Breaking
Tue. Mar 24th, 2026

Noor Mohmmad

पत्नी ने जताया बेटे सहित जान का खतरा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुकदमा दर्ज


भिटौली, महाराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के भिटौली उपनगर निवासिनी रोशनी खातून ने अपनी एवं अपने बेटे पर पति से जान का खतरा बताया है। सूचना के अनुसार भिटौली थाना क्षेत्र के परसिया निवासी नबीउल्लाह की पुत्री रोशनी का बिगत 2 वर्ष पूर्व भिटौली उपनगर निवासी सब्बीर से विवाह हुआ था। शुरुआती दौर में पति-पत्नी का संबंध काफी मधुर रहा लेकिन दहेज में बहुत ज्यादा धन एवं सामान न मिलने के कारण घर में सास, ससुर ननद एवं बुआ को यह बात खटकने लगी। धीरे-धीरे पति-पत्नी के संबंध में दूरियां बढ़ने लगी। घर के लोगों ने दहेज एवं साजो समान की मांग करने लगे और असमर्थता जताने पर विवाहिता रोशनी के सास ,ससुर , ननद एवं बुआ सभी उसे प्रताड़ित करने लगे। एक योजना के तहत रोशनी के पति शब्बीर को विदेश भेज दिया गया । घटना के दिन उसे 3 दिन पहले से भोजन नहीं दिया जा रहा था और उसे सास, ससुर एवं ननद ने घर से निकाल दिया। विवाहिता भिटौली थाने पर घटना की जानकारी लिखित रूप में दी थी। कई बार थाने का चक्कर काटती रही लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थक हारकर वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में पहुंची जहां पर मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महाराजगंज को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आज भिटौली थाने पर पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता ने अपने तहरीर में लिखा है कि मेरा 9 माह का एक बच्चा भी है और हम पति-पत्नी के रिश्ते में दूरियां बढ़ जाने के कारण परिवार के सभी लोग एक योजना के तहत मेरी और मेरे बच्चे की हत्या करना चाहते हैं। उसने अपने अपने तहरीर में लिखा है कि कई बार थाने पर जाने के बाद भी मेरे मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। विवश होकर मुझे मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में जाना पड़ा। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार वैश्य ने बताया कि पीड़िता की तहरीर एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सास, ससुर, पति, ननद एवं बुआ पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

सर्राफ की दुकान में चोरी का 24 घंटे में हुआ खुलासा

महराजगंज। भिटौली थाना की पुलिस ने 24 घंटे में ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा किया। शातिर चोर सिराजुल हक उर्फ जमील को 11 अक्टूबर 2024 को गिरफ्तार किया गया
आरोपी से 7.5 किलो चांदी और 136 ग्राम पीली धातु बरामद की गई। चोर ने 10 अक्टूबर 2024 को धर्मपुर बाजार स्थित सचिन ज्वेलर्स में ताला तोड़कर चोरी की थी। आरोपी सिराजुल हक के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं सिराजुल हक ने 2011 में SBI बैंक से 1 लाख रुपये का लोन लिया था, जो बढ़कर 4 लाख हो गया आर्थिक तंगी के चलते सिराजुल हक चोरी की घटनाओं में संलिप्त हो गया।
पुलिस ने आरोपी को सुमित्रानन्द शिशु मंदिर पिपरा खादर के पास से गिरफ्तार किया आरोपी ने उन ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाया, जिनमें तिजोरी नहीं होता गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार वैश्य और सर्विलांस टीम शामिल रही

भिटौली महराजगंज: महराजगंज जिले की थाना भिटौली पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर अंतरजनपदीय शातिर चोर को गिरफ्तार कर ज्वेलरी दुकान में की गई बड़ी चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी से लगभग 7.5 किलो चांदी और 136 ग्राम पीली धातु बरामद किया है, जो हाल ही में हुई ज्वैलरी शॉप चोरी का हिस्सा था ।

 अपराध और गिरफ्तारी: पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भिटौली पुलिस ने इस सफलता को हासिल किया। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार वैश्य के नेतृत्व में, सिराजुल हक उर्फ जमील (उम्र 32 वर्ष), निवासी मनिकौरा टोला, थाना ढेबरुआ, जनपद सिद्धार्थनगर को 11 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12:20 बजे सुमित्रानन्द शिशु मंदिर पिपरा खादर के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त ने 10 अक्टूबर 2024 की रात में धर्मपुर बाजार स्थित सचिन ज्वेलर्स में चोरी की घटना को अंजाम दिया था । आरोपी ने दुकान का ताला तोड़कर चांदी और सोने के आभूषण चुराए थे। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त से चोरी किए गए आभूषण बरामद किए गए

शातिर अपराधी का इतिहास:* सिराजुल हक उर्फ जमील के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत मामले शामिल हैं। अभियुक्त के खिलाफ जनपद महराजगंज और सिद्धार्थनगर के विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

चार लाख रुपये का था कर्ज:* सिराजुल हक पेशे से मजदूर है और शादी-ब्याह में टेंट लगाने का काम करता है। उसने वर्ष 2011 में SBI बैंक से 1 लाख रुपये का लोन लिया था, जिसे ना चुका पाने के कारण कर्ज बढ़कर 4 लाख रुपये हो गया। इसी आर्थिक तंगी के चलते वह चोरी की घटनाओं में संलिप्त हो गया। आरोपी उन ज्वैलरी की दुकानों को निशाना बनाता है जिनमें तिजोरी नहीं होती। इस बार भी, आरोपी ने धर्मपुर बाजार की सचिन ज्वेलर्स की दुकान की रेकी की और रात में ताला तोड़कर चोरी की। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे में इस जटिल मामले को सुलझा लिया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-*

  1. सिराजुल हक उर्फ जमील पुत्र बशीर निवासी मनिकौरा टोला चेरियहवा थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर उम्र 32 वर्ष
     गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय व जिस प्रकरण में गिरफ्तारी हुई का विवरणः-
  2. गिरफ्तारी स्थान- सुमित्रानन्द शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरा खादर से 100 मीटर आगे अहिरौली गांव की तरफ थाना भिटौली जनपद महराजगंज
  3. गिरफ्तारी दिनांक – 11.10.2024 समय – 12.20 बजे
  4. जिस प्रकरण में गिरफ्तारी – मु0अ0सं0 269/2024 धारा 305(a), 317(1), 317(4), 331(4) BNS थाना भिटौली जनपद महराजगंज ।

बरामदगी का विवरणः-

  1. सफेद धातु के भिन्न-भिन्न आभूषण (कुल वजन करीब 7.5 किलो)
  2. पीली धातु के आभूषण (कुल वजन करीब 136 ग्राम) गिरफ्तार अभियुक्त के अपराधिक इतिहास का विवरणः-
  3. मु0अ0सं0 269/2024 धारा 305(a), 317(1), 317(4), 331(4) BNS थाना भिटौली जनपद महराजगंज
  4. मु0अ0सं0 82/2023 धारा 380, 457, 411 भादवि0 थाना कोतवाली जनपद महराजगंज
  5. मु0अ0सं0 134/2022 धारा 3(1) गैंगस्टर अधि0 थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज
  6. मु0अ0सं0 1216/2014 धारा 3(1) गैंगस्टर अधि0 थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर
  7. मु0अ0सं0 1128/2014 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर
  8. मु0अ0सं0 1115/2014 धारा 380, 457, 411 भादवि0 थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर
  9. मु0अ0सं0 28/2014 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व धारा 380, 457, 411 भादवि0 थाना ढेबरुआ सिद्धार्थनगर
  10. मु0अ0सं0 1139/2013 धारा 380, 457, 411 भादवि0 थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर
  11. मु0अ0सं0 1407/2012 धारा 41, 109 द0प्र0सं0 थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर
  12. मु0अ0सं0 1509/2012 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिद्धार्थनगर जनपद सिद्धार्थनगर गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: में थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार वैश्य,व0उ0नि0 शाहिद सिद्दीकी उ0नि0 श्री चन्द्रपाल यादव,उ0नि0 जितेन्द्र यादव,हे0का0 रवि प्रताप सिंह,हे0का0 विद्यासागर हे0का0 संजीव श्रीवास्तव,सर्विलांस टीम महराजगंज शामिल रहे ।

ज्वेलरी की दुकान में भीषण चोरी लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश

भिटौली, महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के धर्मपुर चौराहे पर स्थित एक ज्वेलरी की दुकान में बीती रात चोरों ने ज्वेलरी सहित नगदी की चोरी कर ली। सूचना के अनुसार धर्मपुर बाजार निवासी सचिन वर्मा की ज्वेलरी की दुकान धर्मपुर चौराहे पर है। रोज की भाती वह शाम को दुकान बंद करके अपने घर चले गए। यद्यपि दशहरा के दौरान देर रात तक पुलिस भी गस्ती करती रही। फिर भी मौका पाकर रात लगभग 1:30 बजे चोर ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसकर अलमारी में रखा लगभग 3 किलो चांदी के गहने एवं अस्सी हजार रुपए नगदी की चोरी कर ली दुकान के अंदर एवं बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। चोर की कुछ हरकतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोर ने कुछ हद तक कैमरे से भी छेड़छाड़ करने की कोशिश की लेकिन कैमरे का डी वी आर सुरक्षित मिला जिसे पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। सुबह जब सचिन वर्मा रोज की भांति अपनी दुकान की साफ सफाई करने गए तो दुकान का ताला खुला देख अवाक रह गए। पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार वैश्य अपने हमराहियों के साथ पहुंचे एवं दुकान की जांच पड़ताल की। दुकान में लगे सी सी टी वी कैमरे को भी बारीकी से देखा गया जिसमें रात लगभग 1:30 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति मुंह पर गमछा बांधे हुए दुकान को खोल रहा है और चोरी को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार वैश्य ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है। पूछताछ करके शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। वही पूर्वांचल ग्रामीण बैंक भिटौली के बगल में रुदलापुर निवासी रतनलाल वर्मा की दुकान को चोरों ने ताला तोड़कर कुछ पुराने गहने की चोरी कर ली जिसकी कीमत लगभग पचास हजार बताई जा रही है।

आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर लोगों ने सौंपा ज्ञापन

महाराजगंज। आज दिनांक 8.10.2024 को बहुजन समाज पार्टी जनपद महाराजगंज के जिला उपाध्यक्ष तबारक हुसैन व तंजीम उल मकातिब के जिला अध्यक्ष मौलाना वसीम अख्तर अजीजी के नेतृत्व में महराजगंज क्षेत्र के सैकड़ो लोग जिला मुख्यालय पर इकट्ठा होकर गुस्ताखे रसूल यति नरसिंहानंद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और महराजगंज पुलिस अधीक्षक के नाम से संबोधित ज्ञापन श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय को दिया गया और मांग किया गया कि यूपी के जिला गाजियाबाद के शिव शक्ति धाम डासना देवी मंदिर का महंत व प्रमुख यति नरसिंहानंद सरस्वती द्वारा मोहम्मद साहब के बारे में बार-बार आपत्तिजनक टिप्पणी करने वह भला बुरा कहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे मुस्लिम समाज नाराज़ और गुस्से में है । नरसिंहानंद देश और इंसानियत के लिए कलंक है जो हमेशा विवादित बयान देकर देश में नफरत फैलाने वह दंगा भड़काने का काम करता है ऐसे व्यक्ति के खिलाफ प्रदेश व केंद्र सरकार को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए और देश का माहौल बिगाड़ने वाले इस व्यक्ति के ऊपर रासुका लगाकर हमेशा के लिए जेल में डाल देना चाहिए ताकि देश का माहौल खराब ना हो देश में भाईचारा अमन कायम रहे यदि प्रशासन द्वारा नरसिंहानंद के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की गई और देशद्रोही का मुकदमा दर्ज़ कर हमेशा के लिए जेल नहीं भेजा गया तो आने वाले समय में पूरे जिले के लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी l विरोध प्रदर्शन के दौरान उपस्थित लोग तंजीम उल मकातिब के निगराँ मौलाना रमजान अमजदी व कारी अजीमुद्दीन ,मौलाना एजाज हुसैन अमजदी, मौलाना जमालुद्दीन, मौलाना अब्दुल करीम, मौलाना कुतुबुद्दीन, मौलाना हमीद राजा हाशमी, मौलाना इब्राहिम व मोहम्मद यासिर आदि सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे ।

संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में मिला अज्ञात महिला का शव, हड़कंप

 पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही होगी।
थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार वैश्य


भिटौली,महाराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के डेरवा गाँव के समीप नारायणी नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात महिला का उतराता हुआ शव मिला। मामले की जानकारी पर भिटौली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला जिसकी उम्र 20 वर्ष बताई जा रही है जिसकी अभी पहचान की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच मे जूट गई। शव नहर में बहते देख बकरी चरवाहे ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर ग्रामीण व थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों द्वारा शव को नहर में उतराता हुआ देख क्षेत्र में कई तरह के कयास लगाए जा रहे है थाना प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नाली का स्लैब टूटने से हो सकती है घटना

महाराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत शिकारपुर मुख्य चौराहे पर उत्तर तरफ नाली पर बना स्लैब टूट कर हुआ छतिग्रस्त। शिकारपुर मुख्य चौक पर उत्तर तरफ मोड़ पर नाली का स्लैब टूटने से राहगीरों को परेशानी हो रही है आवागमन के समय राहगीर भयभीत रहते है कि कहीं अप्रिय घटना न हो जाए यदि जल्द से जल्द इसका निर्माण नहीं कराया गया तो कोई घटना घटित हो सकती है। एक्सइएन से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

पुरानी पेंशन बहाली के लिए गरजे शिक्षक व कर्मचारी, निकाला आक्रोश मार्च

नूर मोहम्मद

महाराजगंज। आज जिला मुख्यालय पर पुरानी पेंशन बहाल कराने के संदर्भ में शिक्षक व कर्मचारियों ने बहाली की मांग की। अटेवा पेंशन बचाओ मंच महाराजगंज के तत्वाधान में बाइक रैली निकालकर शिक्षक व कर्मचारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष पहुंचकर नारे लगाए अटेवा प्रांतीय नेतृत्व के द्वारा एनपीएस व यूपीएस के विरोध में जिला मुख्यालय पर पेंशन के लिए कर्मचारियों ने रैली निकाल कर शिक्षक संगठन सहित कई विभाग के कर्मचारी सड़कों पर नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी अपनी आवाज बुलंद किये। जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष पहुंचकर मौजूद शिक्षक व कर्मचारियों ने पेंशन जारी करने को लेकर आवाज बुलंद किया संगठन ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि एनपीएस व्यवस्था न्यायपूर्ण नहीं है केंद्र सरकार एक नई पेंशन व्यवस्था यूपीएस लेकर आई है लेकिन यूपीएस तो एनपीएस से भी ज्यादा नुकसानदेय है इस एनपीएस और यूपीएस से पूरे प्रदेश के कर्मचारी असंतुष्ट और चिंतित है। पुरानी पेंशन व्यवस्था शिक्षक व कर्मचारियों के हित में वास्तविक रूप से सामाजिक सुरक्षा का आधार स्तंभ है इसलिए प्रदेशभर के शिक्षक, कर्मचारी व अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं इस दौरान पूरे जनपद से शिक्षक, कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।

दिनरात्री मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 26 को

भिटौली, महाराजगंज। परतावल क्षेत्र के पिपर पांती तिवारी में एकदिनी मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसका आयोजन 26 सितंबर दिन गुरुवार को दिन व रात्रि में मैच समाप्ति तक होगा। उक्त जानकारी डॉ सेराज खान ने दी है। सभी मैच कबड्डी के नियमानुसार ही खेले जाएंगे।

दिनरात्रि मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 26 को

भिटौली, महाराजगंज। परतावल क्षेत्र के पिपर पांती तिवारी में एकदिनी मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसका आयोजन 26 सितंबर को दिन व रात्रि में मैच समाप्ति तक होगा। उक्त जानकारी डॉ सेराज खान ने दी है। सभी मैच कबड्डी के नियमानुसार ही खेले जाएंगे।

पितरों को पिंड दान कर मोक्ष प्राप्ति के लिए गांव में भ्रमण कर बिहार के गया जिले के लिए हुए प्रस्थान


महाराजगंज। 16 दिनों के अंदर हिंदू पुराणों के अनुसार मान्यता है कि भाद्रपद पूर्णिमा समाप्त होने के पहले पितरों के अच्छे फल प्राप्ति के लिए जिन लोगों के मृत्यु हो जाती है जो पृथ्वी लोक में वास करते हैं उसे दौरान उनका श्राद्ध और पिंडदान करके शांति और मोक्ष प्राप्ति के लिए गया में जाकर पिंडदान किया जाता है कि उनको आसानी से मुक्ति मिल सके गरुड़ पुराण के अनुसार ऐसा माना जाता है कि जो पितरों को तर्पण कर पिंडदान किया जाता है पुणे स्वर्ग लोक में आसानी से स्वर्ग जाने का रास्ता मिल जाता है आज ग्राम सभा आगया के रमाकांत मौर्य ने भी अपने पितरों को मोक्छ प्राप्ति के लिए पुरे गाँव मे घूम सभी पितरो अहावन कर को गाजे बाजे के साथ ग्रामसभा के रंगीलाल उमेश चंद शिवरतन शत्रुजीत प्रेम जयगोपाल शिवगोपाल दीपक चंद सतीश चौधरी अरविन्द साहनी श्यामचरन अन्य लोगो ने पुरे गाँव मे घूम कर उनको गया के लिए किये गए प्रस्थान।