Breaking
Tue. Mar 24th, 2026

गोरखपुर

महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत की परिकल्पना को साकार कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पीपीगंज गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आज पीपीगंज मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। पीपीगंज के बापू डिग्री कालेज में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए मुख्य अतिथि पीपीगंज चेयरमैन लक्ष्मण विश्वकर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत की परिकल्पना को नरेंद्र मोदी के द्वारा साकार किया जा रहा है । आज के दिन भारत के दो महान विभूतियों का जन्मदिवस पूरा देश मना रहा है। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में माल्यार्पण के बाद स्वच्छता के साथ वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष शेषमणि त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष राकेश चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष मनोज अग्रहरी, महामंत्री पशुपति नाथ अग्रहरी, लाल जी विश्वकर्मा, दिनेश यादव, स्वामीनाथ, डा रामहित गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

राष्ट्रीय रक्तदान दिवस के अवसर पर इंडियन बैंक शाखा पीपीगंज में लगाया गया रक्तदान शिविर


पीपीगंज गोरखपुर। रक्तवीर युवा क्लब के तत्वावधान में इंडियन बैंक शाखा पीपीगंज में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सहयोगी ब्लड बैंक फातिमा ब्लड बैंक गोरखपुर से सिस्टर राम्या व उनकी टीम मौजूद रही। कुल 34 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया।रक्तदान शिविर में डिप्टी जनरल हेड इंडियन बैंक आलोक शाही, शाखा प्रबंधक आमोद मिश्रा, थैलेसीमिया योद्धा अविनाश, रक्तवीर युवा क्लब संचालक कॉन्स्टेबल शिवाम्बुज पटेल उपस्थित रहे। युवा समाजसेवी आकाश मद्धेशिया, दीपू चौहान, राहुल मिश्रा सुभांजन अग्रहरि संतोष मिश्रा ,गौतम ,राहुल सिंह, देवेंद्र सिंह ,प्रवीण, राजू कुमार, गौरव, संदीप छापड़िया, आदर्श पाठक, व्यापार मंडल महामंत्री जय प्रकाश वर्मा उर्फ गंजू वर्मा ,सूचित गुप्ता, आनन्द कुमार, रवि विश्वकर्मा, संदीप गुप्ता इत्यादि रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया, सभी रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया, बैंक के कर्मचारी राधेश्याम, स्नेहलता रंजीत, अरविंद व अली रजा उपस्थित रहे।

मां बनने का सफर ममता और स्नेह से भरी मां बनने की खूबसूरत यात्रा – शिवांगी जायसवाल (डॉयरेक्टर गाउन फॉर शूट)

RPP NEWS GORAKHPUR संवाददाता सुनील मणि त्रिपाठी गोरखपुर सदर तहसील



सिटी गोरखपुर। यह जिंदगी भी कितनी अजीब है ना, क्योंकि सुख और दुख ऐसे दो पहलू इससे जुड़े हैं, जो इससे अलग नहीं हो सकते। पूरी जिंदगी तो यही होता है, इंसान खुशियों के पीछे भागता रहता है। लेकिन खुशियां मिलते ही दुख और कष्ट भी मिल जाते हैं। लेकिन हां,मां बनने का जो सुखद एहसास होता है, उसके आगे सारी कष्ट फीके पड़ जाते हैं। हर लड़की का सपना होता है, शादी के बाद एक अच्छा हमसफर मिल जाए।शादी की खुशी तो मिलती है ,लेकिन उसके बाद पीहर को छोड़कर जाने का दुख, नए परिवेश में बसने का दुख, मायके वालों से बिछड़ने का दुख। शादी के बाद नई खुशखबरी कब सुना रही हो, घर में नया मेहमान कब आने वाला है। सबको इतनी जल्दी रहती है, कि हमें भी पता नहीं होता की खुशखबरी सुनने के बाद हमें कितने कष्ट सहने पड़ेंगे।
यह बातें डॉयरेक्टर शिवांगी जैसवाल ने बताई। उन्हें बताया कि मातृत्व बनने का पूरा सफर हम लोग फोटो फ्रेम में संजो कर रखने का प्रयास करते हैं। आज की दौड़ में नई जनरेशन सारी खूबसूरत लम्हें को कैद करके रखना चाहती है। इस लम्हे को फिल्मी दुनिया से आए नए-नए रूप द्वारा किया जाता है। मां बनना हर लड़की के लिए एक खुशियों भरा पल होता है, जिसमें बहुत तरह से बदलाव से गुजरता पड़ता है। कुछ अच्छे,कुछ मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता हैं। मातृत्व का सफर हल्की मुश्किलों से भरा होता है, पर जब महिला के शरीर में बदलाव होता है। मातृत्व बनने के सफर में महिलाओं को बहुत से मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है।खान-पान में काफी सावधानियां बरतनी पड़ती हैं,क्योंकि शरीर में काफी बदलाव आ जाता है।भारी सामानों को ना उठाना,झुक करके काम न करना,कुछ व्यायाम करना जैसे विशेष सावधानियां बरतनी पड़ती हैं। जैसे-जैसे समय बढ़ता जाता है, मां बनने की अनुभूति और बैचेनी बढ़ती जाती है। 8 महीने कैसे बीत जाते हैं, यह पता ही नहीं चलता। दुनिया की भरपूर खुशी परिवार से मिलती है। मातृत्व बनने वाली औरत का खास ख्याल रखा जाता है। आगे का एक महीना बहुत भारी हो जाता है, डरावने सपने भी आते हैं, रातों की नींद भी गायब हो जाती है ,कभी प्यारे सपने भी आते हैं। 9 माह का सफर कट जाता है। और मातृत्व बनने की आकांक्षा पूरी हो जाती है। औरत के गर्भ में पल रहे बच्चे की किलकारियां धरती पर सुनाई देने लगती हैं ।एक औरत के 9 महीने का सफर पूरा होता है। औरत धन्य है, जननी है,जो सभी दुखों को काटकर नए पौधों का सृजन करती है।

रेलवे हॉस्पिटल में मरीजो का मैन्युअल रजिस्टर पर नाम लिखकर इलाज किया जाए एवं जांच और दवाएं भी दी जाए – विनोद राय

RPP NEWS GORAKHPUR संवाददाता सुनील मणि त्रिपाठी गोरखपुर सदर तहसील प्रभारी



सिटी गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री एवम असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी एनएफआईआर विनोद राय रेलवे मान्यता के चुनाव हेतु यूनियन के प्रचार में गोंडा गए हुए थे गोंडा में ट्रैक मेंटेनर यूनियन (आर. के. टी. ए.) गोंडा डीजल शेड, गोंडा डीजल लॉबी एवं सी./डब्लू. विभाग गोंडा के कर्मचारियों ने महामंत्री विनोद राय एवं कार्यकारी अध्यक्ष रमेश मिश्रा का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं यूनियन मान्यता चुनाव में वोट देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।गोंडा एवं लखनऊ तथा गोरखपुर के कर्मचारियों ने महामंत्री विनोद राय से बताया कि रेलवे हॉस्पिटल में यू.एम. डी. आई. और पोर्टल ना चलने पर गोरखपुर गोंडा एवं लखनऊ के रेलवे चिकित्सालय में ना तो इलाज हो पा रहा है ना ही कोई जांच और दवा मिल पा रही इस स्थिति में रेल कर्मचारी इलाज के लिए दर-दर भटक रहे है एवं प्राइवेट हॉस्पिटल में महंगा इलाज करा रहे है। इसपर महामंत्री विनोद राय ने प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा अधिकारी से बात किया तथा यह मांग किया की यू. एम. आई .डी. पोर्टल न चलने पर मैन्युअली रजिस्टर बनाकर बीमार रेलकर्मियों का इलाज, जांच एवं दवा का वितरण किया जाए। महामंत्री विनोद राय ने बताया कि सिस्टम की कमी के कारण कर्मचारी दर-दर भटकने को विवश है। एवं कर्मचारियों में आक्रोश है। महामंत्री विनोद राय द्वारा बात करने पर प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक ने समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया है। यूनियन मान्यता के चुनाव में गोंडा डीजल शेड गोंडा डीजल लॉबी एवं ट्रैक मेंटेनर यूनियन(आर.के.टी.ए.), गोंडा सी&डब्ल्यू विभाग मैं जनसंपर्क करने पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ एवं महामंत्री विनोद राय को अपार समर्थन मिल रहा है। महामंत्री विनोद राय के साथ पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश मिश्रा, वाराणसी मंडल के मंडल मंत्री मुरारी लाल मिश्रा,कारखाना मंडल के दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, गोंडा शाखा के अभय प्रताप सिंह, संजय सिंह, संदीप सिंह, गगन शर्मा, दिनेश मल्ल संजय यादव, पवन शुक्ला, आर के रावत, मनीष यादव, कासी वर्मा,सोनू सिंह ,सुबोध ठाकुर, प्रवीण चतुर्वेदी, अमित श्रीवास्तव ,अंगद कुमार ,राजन प्रजापति, हेमंत कुमार, रफ़ी अंसारी, राजकुमार ,सैयद महमूद असरफ एवम सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनहित युवा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा निबंध प्रतियोगिता में चयनित बच्चों को पुरस्कार वितरण


RPP NEWS GORAKHPUR संवाददाता सुनील मणि त्रिपाठी सदर तहसील प्रभारी

सिटी गोरखपुर। जनहित युवा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित की गईं निबंध प्रतियोगिता में 5 बच्चो की अच्छी प्रतिभा को देखते हुए उन्हे सम्मानित हेतु चयनित किया गया है। यह बातें जनहित युवा वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष निखिल गुप्ता ने बताई । उन्होने बताया कि हमारी संस्था सामाजिक जागरूकता जैसे विविध कार्यक्रमों को आयोजित करती है। निबंध प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को हमारी संस्था सम्मानित करेगी।उसी क्रम में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी के जयंती के अवसर पर उन बच्चो का सम्मान समारोह कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय ,स्वीटन माडल, मिर्जापुर ,लाल डिग्गी रोड स्थित सुबह 10 बजे आयोजित की गईं है। जिसमे नगर शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

डॉक्टर पशुपतिनाथ जी को उत्कृष्ट शोध समीक्षा प्रशस्त पत्र पत्र सम्मान प्रदान किया गया

RPP NEWS GORAKHPUR संवाददाता अकटहवां अनिल कुमार बोस

अकटहवां पीपीगंज। नगर पंचायत पीपीगंज के निवासी पशुपति नाथ पुत्र राजकुमार मद्धेशिया को 1 अक्टूबर 2024 को भारतीय शिक्षण मंडल युवा आयाम उत्तराखंड प्रांत द्वार अयोजित विजन फॉर विकसित भारत (विविभा) 2024 मुख्य उत्तराखंड मुक्त विश्व विद्यालय के कुलपति एवं भारतीय शिक्षा मंडल के प्रांत अध्यक्ष प्रोफेसर ओम प्रकाश नेगी जी के द्वारा डॉक्टर पशुपतिनाथ जी को उत्कृष्ट शोध समीक्षा प्रशस्त पत्र पत्र सम्मान प्रदान किया गया, यह सम्मान विज़न फ़ॉर विकसित भारत 2024 में अयोजित राष्ट्रीय शोध पत्र लेखन प्रतियोगिता के शोध पत्र के मुल्यंकन व समीक्षा हेतु किये गये उनके अतुलनीय योगदान हेतु प्रदान किया गया।

संवाददाता अमित कुमार की रिपोर्ट

अमित कुमार गोरखपुर। कैंम्पियरगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा तेंनुआ विश्मबरपुर दलित बस्ती टोला तेनुअईया में जल जमाव हों गया है चकरोट सड़क में पानी निकासी के लिए सिमटे पाइप पड़ा था उसी रास्ते पानी निकल रहा था ग्रामीणों ने खुलवाया था लेकिन कुछ लोगों के द्वारा पाइप बंद कर दिया गया है जिससे दलित बस्तियों का पानी न निकलने से दिक्कत हो रहा है और राहगीरों को आने जाने के लिए भारी दिक्कत हो रहा है ग्रामीणो ने शासन प्रशासन मांग किया है कि पानी निकालने का ब्यवस्थाहो हो और बंद करने वाले के उपर कार्रवाई हो।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर की गई बैठक

RPP NEWS GORAKHPUR संवाददाता सुनील मणि त्रिपाठी गोरखपुर सदर तहसील प्रभारी


गोरखपुर। उरुवा बाजार, टीवी , मलेरिया, दस्तक जैसे बड़े रोगों एवम समस्याओं से निजात दिलाने के लिए और टीकाकरण जैसे अभियान चला कर संचारी रोगों के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य केंद्र उरुवा बाजार के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी व ग्राम प्रधान संघ की गई बैठक। चिकत्साधिकारी जे.पी. तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया की गांव को स्वस्थ्य बनाने के उद्देश्य से संचारी रोग नियंत्रण अभियान मासिक बैठक का आयोजन आज किया गया है। जिसके तहत गांव के स्वस्थ्य संबंधित समस्याओं को खत्म किया जा सके। और मुख्य रूप से संचारी रोगों में मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार बीस हजार से अधिक टीवी, मलेरिया , दस्तक , व संक्रामक जैसे रोग आते है। इन बीमारियो और समस्याओ से निजात पाने के लिए आज विधिक चर्चा किया गया है जिसे गांव को स्वस्थ्य बनाया जा सके। वही इस बैठक में शामिल ग्राम प्रधान के द्वारा स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को चिकित्सा अधिकारी के समक्ष रखे गए और गांव को स्वस्थ व सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक उपकरणों की मांग भी रखी गई। जिसको लेकर चिकत्साधिकारी जे पी तिवारी ने जल्द आवश्यक उपकरणों एवम दवाओ के आपूर्ति का आश्वासन दीया। वही टीवी, मलेरिया,दस्तक जैसे समस्याओं से निजात पाने के लिए ग्राम प्रधान को दिशानिर्देश देते हुऐ। चिकत्साधिकारी ने कहा जल जमाव को रोक कहीं भी गड्ढे, टायर , गमले, कूलर, में अधिक दिनों तक गंदे मानी नही जमने दे। कीटनाशक दवाओ और मच्छर फॉग का इस्तेमाल करे।

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजनरक्तदान को बनाएं अभियान, रक्तदान करके बचाएं जान – सांसद रवि किशन

RPP NEWS GORAKHPUR संवाददाता सुनील मणि त्रिपाठी गोरखपुर सदर तहसील प्रभारी


गोरखपुर। नागरिक सुरक्षा कोर एवं मधुसूदन दास डिग्री कॉलेज असुरन चौक गोरखपुर के तत्वाधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन सत्य प्रकाश सिंह (उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कोर ),डॉक्टर संजीव गुलाटी(चीफ वार्डन नागरिक सुरक्षा कोर)द्वारा किया गया।मुख्य अतिथि सांसद रवि किशन ,मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि विजय कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सांसद रवि किशन ने बताया कि आपके द्वारा दी गई रक्त की एक बूंद भी किसी के जीवन में बहुत बड़ा अंतर ला सकती है। खुद रक्तदान कीजिए और दूसरों को प्रोत्साहित कीजिए। इस तरह पूरी दुनिया मानवता का मंदिर बन सकती है। रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि अपने आप में कई बीमारियों का इलाज भी हो जाता है। इस रक्तदान शिविर में नागरिक सुरक्षा कोर के सिविल लाइन प्रखंड, कोतवाली प्रखंड तथा गोरखनाथ प्रखंड के वार्डन मुख्य रूप से रक्तदान किया। मधुसूदन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डा.प्रदीप कुमार श्रीवास्तव और उनकी पूरी टीम डिग्री कॉलेज के छात्राओं के उत्साह के साथ इस रक्तदान महायज्ञ के यज्ञ में बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन राजेश चंद्र चौधरी( डिवीजनल वार्डन)) ने किया। रक्तदान शिविर में रतन कुमार श्रीवास्तव( डिप्टी पोस्ट वार्डन), विजय पाठक, डॉक्टर अजीत कुमार श्रीवास्तव, अतुल मित्तल ,आशुतोष द्विवेदी, दीपक कुमार माथुर, अखिलेश कुमार ओझा,ज्ञान प्रकाश तिवारी, नीरज श्रीवास्तव एवं श्री बालाजी चैरिटेबल ब्लड सेंटर, गोरखपुर के प्रबंधक डॉक्टर अमित कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

राप्ती नदी का कहर, बढ़या कोठा बांध पर संकट, हजारों के जीवन पर खतरा

RPP NEWS GORAKHPUR संवाददाता अनिल कुमार कि रिपोर्ट सहजनवां तहसील प्रभारी

गोरखपुर। बढ़या कोठा तुरकौलिया में राप्ती नदी पर बना बाँध तेजी से कटने से ग्रामीण भयभीत है।वहीं लगातार बारिश होने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया बाढ़ ड्रेनेज विभाग की लापरवाही के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। तुर्कवलिया गांव के सामने कटान की गति बहुत तेज है।बाढ़ ड्रेनेज विभाग द्वारा मिट्टी की बोरियां भरकर, पेड़ों की डालियां डालकर और बाँस की पेटियां बनाकर बचाव का प्रयास किया जा रहा है।अगर कटान नहीं रुका तो जिले के बड़े भूभाग पर 1998 जैसी बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।नदी अभी खतरे के निशान से नीचे है लेकिन कटान की गति चिंताजनक है। मौके पर मौजूद बाढ़ ड्रेनेज विभाग के जे ई त्रिदेव ने बताया कटान को रोक दिया गया है स्थिति अब सामान्य है।