December 19, 2024

टीआई ने वाहन चालकों को किया जागरूक, नियम विरुद्ध के खिलाफ हुई कार्रवाई

महाराजगंज। पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल पर्यवेक्षण में आज प्रभारी यातायात के टीम द्वारा ऑपरेशन कार-ओ-बार के क्रम में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु भिटौली थाना अन्तर्गत शिकारपुर चौराहे पर ब्रिथ एनालाइजर लगाकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले को चेक किया गया और दोषी पाए गए वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई। टीआई अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने जांच के दौरान कुल 2 वाहनों का चालान कर 20000 का जुर्माना किया।

विधानसभा घेराव के लिए निकले कांग्रेस जिला अध्यक्ष को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट


भिटौली,महराजगंज। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह को उनके आवास भिटौली में बीती रात पुलिस उस समय हाउस अरेस्ट कर दिया गया जब वह कांग्रेसी कार्यकर्ताओ के साथ लखनऊ जाने के लिए निकल रहें थे। उल्लेखनीय है कि पार्टी के आव्हान पर 18दिसंबर को विधानसभा घेरनी थी। गिरफ्तारी के उपरांत कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने बताया कि लोकतंत्र की आवाज को दबाया जा रहा है प्रदेश की निरंकुश योगी सरकार ने पुलिस प्रशासन के द्वारा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को विधानसभा घेराव कार्यक्रम को असफल बनाना चाहती है। भाजपा की दमनकारी नीति का विरोध दर्ज कराने में पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सक्षम है।

श्री सिंह ने कहा कि योगी सरकार सच का सामना नहीं करना चाहती। प्रदेशभर के कांग्रेसी लखनऊ पहुंचकर योगी सरकार से चरम पर पहुंच चुकी बेरोजगारी, मंहगाई, समुदाय विशेष के उत्पीड़न, सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद बुलडोजर एक्शन, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार तथा पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था पर जवाब मांगते जो तानाशाह हो चुकी योगी सरकार को मंजूर नहीं है।

उसी के तहत महराजगंज से वह और उनके साथ बहुत सारे कांग्रेस के कार्यकर्ता लखनऊ जाना चाह रहे थे। उसी के तहत पुलिस का पहरा घर के आगे लगा दिया गया है। पुलिस काफी संख्या में जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी है घर के बाहर लगा दिए गए हैं। ताकि लखनऊ ना पहुंचूं इस लिए हर इंतजाम कर दिया गया है। जिस तरीके से हमें रोका जा रहा है नहीं जाने दिया जा रहा है। पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी ने जो लोकतंत्र की दुहाई देती हैं ।संसद में बड़े-बड़े भाषण प्रधानमंत्री देते हैं। धरातल की सच्चाई यह है कि आज आप कहीं पर भी आवाज नहीं उठा सकते।हमें लोकतंत्र ने हक दिया है कि हम अपनी आवाज उठा सके। जिस तरीके के विपक्ष में होने के कारण हमारा दायित्व बनता है कि उत्तर प्रदेश की जनता की आवाज हम उठाएं। लेकिन आज उस आवाज को उठाने के लिए दबाने के लिए कुचलने के लिए भाजपा सरकार लगातार काम कर रही है। जिला उपाध्यक्ष गामा प्रसाद, महामंत्री वीरेंद्र,कोषाध्यक्ष गोपाल शाही,जिला सचिव तमेश्वर पांडेय ,शंकज सिंह, असलम,इश्तियाक अहमद, राजीव पटेल,महेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य अनवर अली पूर्व जिला पंचायत सदस्य घनश्याम वर्मा, अमरजीत निषाझ, , कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य गम प्रसाद उपाध्यक्ष असलम ब्लॉक अध्यक्ष राजीव पटेल उपाध्यक्ष गन्ना समिति तिवारी डायरेक्टर गन्ना समिति घुघली गोपाल शाही कोषाध्यक्ष इश्तियाक अहमद सरकारी संघ अध्यक्ष कलाम नन्हे प्रमोद सिंह नीरज दुर्गेश द्विवेदी सोनू चंचल विनय तिवारी, विश्वनाथ गोलू घनश्याम वर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमरजीत निषाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह सेटवार सत्य बरत दुबे सिंह,नीरज नयन सिंह,शंकर वर्मा,कलाम,आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।