Breaking
Tue. Mar 24th, 2026

गोरखपुर

पीपीगंज में व्यापार मंडल की बैठक सम्पन्न, बाजार व्यवस्था सुधार को लेकर अनेक महत्वपूर्ण निर्णय

पीपीगंज गोरखपुर। गुरुवार की शाम पीपीगंज में व्यापार मंडल कल्याण समिति की बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल के अध्यक्ष सचिन वर्मा ने की। उन्होंने सभी व्यापारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापार मंडल सदैव व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और बाजार की व्यवस्थित व्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने व्यापार जगत के योगदान को समाज और क्षेत्रीय विकास की धुरी बताया। बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्यों में ठाकुर वर्मा, कालीचरण अग्रहरि, विजय अग्रहरि, देवानंद मद्धेशिया, अमित वर्मा, मोहित अग्रहरि, रविन्द्र वर्मा, मनोज मद्धेशिया, सत्यम त्रिपाठी, धर्मेंद्र अग्रहरि, दिलीप कनौजिया, अमरनाथ, संतोष जायसवाल, अमित अग्रहरि, बृजेश मद्धेशिया, प्रशांत अग्रहरि, अशोक वर्मा, अनिल मद्धेशिया, आदर्श वर्धन पाठक, संनोज अग्रहरि, रामपलट जायसवाल सहित कई अन्य व्यापारी शामिल रहे। बैठक में बाजार को व्यवस्थित करने, अतिक्रमण हटाने और ग्राहकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने पर विशेष चर्चा हुई। सभी सदस्यों ने एक स्वर में माना कि पीपीगंज बाजार की अव्यवस्थित स्थिति ग्राहकों और व्यापारियों दोनों के लिए समस्या का कारण बन रही है। इसी क्रम में व्यापार मंडल ने अवैध स्टैंड को दुर्गा मंदिर के पीछे से हटाने जैसे सकारात्मक कदम उठाए हैं। बैठक में यह प्रस्ताव पारित हुआ कि पुलिस चौकी से लेकर दुर्गा मंदिर तक पूरे बाजार में डिवाइडर के दोनों ओर व्यवस्थित रूप से दुकानें लगाई जाएं। स्थायी बिल्डिंग दुकानदारों से अनुरोध किया गया कि वे नाली के भीतर रहकर दुकानदारी करें और सड़क पर अतिक्रमण न करें। यह भी सख्ती से कहा गया कि कोई भी दुकानदार अपने दुकान के सामने अलग से ठेला या स्टॉल दुकान के समीप नहीं रखेगा। व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए एक परिवार, एक दुकान की नीति पटरी व्यवसायियों पर लागू की जाएगी। चार बाई छह फीट की निर्धारित जगह पर ही पटरी व्यवसाई दुकान लगाएंगे। बाजार विस्तार योजना के तहत पूरानी शराबगद्दी की तरफ तथा सुभाष स्कूल की दिशा में चिन्हित स्थानों पर ही दुकानें लगाने की अनुमति दी जाएगी। ठाकुर वर्मा ने स्पष्ट कहा कि सभी दुकानों का सत्यापन कराकर ही स्थान आवंटित किया जाएगा, और किसी भी तरह के अवैध कारोबार विशेषकर अन्य अवैध गतिविधियों को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में सभी व्यापारियों ने साफ और व्यवस्थित पीपीगंज बाजार बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।

गोरखपुर में अग्नि सुरक्षा मजबूत करने हेतु व्यापक निरीक्षण अभियान

हिन्द अभिमान टाइम्स / आर पी पी न्यूज़

गोरखपुर। गोरखपुर में एसएसपी राजकरन के निर्देशन तथा CFO गोरखपुर के नेतृत्व में आगामी अग्निशमन सुरक्षा को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, बाजारों और सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने फायर फैक्टर, एक्सटिंग्विशर, हाइड्रेंट सिस्टम, अलार्म, आपातकालीन निकासी मार्ग तथा अन्य सुरक्षा उपकरणों की स्थिति की जांच की। जहां किसी प्रकार की खामी पाई गई, वहां तत्काल सुधार हेतु नोटिस दिए गए। अभियान के दौरान कर्मियों और स्थानीय लोगों को आग लगने की स्थिति में कैसे सुरक्षित निकाला जाए, आपातकालीन संपर्क कहाँ मिलेंगे, फायर एक्सटिंग्विशर का सही उपयोग कैसे होगा। इन सबकी जानकारी दी गई। उद्देश्य था कि जोखिम को कम करना और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराना। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की चेकिंग और जागरूकता मुहिम जारी रहेगी। उन लोगों से अपील की गई है जो देखेंगे कि कहीं सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है, वे तुरंत सूचना दें।

ठंड में स्कूलों का टूर, स्वास्थ्य के लिए बढ़ता खतरा

गोरखपुर। सर्दियों में मौसम में जब तापमान लगातार गिरावट पर होता है, ऐसे समय में स्कूलों द्वारा छात्रों को शैक्षणिक टूर या भ्रमण पर ले जाना बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। ठंडी हवाएँ और मौसम का अचानक परिवर्तन बच्चों में सर्दी-जुकाम, बुखार, गले में संक्रमण, निमोनिया जैसी बीमारियों का जोखिम बढ़ा देता है। कई बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, जिससे वह जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। ठंड में लंबे समय तक बाहर रहना, खुले वातावरण में भोजन करना तथा पर्याप्त गर्म कपड़ों की कमी बीमारी की संभावनाओं को और भी बढ़ा देती है। इसके अलावा, सुबह-सुबह स्कूल बसों में यात्रा के दौरान तेज हवा लगने से बच्चों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यदि किसी बच्चे को पहले से अस्थमा या श्वास से संबंधित समस्या है तो यह और अधिक खतरनाक हो सकता है। स्कूल प्रशासन को चाहिए कि वह ठंड के मौसम में ऐसे टूर को टाल दें या सावधानी बरतते हुए उचित सुरक्षा के साथ आयोजित करें। बच्चों को गर्म कपड़े, टोपी, मफलर आदि पहनाना अनिवार्य हो और स्वास्थ्य संबंधी निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाए। शिक्षा महत्वपूर्ण है, लेकिन बच्चों का स्वास्थ्य सर्वोपरि। इसलिए ठंड के मौसम में स्कूलों को छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए किसी भी प्रकार का टूर सोच-समझकर ही करना चाहिए।

निजी कार्य छोड़, दूसरों को उलझाने में लगे कुछ व्यापारी — पीपीगंज बाजार में बढ़ रही अनावश्यक खींचतान

हिन्द अभिमान टाइम्स / RPPNEWS

पीपीगंज गोरखपुर। नगर पंचायत पीपीगंज के बाजार में कुछ व्यापारी अपने निजी व्यापार पर ध्यान देने के बजाय दूसरों के मामलों में अनावश्यक दखल देकर वातावरण को तनावपूर्ण बनाने में लगे हुए हैं। अपने कार्य की प्रगति और विकास पर ध्यान देने की जगह यह व्यापारी दूसरों को परेशान करने, जलन और प्रतिस्पर्धा की गलत भावना में उलझाकर बाजार का माहौल बिगाड़ रहे हैं।खाली समय में बैठकर किसी न किसी व्यापारी के खिलाफ रणनीति बनाना, अफवाह फैलाना और अनावश्यक विवाद खड़ा करना अब आम बात बन चुकी है। इससे न केवल व्यापार प्रभावित हो रहा है, बल्कि आपसी संबंधों में भी कड़वाहट बढ़ती जा रही है। व्यापार मंडल भी ऐसे व्यवहार से नाराज है और कई बार शांति एवं सहयोग की अपील कर चुका है, लेकिन कुछ लोगों पर इसका कोई प्रभाव नहीं दिखता। ऐसे में जरूरत है कि सभी व्यापारी अपने-अपने काम पर ध्यान दें, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दें और बाजार के विकास में साथ मिलकर योगदान करें। क्योंकि जब तक एकजुटता और सहयोग की भावना नहीं होगी, तब तक पीपीगंज बाजार तरक्की की राह पर आगे नहीं बढ़ सकेगा।

गोरखपुर ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनी महिला सिपाहियों का हंगामा, अव्यवस्थाओं को लेकर जताया विरोध

गोरखपुर। बुधवार सुबह गोरखपुर स्थित महिला पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लगभग 600 ट्रेनी महिला सिपाहियों ने प्रशिक्षण परिसर के बाहर आकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महिला रिक्रूट्स ने ट्रेनिंग सेंटर की मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी को लेकर गंभीर आरोप लगाए और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नाराज़गी ज़ाहिर की।ट्रेनी सिपाहियों का आरोप है कि सेंटर में पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। रातभर बिजली गुल रही, जिससे गर्मी और मच्छरों के कारण पूरी रात उन्हें जागकर बितानी पड़ी। महिलाओं का कहना है कि जनरेटर की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। इसके अलावा शुद्ध पेयजल, शौचालय और नहाने की सुविधा जैसी बुनियादी ज़रूरतें भी पूरी नहीं की जा रही हैं।महिला सिपाहियों ने बताया कि जिस परिसर की क्षमता 360 रिक्रूट्स की है, वहां 600 से अधिक महिलाएं एक साथ रह रही हैं। जगह की कमी के चलते कई को खुले में नहाना पड़ रहा है, जिससे उनकी निजता और सुरक्षा को खतरा हो रहा है। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि परिसर में पुरुषों का बेरोकटोक आना-जाना जारी है, जिससे वे असहज महसूस कर रही हैं।एक रिक्रूट का कहना था, “जब पीने के पानी की मांग की तो जवाब मिला कि फंड नहीं आया है। अगर व्यवस्था नहीं थी तो हमें क्यों बुलाया गया?” उन्होंने सवाल उठाया कि यह क्या वही योगी सरकार का जिला है जो सुशासन और सख्त प्रशासन के लिए जाना जाता है?हंगामे की सूचना मिलते ही ट्रेनिंग सेंटर के अधिकारी और पुलिस विभाग के वरिष्ठ ट्रेनर मौके पर पहुंचे और नाराज़ सिपाहियों को शांत कराने का प्रयास किया। देर शाम तक बातचीत का दौर जारी रहा, लेकिन रिक्रूट्स अपनी मूलभूत मांगों पर अड़ी रहीं।इस घटनाक्रम ने प्रदेश की पुलिस ट्रेनिंग व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है।

नैनीताल जाते समय शाहजहांपुर में सड़क हादसा होटल व्यवसायी शिवम पांडेय, बेटा और बहन की मौत, पत्नी गंभीर घायल

गोरखपुर। गोरखपुर से नैनीताल घूमने जा रहे मलांव निवासी शिवम पांडेय की कार शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र के जमुका गांव के पास हाईवे पर खड़े मोरंग से लदे ट्रक में पीछे से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में होटल शिवाय के मालिक और गोरखपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरदेंदु पांडेय के भतीजे शिवम पांडेय, उनके दो वर्षीय बेटे माधवन और बहन श्वेता द्विवेदी की मौके पर ही मौत हो गई।

शिवम की पत्नी शालिनी पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। कार में सवार अंगद यादव और शिवम की भांजी सिद्ध द्विवेदी भी घायल हुए हैं। वहीं, खोराबार क्षेत्र के मालवीय नगर निवासी डॉ. नीरज द्विवेदी इस हादसे में बाल-बाल बच गए।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

गोरखपुर में भूमाफियाओं पर बड़ी कार्रवाई: 12 शातिर बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट, SSP ने दिए कड़े निर्देश

गोरखपुर। गोरखपुर जिले में संगठित अपराधों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज हो गया है। ताजा कार्रवाई में SSP गोरखपुर राज करन के निर्देश पर पुलिस ने 12 शातिर भूमाफियाओं पर गैंगस्टर एक्ट के तहत शिकंजा कसा है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह सुनियोजित तरीके से जमीनों की दलाली और ठगी जैसे अपराधों को अंजाम देता था। गिरोह का सरगना अमरजीत है, जो रावतपार, बांसगांव का निवासी है। उसके साथियों में सुदामा यादव, अभिषेक यादव, अजय मौर्या, राणा प्रताप पांडे, अनन्त राय, नागेंद्र, शैलेंद्र, शिव प्रताप, राजेश यादव, आकाश यादव और विरेंद्र यादव शामिल हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोगों को जमीन के नाम पर ठगता था। एक बड़ा मामला 17 जुलाई 2024 को सहजनवां बाईपास पर सामने आया, जहां एक व्यक्ति से जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर 2 करोड़ रुपये की ठगी की गई। इस मामले में सहजनवां थाने में केस दर्ज हुआ था। इसके अलावा अमरजीत ने 2023 में एक सुनार को असली सोने के सिक्के का झांसा देकर 109 नकली सिक्कों के जरिए 12 लाख रुपये की ठगी की थी, जिसकी रिपोर्ट खजनी थाने में दर्ज है।

गिरोह के सदस्य न केवल आर्थिक अपराधों में लिप्त थे, बल्कि इनके खिलाफ मारपीट, धमकी, और SC/ST एक्ट के भी गंभीर मामले दर्ज हैं। SSP राज करन नैयर ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और अपराधमुक्त समाज के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस कार्रवाई के तहत SP नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, CO गीड़ा रत्नेश्वर सिंह और सहजनवां थाना प्रभारी की टीम ने संयुक्त रूप से काम किया। DM गोरखपुर कृष्ण करुणेश द्वारा अनुमोदित गैंग चार्ट के आधार पर मुकदमा संख्या 330/2025 दर्ज किया गया।

SSP ने स्पष्ट किया कि भूमाफियाओं, ठगों और समाज में भय फैलाने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। गोरखपुर पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस तरह के गिरोहों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।

गोरखपुर में प्रेमी के प्राइवेट पार्ट पर वार, प्रेमिका ने भाइयों संग मिलकर…

गोरखपुर, राजन पटेल। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र से एक खौफनाक मामला सामने आया है। जहां, प्रेमी को प्रेमिका के घर जाना महंगा पड़ गया। युवती ने भाईयों के साथ मिलकर सरैया बाजार गांव में 22 वर्षीय मिथुन कुमार अपनी प्रेमिका रूबी(परिवर्तित नाम) से मिलने रात करीब 1 बजे उसके घर गया था।

मिली जानकारी के अनुसार, युवती रूबी और मिथुन के बीच करीब दो वर्षों से फोन पर बातचीत हो रही थी। लेकिन जब वह मिलने पहुंचा तो युवती के चार भाई पहले से ही घात लगाकर बैठे थे। उन्होंने मिथुन को पकड़कर बुरी तरह पीटा और हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद युवती को एक धारदार हथियार थमाया और भाइयों ने कहा कि वो मिथुन के प्राइवेट पार्ट को काट दे।

आरोप है कि युवती ने मिथुन के प्राइवेट पार्ट पर वार कर दिया। मिथुन गंभीर रूप से घायल हो गया और अधिक खून बहने से बार-बार बेहोश हो रहा है। परिजनों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देह व्यापार का पर्दाफाश: रेशमा के संपर्क में महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर की लड़कियां भी थीं, मोबाइल में 50 से अधिक लड़कियों के फोटो मिले हैं

गोरखपुर। गोरखपुर की रेशमा खान उर्फ मनीषा हाई-फाई जिंदगी का ख्वाब दिखाकर भोली-भाली लड़कियों को अपने जाल में फंसाती थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहकर रेशमा लड़कियों से पहले दोस्ती करती थी। इसके बाद उन्हें मॉडलिंग और अन्य कामों में लगवाने का लालच देकर रुपये कमाने का ऑफर देती थीउन्हें शान की जिंदगी दिखाने हुक्का बार ले जाती थी। इसके बाद उन्हें जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल देती थी। ये तथ्य पुलिस की जांच में सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, कक्षा छह पास रेशमा खान फर्राटेदार इंग्लिश भी बोलती है। वह देह व्यापार कराने वाले गिरोह के सरगना अनिरुद्ध ओझा के संपर्क में तीन साल पहले आई। अनिरुद्ध ने 13 मार्च को शाहपुर इलाके में जेनिस बॉटल रेस्टोरेंट खोला। इसके बाद रेस्टोरेंट की आड़ में ही यहां पर हुक्का बार भी संचालित किया जाने लगा। इसमें अधिकतर किशोरियों को रेशमा ही फंसाकर लाती थी।

शहर के अलावा भी रेशमा के संपर्क में महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर की लड़कियां भी थीं। इसकी जांच चल रही है। रेशमा के मोबाइल में 50 से अधिक लड़कियों के फोटो मिले हैं। इसे कई लोगों के व्हाट्सएप पर भेजा गया है। पुलिस अब उनसे भी पूछताछ करेगी।

निशाने पर थीं आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियां
रेशमा शहर में किराए पर कमरा लेकर रहने वाली आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों को चंगुल में फंसाती थी। अच्छे कपड़े और बड़े होटलों में पार्टी देकर उनको बहकाती थी। धीरे-धीरे चंगुल में फंसाकर उन्हें गलत काम के लिए मजबूर करती थी। जो एक बार इस जाल में फंस जाता था, उसको फिर डरा-धमकाकर देह व्यापार का धंधा करने के लिए मजबूर करती थी।

पुलिस के अनुसार, रेशमा खान हुक्का पीने की शौकीन है। वह खुद भी हुक्का बार में धुआं उड़ाती थी। अन्य लड़कियों को धुएं का छल्ला बनाना सिखाती थी। जब भी कोई नई लड़की हुक्का बार में आती थी, वह रेशमा की फैन हो जाती थी।

केन्द्रीय बजट 2025-26: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम

आकाश मध्देशिया ब्यूरो चीफ गोरखपुर

पीपीगंज, गोरखपुर: अखिल भारतीय अग्रहरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्रहरि ने केन्द्रीय बजट 2025-26 को विकसित भारत की ओर ले जाने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों और युवा भारत के सपनों को साकार करने वाला है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को मजबूती प्रदान करेगा। बजट में गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। इससे देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और समग्र विकास को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने आयकर सीमा को 12 लाख रुपये तक बढ़ाने के फैसले को मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत बताया। इसके अलावा, किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने से छोटे किसानों और उद्यमियों को भी आर्थिक संबल मिलेगा।

उन्होंने बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट हर वर्ग के उत्थान और देश के आर्थिक विकास को नई ऊंचाई देने वाला है।