Breaking
Mon. Apr 13th, 2026

राज्य

आरके सनशाइन एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, बच्चों के कार्यक्रम ने बांधा शमा

नूर मोहम्मद

महाराजगंज। आरके सनशाइन एकेडमी, आजाद नगर, महराजगंज में भव्य वार्षिकोत्सव कार्यक्रम पूरे धूमधाम से मनाया गया।
नगर स्थित आरके सनशाइन एकेडमी महराजगंज के विशाल प्रांगण में विगत 30 मार्च सोमवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य जनार्दन प्रसाद गुप्त, जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज के प्रबंधक बलराम भट्ट, नगर पालिका परिषद महाराजगंज के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जयसवाल, एसोसिएट प्रोफेसर जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज शांति शरण मिश्र, विज्ञान क्लब के जिला संयोजक एवं सिटीजन फोरम के महासचिव विमल पांडेय, आत्माराम गुप्त, व्यापार मंडल महराजगंज के अध्यक्ष अनिल, बालाजी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक राजीव मद्धेशिया, विद्यालय के संरक्षक एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामप्रीत गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग कार्यवाह शिवाकांत पांडेय, सह जिला संघचालक भागवत सिंह, दुर्गेश सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य दलजीत सिंह, बृजेंद्र पटेल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, जिला प्रभारी अजय राज कसौधन, मृत्युंजय धामिया इत्यादि लोग मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के विद्यालय आगमन पर विद्यालय के मुख्य गेट पर तिलक लगाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों द्वारा बैंड बजाकर स्वागत करते हुए मंच तक लाया गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने अपना-अपना स्थान ग्रहण करते हुए कार्यक्रम के शुरुआत की अनुमति दी। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा वीणा वादिनी वाग्देवी सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प माल्यार्पण कर पूजा अर्चन करते हुए गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तत्पश्चात विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर विवेक कुमार गुप्ता के द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मुख्य मंच का संचालन पंकज मौर्या के साथ-साथ विद्यालय के ही होनहार एवं मेधावी छात्र एवं छात्राओं क्रमशः हिमांगिनी सूर्या, सौम्या मिश्रा, अवनींद्र गुप्ता एवं नितिन मिश्रा ने किया।
तत्पश्चात स्वागत गीत एवं नृत्य के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए समूह नृत्य एवं एकल नृत्य ने भी लोगों का मन मोह लिया। सभी दर्शक बच्चों का ताली बजाकर हौसला बढ़ा रहे थे। उसके बाद बैक बेंचर्स मिक्स कॉमेडी और डांस ने सबको हंसने गुदगुदाने एवं खड़े होकर ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।
मुख्य अतिथि माननीय सदर विधायक जयमंगल कनौजियाने अपने संबोधन में विद्यालय के प्रयास एवं विकास की सराहना करते हुए सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यदि कोई भी बच्चा पूरे तन और मन से किसी कार्य के लिए प्रयास करें तो उसे सफल होने से कोई भी रोक नहीं सकता। विशिष्ट अतिथि राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य जनार्दन प्रसाद गुप्ता ने अपने संबोधन में विद्यालय के इतिहास से संबंधित चीजों को बताते हुए विद्यालय परिवार के द्वारा इस सराहनी और खूबसूरत कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि जीवन का नीव बचपन होता है यदि बचपन में बच्चे अपने कार्य के प्रति ईमानदार और सजग हो जाए तो उन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। विशिष्ट अतिथि पीजी कॉलेज के प्रबंधक डॉक्टर बलराम भट्ट ने अपने संबोधन में बच्चे और शिक्षक के कार्य प्रणाली के बारे में बताया कि अगर जीवन में सफल होना है तो अपने नींद चैन को त्याग कर केवल और केवल अपने लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित करना होगा।
बीच-बीच में अन्य विशिष्ट अतिथियों का भाषण भी कराया गया जिसमें सभी अतिथियों ने विद्यालय परिवार का भी हौसला बढ़ाया साथ ही साथ बच्चों के कार्यक्रम की सराहना भी की और अपने जीवन में अध्ययन से संबंधित संघर्ष एवं अनुभव को बच्चों व अभिभावक के समक्ष साझा किए। विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर विवेक कुमार गुप्ता के जीवन से संबंधित बचपन से लेकर और वर्तमान समय की सफलता से संबंधित उनके ऑटोबायोग्राफी को बच्चों के द्वारा स्टेज पर गीत संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया जिसे देखकर सभी लोग भावुक होने पर मजबूर हो गए। छोटे-छोटे बच्चों का डांस खास कर लूंगी डांस पर सभी दर्शक झूम उठे। हॉरर डांस भी किया गया जो एक्शन के साथ प्रस्तुत किया गया। गरबा डांस, झूमर डांस,बुमरो डांस, शिव तांडव नृत्य भी लोगों को मोह लिया और पूरे मंच के आकर्षण का केंद्र भी रहा। सभी अभिभावक और बच्चे ,मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम का लुफ्त लेते हुए बच्चों को उनके कठिन परिश्रम के लिए अपने तरफ से पुरस्कार भी दिए जिससे बच्चों का मनोबल एवं हौसला ऊंचा रहे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं क्रमशः सलीम अली, कृष्ण गोपाल उपाध्याय, सुचिंद्रम पटेल, रामानुज पटेल, समसुद्दीन, मोहम्मद तारिक, अरुण पटेल, प्रवीन, महेश, किरण मिश्रा, रजनी उपाध्याय, रुचिका, अनुष्का, शालेहा, ज्योति, श्वेता, अंशिका, सुनीता, तृप्ति, मनीता, पूनम आदि लोगों का विशेष योगदान रहा।

ग्रामीणों ने अस्पताल निर्माण की पुरजोर मांग की


भिटौली, महराजगंज। विकास खंड घुघली के पुरैना चौराहे पर ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की पुरजोर मांग की। जानकारी के अनुसार इस समय धीरे-धीरे पुरैना चौराहे की आबादी काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। घुघली थाना भी इस समय पुरैना चौराहे पर ही स्थापित है। इस चौराहे पर कई बैंक, स्कूल एवं डिग्री कॉलेज स्थापित है। यहां पुरानी बहुत बड़ी मार्केट भी लगती है। ऐसी स्थिति में यहां के लोगों ने पुरैना चौराहे पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की पुरजोर मांग की है।लोगों का कहना है कि पुरैना चौराहे से घुघली की दूरी लगभग 8 किलोमीटर पड़ती है। क्षेत्र के लोगों को यदि रात मे घुघली जाना पड़ता है तो लोगों को साधन के अभाव में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। वही थाने से जब किसी आरोपी को मेडिकल कराना होता है तो पहले उसे घुघली ले जाना पड़ता है फिर उसे महाराजगंज कोर्ट में ले जाया जाता है। सबसे बड़ी समस्या जब किसी मरीज को घुघली स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाते समय यदि रेलवे ढाले का बैरियर गिरा होता है ऐसे समय में स्थिति काफी नाजुक हो जाती है। इन समस्याओं की चर्चा करते हुए लोगों ने बताया कि यदि पुरैना चौराहे पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना कर दी जाए तो लगभग बीस से पचीस हजार की आबादी के लिए काफी राहत हो जायेगी। आज पुरैना चौराहे पर ग्राम प्रधान रवि कुमार पांडेय के नेतृत्व में रामाज्ञा चौधरी, ज्वाला चौधरी, रामदरश साहनी, रामप्यारे जोगी मद्धेशिया, कुमार मद्धेशिया, बिहारी साहनी, सुग्रीव मद्धेशिया, मुरली गौतम, राम प्रसाद चौधरी, रोजादीन अंसारी, रम्मन यादव आदि लोगों ने शासन प्रशासन से ही शीघ्र ही समस्या समाधान की मांग की।

स्वरोजगार प्रशिक्षण का समापन, दिया गया प्रमाण पत्र

पुरैना, महाराजगंज। कल दिनांक 10 फरवरी को भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पुरैना द्वारा ग्राम भुवना ब्लॉक घुघली में चलाए जा रहे घरेलू अगरबत्ती बनाना प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन आर सेटी पुरैना खंडी में निदेशक राजेश कुमार के द्वारा महामागिता प्रमाण पत्र वितरण कर किया गया। निदेशक द्वारा प्रशिक्षकों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए बधाई दिए साथ ही साथ महिलाओं को स्वरोजगार के बारे में बताते हुए आवश्यक जानकारी दी अंत में सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उक्त अवसर पर संकाय राघवेंद्र सिंह, व शशिकांत दीक्षित एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

शिक्षा के उन्नयन का मार्ग प्रशस्त करती छात्र-छात्राओं की विदाई

फोटो – दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज भैंसा के विदाई समारोह में कक्षा बारहवीं की छात्राओं का सामूहिक नृत्य

भिटौली, महाराजगंज। दुर्गावती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज भैंसा में कक्षा 10 एवं 12 के छात्र-छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह का शुभारंभ साक्षी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात दिया, स्नेहा और आयुषी ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में दिव्यांशी, आराध्या, अनुष्का एवं रिद्धिमा ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं संजीव ने ‘तेरी उंगली पकड़कर चला’ गीत प्रस्तुत कर भावुक माहौल बना दिया। अंत में छात्राओं के सामूहिक नृत्य ने समारोह को यादगार बना दिया।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में संजय मणि त्रिपाठी, प्रदीप उपाध्याय, राजेंद्र दुबे, एजाज खान एवं शेषमणि पांडे उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या करुणामणि पटेल सहित रमेश चंद्र पटेल, मनमीत पटेल, सीमा पांडे, नेहा मद्धेशिया, नेहा पटेल, प्रीति जायसवाल, अमित गिरी, राहुल साहनी एवं राहुल जायसवाल आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया।

डॉ सुधीर प्रकाश श्रीवास्तव बने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य, क्षेत्र में हर्ष की लहर

पीपीगंज गोरखपुर। बापू इंटर कॉलेज पीपीगंज के पूर्व छात्र एवं जेपी इंटर कॉलेज कैम्पियरगंज के शिक्षक श्री दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव के सुपुत्र डॉ. सुधीर प्रकाश श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किए जाने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल है। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से गोरखपुर जनपद सहित आसपास के क्षेत्रों में प्रसन्नता व्यक्त की जा रही है। वर्तमान में डॉ. श्रीवास्तव डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षा, शोध और प्रशासनिक अनुभव के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली ने उन्हें यह प्रतिष्ठित दायित्व दिलाया है। उनकी नियुक्ति न केवल उनके परिवार, बल्कि बापू इंटर कॉलेज पीपीगंज तथा समूचे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है। डॉ. श्रीवास्तव की इस उपलब्धि से शिक्षा जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है। बापू इंटर कॉलेज पीपीगंज के शिक्षकों और पूर्व छात्रों ने इसे विद्यालय के लिए सम्मान और प्रेरणा का क्षण बताया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार यादव ने कहा कि आज एक बार फिर बापू इंटर कॉलेज पीपीगंज का नाम पूरे प्रदेश में रोशन हुआ है। अंग्रेजी अध्यापक एवं उनके मित्र अतहर हुसैन ने कहा कि डॉ. श्रीवास्तव अपने शैक्षिक जीवन से ही मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर निरंतर ऊंचाइयों को छूते आ रहे हैं।इसके अतिरिक्त पवन पांडेय, ज्योति प्रकाश श्रीवास्तव, कमाल जावेद, डॉ. सुबोध कुमार, करुणा शंकर मिश्रा, शैलेश मणि त्रिपाठी, रवि प्रकाश सहित अन्य शिक्षकों एवं मित्रों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं हैं।

आईपीएस डॉ. कौस्तुभ गोरखपुर के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में नई जिम्मेदारी

ब्यूरो गोरखपुर। डॉ. कौस्तुभ उत्तर प्रदेश कैडर के वर्ष 2015 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के एक तेजतर्रार और कर्मठ अधिकारी हैं। वे मूल रूप से बिहार की राजधानी पटना के निवासी हैं। पुलिस सेवा में आने से पहले उन्होंने एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई की, जो उनके बहुआयामी व्यक्तित्व और उच्च शैक्षणिक पृष्ठभूमि को दर्शाती है। चिकित्सा क्षेत्र से प्रशासनिक सेवा में आकर उन्होंने समाज सेवा के व्यापक उद्देश्य को अपनाया और अपनी कार्यशैली से अलग पहचान बनाई। डॉ. कौस्तुभ 2015 बैच के RR (Direct Recruit) आईपीएस अधिकारी हैं और उत्तर प्रदेश कैडर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अपने अब तक के कार्यकाल में उन्होंने प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिलों में पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में जिम्मेदारी संभाली है। वे संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर, महराजगंज, सोनभद्र और वाराणसी जैसे जिलों में एसपी के पद पर तैनात रह चुके हैं। गोरखपुर में उन्होंने एसपी सिटी (SP City) के रूप में कार्य करते हुए शहरी कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त वे नोएडा में सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने आधुनिक पुलिसिंग और तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया। दिसंबर 2024 से वे जौनपुर जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत रहे, जहां अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध पर अंकुश तथा संगठित अपराध के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए उन्हें सराहा गया। उनकी कार्यशैली में पारदर्शिता, त्वरित निर्णय क्षमता और जनसुनवाई व्यवस्था को मजबूत करने की प्रतिबद्धता स्पष्ट दिखाई देती है। अब गोरखपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) राजकरन नैय्यर के स्थान पर डॉ. कौस्तुभ को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। गोरखपुर जैसे महत्वपूर्ण जिले में एसएसपी के रूप में उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। गोरखपुर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने की दिशा में उनसे काफी अपेक्षाएं की जा रही हैं। उनके पूर्व अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए माना जा रहा है कि वे जिले में पुलिसिंग को नई दिशा देंगे। डॉ. कौस्तुभ को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए वर्ष 2021 में डीजीएस कमेंडेशन डिस्क (सिल्वर) तथा वर्ष 2023 में डीजीएस कमेंडेशन डिस्क (गोल्ड) से सम्मानित किया जा चुका है। ये सम्मान उनके समर्पण, अनुशासन और प्रभावी नेतृत्व के प्रतीक हैं। वे अपनी सादगी, विनम्रता और पेशेवर कार्यशैली के लिए पुलिस बल और आम जनता के बीच लोकप्रिय हैं। उनकी प्रशासनिक शैली में टीमवर्क, जवाबदेही और संवेदनशीलता का समावेश है। वे आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। गोरखपुर के नए एसएसपी के रूप में डॉ. कौस्तुभ से अपेक्षा की जा रही है कि वे अपराध नियंत्रण, सुरक्षा, साइबर अपराध रोकथाम और पुलिस-जन संवाद को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।

प्रेम बना खूनी साजिश की वजह मुंबई की युवती की नृशंस हत्या, CCTV से हत्यारों तक पहुंची पुलिस


ब्यूरो गोरखपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र गोबरहिया नाले पर बने पुल के नीचे झाड़ियों में शुक्रवार की सुबह मिले निर्वस्त्र महिला के शव की पहचान मुंबई की रहने वाली 35 वर्षीय प्रिया शेट्टी के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि युवती की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति ने ही की थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड में आरोपी युवक और उसके एक साथी को पुलिस ने अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को रविवार की दोपहर तक शहर लाया जाएगा, घटना के बाद पूरे पीपीगंज क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया था। महिला का शव जिस हालात में मिला, उसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। शव पूरी तरह निर्वस्त्र था और चेहरे को बुरी तरह कुचला गया था, जिससे पहचान कर पाना मुश्किल हो गया था। शुरुआती जांच में ही पुलिस को यह साफ हो गया था कि यह मामला साधारण नहीं, बल्कि बेहद क्रूर और सुनियोजित हत्या का है।

सीसीटीवी फुटेज बना सबसे बड़ा सुराग
शव मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच शुरू की। पीपीगंज कस्बे और आसपास के इलाकों में लगे दर्जनों कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसी दौरान एक बैंक के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में नीली स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध युवक नजर आए। फुटेज में दोनों संदिग्ध स्कूटी पर कुछ भारी सामान ले जाते दिखाई दिए, जिससे पुलिस का शक और गहरा गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य जुटाने शुरू किए। कॉल डिटेल रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन और अन्य साक्ष्यों के जरिए संदिग्धों की पहचान सुनिश्चित की गई। तकनीकी जांच पूरी होते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक और उसके एक साथी को अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपियों को रविवार की दोपहर तक गोरखपुर लाया जाएगा।

मुंबई में शुरू हुआ प्रेम प्रसंग
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका प्रिया शेट्टी और आरोपी युवक के बीच मुंबई में प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। आरोपी युवक मुंबई में एक प्राइवेट कंपनी में अच्छे पद पर कार्यरत था। वहीं उसकी मुलाकात प्रिया शेट्टी से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आपसी संबंध स्थापित हो गए। प्रेम प्रसंग परवान चढ़ने के बाद दोनों ने शादी कर ली।

ग्रामीण परिवेश में बढ़ा तनाव
पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर की चकाचौंध और ग्रामीण जीवनशैली के बीच सामंजस्य न बन पाने के कारण दोनों के बीच आए दिन झगड़े होने लगे। छोटी-छोटी बातों पर विवाद इतना बढ़ जाता था कि हालात तनावपूर्ण हो जाते थे। इसी दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी युवक पहले से शादीशुदा था और प्रिया से दूरी बनाना चाहता था। कुछ समय पहले आरोपी युवक मुंबई से वापस अपने गांव लौट आया था। उसने प्रिया से संपर्क कम कर दिया था, लेकिन प्रिया उससे शादी को लेकर दबाव बना रही थी। इसी सिलसिले में वह ट्रेन से पीपीगंज पहुंच गई। आरोपी ने उसे एक किराए के मकान में ठहराया और बाहर से सब कुछ सामान्य दिखाने की कोशिश की।
हत्या की रची गई साजिश जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी युवक ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर प्रिया की हत्या की साजिश रची। पुलिस के अनुसार आरोपी और उसकी पत्नी ने प्रिया को नशे की हालत में फंसाया और इसी का फायदा उठाकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने शव की पहचान छिपाने के लिए बेहद अमानवीय तरीका अपनाया।
प्रिया के चेहरे को ईंट से कुचल दिया गया, ताकि कोई उसकी पहचान न कर सके। इसके बाद उसके कपड़े भी उतार दिए गए। शव को स्कूटी पर रखा गया और पीपीगंज थाना क्षेत्र में गोबरहिया नाले के पुल के नीचे झाड़ियों में फेंक दिया गया।

फॉरेंसिक जांच में चौंकाने वाले तथ्य
फॉरेंसिक टीम की जांच में घटनास्थल से लेकर शव मिलने की जगह तक कई जगह खून के निशान पाए गए हैं। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या सड़क पर या किसी अन्य स्थान पर की गई और शव को दो-तीन बार में उठाकर पुल के नीचे झाड़ियों में फेंका गया। फॉरेंसिक रिपोर्ट ने पुलिस की जांच को और मजबूती प्रदान की। पुलिस ने इस मामले में 15 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। कई संदिग्धों से लंबी पूछताछ के बाद पुलिस सही आरोपियों तक पहुंच सकी। नीली स्कूटी, हत्या में प्रयुक्त ईंट और अन्य अहम साक्ष्यों की बरामदगी भी की जा रही है।

पुलिस की तत्परता से खुला राज
इस सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे में पुलिस की तत्परता और तकनीकी दक्षता की सराहना की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तेजी से पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे कानून व्यवस्था पर भरोसा मजबूत हुआ है।
फिलहाल आरोपी और उसके साथी से लगातार पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान और भी अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।

दहशत और सबक
इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि प्रेम संबंधों में अविश्वास, धोखा और आपसी कलह जब हिंसा का रूप ले लेते हैं, तो उसका अंजाम कितना भयावह हो सकता है। पीपीगंज क्षेत्र में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है, वहीं लोग मृतका को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस का दावा है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

30 जनवरी 2026 कि रात्रि में आस पास दिखेंगे बृहस्पति ग्रह और चंद्रमा

गोरखपुर। खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि 30 जनवरी 2026 की रात को होने वाली इस खगोलीय घटना के दौरान बृहस्पति ग्रह और चंद्रमा पास दिखेंगे इस प्रकार के संयोजन को युति या कंजंक्शन कहा जाता है, उन्होंने इस खगोलीय घटना की जानकारी देते हुए बताया कि “कंजंक्शन” (Conjunction) और “निकटतम बिंदु” (Apparent Closest Approach) के समय में सूक्ष्म तकनीकी अंतर है, खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि खगोल वैज्ञानिक गणनाओं के अनुसार इनका विवरण कुछ इस प्रकार से होता है कि खगोल विज्ञान में ‘कंजंक्शन’ तब होता है जब दो पिंडों का (सम्यक आरोहण) Right Ascension (R.A.) लगभग समान हो जाता है,खगोलविद अमर पाल सिंह ने तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि ‘कंजंक्शन’ बनाम ‘अप्पल्स’ (Appulse) क्या होता है।उन्होंने बताया कि यद्यपि तकनीकी युति 30 जनवरी की रात 11:54 बजे है, लेकिन दोनों पिंडों के बीच की न्यूनतम कोणीय दूरी (Minimum Angular Separation) जिसे ‘Appulse’ कहा जाता है, वह कुछ मिनटों के अंतर पर होगी, इस न्यूनतम दूरी का समय 31 जनवरी 2026 है जोकि लगभग 12:08 AM (IST) पर होगा, और इस समय दोनों के बीच की कोणीय दूरी (3 डिग्री 18 आर्क-मिनट) होगी,लेकिन अवलोकन हेतु भारत के लिए 30 जनवरी की पूरी रात यह घटना घटित होने वाली है।खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि जाती हुई जनवरी खगोल प्रेमियों को एक और शानदार खगोलीय घटना का आकर्षक नज़ारा देकर जा रही है, इस दौरान 30 जनवरी 2026 की रात्रि में एक और खास खगोलीय घटना होने वाली है। इस रात को चंद्रमा और बृहस्पति ग्रह आस पास दिखेंगे, या यूं कहें कि दोनों खगोलीय पिंड एक-दूसरे के काफी निकट नजर आएंगे। ऐसे में इस रात आकाश में एक आकर्षक खगोलीय दृश्य नजर आयेगा। खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि ख़ास बात यह होगी कि यह खगोलीय घटना मिथुन तारामंडल की पृष्ठभूमि में घटित होगी और इस दौरान दूरबीन से देखने पर बृहस्पति के चार प्रमुख चंद्रमा भी स्पष्ट देखे जा सकते हैं।

जागरोशन पब्लिक स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गर्व के साथ मना गया

गोरखपुर – भटहट क्षेत्र के जंगल हरपुर में जागरोशन पब्लिक स्कूल में आज 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह और गर्व के साथ मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि श्री कमला पति त्रिपाठी बर्तमान सांसद प्रितिनिधि के द्वारा ध्वजा रोहण किया गया , ध्वजा रोहण के बाद विद्यालय के छात्र छात्राओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ,

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सोमवार को जागरोशन पब्लिक स्कूल परिसर में देशभक्ति और उत्साह से ओतप्रोत भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके उपरांत विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
मुख्य अतिथि श्री कमला पति त्रिपाठी वर्तमान सांसद प्रितिनिधि ने तिरंगा फहराया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक श्री हैदर अली खान, प्रधानाचार्य श्री सी पी पाण्डेय , मोहित वर्मा ,अजय सिंह ,आलोक श्रीवास्तव ,मनोज कुमार, कुमारी हर्षिता , मंजुला कुमारी मृणालनी ,जयहिंद यादव ,अभय यादव, आई टी हेड महबूब अली व् समस्त विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाए सहित उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों ने ध्वज को सलामी दी।
समारोह में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों के हाथों में लहराते तिरंगे और ‘भारत माता की जय’ व ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा वातावरण
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधक हैदर अली खान ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से संविधान के मूल्यों, एकता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को जीवन में अपनाने की अपील की।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री सी पी पाण्डेय , मोहित वर्मा ,अजय सिंह ,आलोक श्रीवास्तव ,मनोज कुमार, कुमारी हर्षिता , मंजुला कुमारी मृणालनी ,जयहिंद यादव ,अभय यादव, आई टी हेड महबूब अली ,सबनम खातून सहित अनेक शिक्षक, अभिभावक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कैम्पियरगंज विधानसभा में होगा ऐतिहासिक स्वागत – फतेह बहादुर सिंह

भाजपा कार्यकर्ता करेंगे प्रदेश अध्यक्ष का सभी मंडलों में भव्य स्वागत – युधिष्ठिर सिंह

पीपीगंज गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के कैम्पियरगंज विधानसभा में प्रथम आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नगर पंचायत पीपीगंज के सभागार में विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कैम्पियरगंज के लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री फतेह बहादुर सिंह तथा निवर्तमान जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि यह कैम्पियरगंज क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है कि हमारा क्षेत्र संगठन और प्रदेश नेतृत्व दोनों का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का पनियरा और कैम्पियरगंज विधानसभा से पुराना आत्मीय लगाव रहा है और कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह स्वागत कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। वहीं निवर्तमान जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से कैम्पियरगंज विधानसभा के सभी मंडलों में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन संगठन की एकजुटता और भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता का प्रतीक बनेगा। बैठक में प्रमुख रूप से नगर पंचायत चेयरमैन लक्ष्मण विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष शेषमणि त्रिपाठी, पूर्वांचल विकास बोर्ड सदस्य विजय शंकर यादव, कैम्पियरगंज चेयरमैन प्रतिनिधि गोपाल सिंह, सदानंद शर्मा, मंडल अध्यक्ष पशुपतिनाथ अग्रहरि, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष कौलबास सिंह, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष भाजपा नेता राकेश चौधरी, नरेंद्र सिंह, त्रिभुवन पासवान, राघवेंद्र चतुर्वेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बिंद्रासन चौधरी, चंद्र प्रकाश द्विवेदी, गणेश सहानी, धीरज मणि त्रिपाठी, राजेंद्र मद्धेशिया, रामपाल सिंह, विजय मद्धेशिया, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिकेश पासवान, मार्कंडेय चौरसिया, दिनेश यादव (पूर्व मंडल उपाध्यक्ष), राकेश अग्रहरि, दिनेश भारती, सुरेंद्र अग्रहरि, श्रीकेश मणि, राज त्रिपाठी, उमेश पटेल, क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश यादव, बृजेश मणि त्रिपाठी, लाल जी विश्वकर्मा, वेद प्रकाश दुबे, बुधिराम जायसवाल, मंडल महामंत्री अरविंद मौर्या, अजय तिवारी, परशुराम मल्ल, प्रदीप चौहान, दिवाकर चौहान, मुन्ना भारती, महेंद्र वर्मा, धर्मवीर निषाद, तारकेश्वर चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।