Breaking
Tue. May 5th, 2026

देश

महराजगंज में पुलिस की मुठभेड़, चोरी करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

परतावल/महराजगंज। महराजगंज पुलिस ने हाजी ज्वेलरी शॉप में चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मुठभेड़ में एक चोर को पैर में गोली लगी, जबकि तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो किलो चांदी, दस ग्राम सोना, और पांच हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। यह चोर गिरोह अंतरराज्यीय था और पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि यह गिरोह चोरी की फिराक में है।

पुलिस ने श्यामदेउरवा थाना के चौपरिया नहर के पास घेराबंदी की और जब बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू की, तो पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। घायल चोर को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले गई, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। आरोपियों की पहचान यूपी के शाजहापुर जिले के निगोही थाने के एक ही गांव के निवासियों के रूप में हुई है। सभी आरोपियों के विरुद्ध यूपी के कई जिलों के कई थानों में मुकदमा दर्ज है।

परतावल पुलिस की सतर्कता से परिवार का खोया हुआ सामान बरामद, परिवार ने जताया आभार

परतावल/महराजगंज। महराजगंज के परतावल में एक परिवार का सामान से भरा बैग ई-रिक्शा में छूट गया था। परिवार कप्तानगंज से परतावल आ रहा था और उनका सामान से भरा बैग ई-रिक्शा में छूट गया था। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सामान को बरामद कर लिया और परिवार को सौंप दिया।परतावल चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि परिवार ने उन्हें सूचित किया था कि उनका सामान से भरा बैग ई-रिक्शा में छूट गया है। उन्होंने तुरंत अपनी टीम के साथ सीसीटीवी की मदद से ई-रिक्शा वाले को पकड़ लिया और सामान को बरामद कर लिया।परिवार ने पुलिस की इस सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। परिवार के मुखिया परवेज आलम ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ महराजगंज अपने मौसी के घर शादी में शरीक होने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उनका सामान बरामद हो गया और वे बहुत खुश हैं।

पीटीएम छात्र/छात्राओं की गतिविधियों का खुला मंच


रोग की शीघ्र जानकारी व सफल चिकित्सा हस्तक्षेप स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्देश्य
र्पैरेंट्स-टीचर-मीटिंग व निश्शुल्क स्वास्थ्य शिव छात्र/छात्राओं की गतिविधियों को जानते अभिभावक व सेहत की जांच करती स्वास्थ्य टीम

भिटौली, महाराजगंज। सदर तहसील के परतावल विकास खंड अंतर्गत दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज प्रयाग नगर भैंसा में गुरुवार 26 दिसंबर को सुबह 9:00 बजे से अभिभावक -शिक्षक बैठक व निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।इस मौके पर संस्था के उच्च प्राथमिक व माध्यमिक अनुभाग दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज के कक्षा 6वीं से 12 वीं तथा प्राथमिक अनुभाग किसान शिशु सदन में अध्ययनरत नर्सरी से पांचवीं तक के छात्र/छात्राओं की शैक्षणिक व सह शैक्षणिक गतिविधियों से सम्बंधित शिक्षकों ने उनके माता-पिता व अन्य अभिभावकों को परिचित कराया।इसके पूर्व सुबह 8:30बजे कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए संस्था के प्रवंध निदेशक उपेंद्र मिश्र ने कहा कि पैरेंट्स-टीचर-मीटिंग एक खुला संचार मंच है जो माता-पिता व अभिभावक को अपने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, ताकत व कमजोरी को करीब से समझने का अवसर प्रदान करता है।प्रवन्धक जितेंद्र मिश्र ने कहा कि यह आयोजन एक बेहतरीन अवसर है जो कक्षा अवलोकन, परीक्षण डेल्टा, पोर्टफोलियो,मूल्यांकन व असाइनमेंट के आधार पर शैक्षणिक प्रगति व विकास को साझा करता है। प्रधानाचार्या करुणा मणि पटेल ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है।अर्थात अच्छी सेहत से अच्छी शिक्षा, अच्छी शिक्षा से हीअच्छी प्रगति होती है जो जीवन में मिठास घोलती है।शैक्षिक प्रभारी मनमीत पटेल ने स्वास्थ्य शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सफल चिकित्सा हस्तक्षेप और उपचार के लिए रोग का शीघ्र पता लगाना तथा गम्भीर जटिलताओं के जोखिम को कम करना है।पीटीएम के इस मौके पर लाइफ इलेक्ट्रो एक्यूप्रेशर थेरैपी हेल्थ सेंटर कप्तानगंज की 11 सदस्यीय टीम डॉ0 प्रेमसागर, डॉ0सुरेंद्र कुमार, डॉ0 मोनू कुमार, डॉ0 छविराज साहनी,डॉ0 अनिल चौधरी, डॉ0 राजकुमार साहनी,डॉ0 मुनीता, डॉ0 करीना,डॉ0 अनुराधा, डॉ0 मीना देवी व डॉ0 प्रियंका द्वारा निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया जिसमें शुगर, ब्लड प्रेशर, थायरॉइड, कैंसर,किडनी,हृदय रोग,लकवा, माइग्रेन,घुटना दर्द,कब्ज,गैस,गायनिक समस्या, साइटिका, सर्वाइकल दर्द,कमर दर्द आदि की प्राकृतिक विधि से इलाज किया गया और उचित सलाह दिए गए । कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं की प्रमुख भूमिका रही।

परतावल में भीषण सड़क हादसा: मां-बेटी की मौत, एक घायल

परतावल/महराजगंज। महराजगंज के परतावल में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी मठेलु अपनी पत्नी गुंजा, बेटी सलोनी और सास अजोरा के साथ बाजार से वापस घर जा रहे थे। तभी परतावल बाजार के आगे कप्तानगंज रोड पर एक तेज रफ्तार इनोवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में अजोरा देवी (60) की मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने घायल सलोनी (7) और गुंजा (35) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान गुंजा की भी मौत हो गई। घायल सलोनी को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

इस घटना में मां-बेटी की मौत हो गई। चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाई की जाएगी।

परतावल चौक पर प्रशासन का अतिक्रमण विरोधी अभियान, अवैध कब्जेदारों को मिली चेतावनी

परतावल/महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के परतावाल चौक पर आज एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया गया। तहसीलदार नायब तहसीलदार और नगर पंचायत परतावाल के अधिशासी अधिकारी कनुप्रिया शाही की मौजूदगी में इस अभियान को चलाया गया। श्यामदेउरवा पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर नगर चौक पर अतिक्रमण हटाने का काम किया गया। इस अभियान के दौरान, श्यामदेउरवा एसओ अभिषेक सिंह और परतावाल चौकी इंचार्ज मनीष पटेल और हल्का लेखपाल रुद्रप्रताप भी मौजूद थे। उन्होंने सुनिश्चित किया कि अतिक्रमण को हटाने का काम शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से किया जाए।अतिक्रमण हटाने के बाद, अधिकारियों ने लोगों को चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति रोड पर अतिक्रमण करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान का मकसद लोगों को जागरूक करना और शहर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाना है।

परतावल में अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन

महराजगंज/परतावल। परतावल में अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान “सुशासन दिवस” के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी जीवनी पर चर्चा की।

पुलिस अधीक्षक ने किया राधा कृष्ण मूर्ति का लोकार्पण

भिटौली महाराजगंज। भटौली थाना परिसर में नवनिर्मित राधा कृष्ण मंदिर का पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने विधि विधान से मंत्रोच्चार एवं पूजा अर्चन के साथ भिटौली थाना परिसर में स्थापित राधा कृष्ण मंदिर का लोकार्पण किया।आचार्य लोकनाथ तिवारी ने अपने सहयोगीआचार्यों के साथ पूरे विधि विधान के साथ मंत्रोच्चार कर किया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ,अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक चंद्रपाल यादव, अजय मिश्रा, अखिलेश यादव, अवधेश सिंह, सूर्य प्रकाश पांडेय , सोनू यादव, संजीव श्रीवास्तव एवं क्षेत्र के ग्राम प्रधान तथा संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल आयोजन का हुआ शुभारंभ

परतावल/महराजगंज। आज महराजगंज जनपद के पकड़ी रेंज जनता इण्टर कॉलेज के ग्राउंड में स्व० रामानंद यादव (पहलवान) एवं स्व० लक्ष्मी नरायन यादव (पहलवान) के स्मृति में दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता चल रहा है। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक पहलवान अमरनाथ यादव एवं पहलवान शैलेश कुमार यादव है, दिल्ली, बिहार, बनारस गोरखपुर आदि प्रमुख शहरों के अलावा पूर्वांचल के विभिन्न स्थानों से आए हुए पहलवानों का हुजूम दिखा। पहलवानों का हौसला अफज़ाई के लिए जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष महराजगंज धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी के सुपुत्र सुंदरम शांडिल्य एवं युवा समाज सेवी अमन शांडिल्य ने आयोजन समिति का धन्यवाद ज्ञापित किया।मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।युवा समाज सेवी अमन शांडिल्य ने कहा कि प्रतिभावान खिलाड़ीयो का सहयोग एवं साहस बढ़ाने से मन आनंदित होता है। इस अवसर पर कन्हैया लाल यादव, प्रमेन्द्र वर्मा, पहलवान उपेन्द्र यादव, शैलेन्द्र यादव, जितेन्द्र यादव, अनूप, अनुपम, विकास, मल्लू, भोलू, विजय, महेंद्र यादव, शम्भु दूबे आदि उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कैंडल जलाकर प्रभात को दी गयी श्रंद्धाजलि

महाराजगंज। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी महाराजगंज के कार्यालय पर जिला अध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह की अध्यक्षता में 18 दिसंबर 2024 को विधानसभा घेराव के कार्यक्रम में वर्तमान भाजपा सरकार में पुलिस द्वारा किए गए बर्बरता एवं बल प्रयोग से कांग्रेस के प्रदेश सचिव रहे श्री प्रभात पांडे जी का निधन हो गया उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रंद्धाजलि दी गई। पुलिस द्वारा किए गए इस कृत्य की कटु शब्दों में घोर निंदा की गई जो आजादी के पहले अंग्रेजों द्वारा किए गए कृत्य की याद दिलाता है। तत्पश्चात सक्सेना चौराहे पर उनके स्मृति में कैंडल जलाकर मृत आत्मा के शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। ईश्वर उनके परिवार को इस दारुण दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने कहा कि हम सभी इस दुख की घड़ी में श्री प्रभात पांडे जी के परिवार के साथ है। इस कार्यक्रम में गोपाल शाही, गामा प्रसाद, विजय सिंह एडवोकेट, चंद्रजीत भारती, भूपेंद्र मिश्रा, इश्तेयाक अहमद, तेज बहादुर पांडे, राजू पटेल, पूर्णमासी यादव, रामनारायण चौरसिया, विनोद सिंह, नूर आलम,कपिल देव शुक्ला, वीराज वीर अभिमन्यु, अकील शेख, शिव शंकर वर्मा, अरविंद यादव, राजन शुक्ला, सिकंदर आलम, वीरेंद्र रिछारिया, संदीप कनौजिया, अब्दुल गनी, नरेश मिश्रा, जय राम, सुदामा प्रसाद, राजेश सिंह, अमरजीत वर्मा, छेदी प्रसाद गुप्ता, जनार्दन गुप्ता, राजेश कुमार पाठक, रामदयाल पासवान, मनोज प्रसाद, सोहेल अहमद, बदरे आलम, दिलीप समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता अनुपस्थित रहे।

टीआई ने वाहन चालकों को किया जागरूक, नियम विरुद्ध के खिलाफ हुई कार्रवाई

महाराजगंज। पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल पर्यवेक्षण में आज प्रभारी यातायात के टीम द्वारा ऑपरेशन कार-ओ-बार के क्रम में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु भिटौली थाना अन्तर्गत शिकारपुर चौराहे पर ब्रिथ एनालाइजर लगाकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले को चेक किया गया और दोषी पाए गए वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई। टीआई अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने जांच के दौरान कुल 2 वाहनों का चालान कर 20000 का जुर्माना किया।