Breaking
Mon. May 4th, 2026

.Maharajganj

परतावल: देशी सरकारी शराब की दुकान के पास नहर मे युवक के गिरे होने की आशंका, तलाश मे जुटे परिजन

महराजगंज/परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल मे स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान के बगल से निकली बड़ी नहर मे एक युवक के गिरे होने की आशंका मे परिजन तलाश कर रहें हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह नामक युवक उम्र (40) ग्राम सभा अमवा उर्फ़ बसडीला को मंगलवार रात्रि को नहर की पटरी पर शराब पीते हुए देखा गया था. देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजन तलाश मे जुट गए. परतावल चौक मे स्थित देशी शराब के दुकान के बगल से निकली बड़ी नहर की पटरी पर युवक की बाइक मिली. अगल-बगल के व्यक्तियों द्वारा बताया गया की युवक को रात मे वहीं पर शराब पीते देखा गया था तभी से यह बाइक खड़ी है. गायब युवक रणजीत के परिजनों ने परतावल पुलिस चौकी पर तहरीर देखकर युवक की तलाश की मांग की है। नहर के अगल बगल लोगों की बड़ी संख्या मे भीड़ जुटी है. और लोगों के जुबान पर तरह तरह की चर्चा बनी हुईं है.खबर लिखें जाने तक प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई थी।

एपीओ मनरेगा के संरक्षण में लगाई जा रही फर्जी हाजिरी, सरकारी धन लूटने में लगे जिम्मेदार

महराजगंज। परतावल ब्लाक में इन दिनों मनरेगा योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों में जमकर धांधली हो रही है। कहीं फोटो का फोटो खिंचकर एनएमएमएस से हाजिरी लगाई जा रही है तो कहीं एक ही फोटो को बार बार अपलोड कर हाजिरी लगा दिया जा रहा है। हैरत की बात यह है कि मनरेगा में मची इस लूट में जिम्मेदार भी शामिल हैं। यही वजह है कि सबकुछ जानकर भी जिम्मेदार अधिकारी आंखें बंद कर लेते हैं। उन्हें सिर्फ अपने कमिशन से ही मतलब रहता है।
नाम न छापने की शर्त पर कुछ ग्राम प्रधानों ने बताया कि परतावल ब्लाक में तैनात अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के संरक्षण में ही सब कुछ हो रहा है। कच्चा काम कराने के नाम पर फर्जी हाजिरी लगाकर 60 : 40 अनुपात की मात्रा पूरा कराया जा रहा है और फिर एडवांस कमिशन लेकर पक्का काम आवंटित किया जा रहा है। कुछ प्रधानों ने यह भी बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में एडवांस कमिशन लेकर हम लोगों को पक्का काम मिला था। समय से काम पूरा भी करा दिया गया लेकिन उसके बावजूद भी अभी तक भुगतान नहीं हो पाया है। पक्का का पैसा जब भी आता है तो एपीओ मनरेगा द्वारा पहले ही वसूली शुरू कर दी जाती है। आलम यह है कि कुछ प्रधान अपना पैसा वापस मांगने में लगे हैं। पैसा वापस करने में एपीओ कन्नी काटते हुए नजर आ रहे हैं।

ग्राम प्रधानों ने कहा कि परतावल ब्लाक में तैनात अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा (APO) पिछले पांच वर्षों से इसी ब्लाक में जमे हुए हैं। खानापूर्ति के लिए बीच में पांच माह के लिए हटाए गए थे और फिर परतावल में ही पुनः उनकी तैनाती कर दी गई। 15-07-2019 से 20-12-2021 तक का एक कार्यकाल पूरा कर पांच माह के लिए हटाए गए उसके बाद पुनः 09-05-2022 से अब तक इसी ब्लाक में जमे हुए हैं। अंगद के पांव की तरह जमे एपीओ महोदय का परतावल से काफी लगाव है। इनके संरक्षण में ग्राम पंचायतों में फोटो से फोटो लगाकर फर्जी हाजिरी लगाने की खुली छूट है। एपीओ के सह पर बिना काम कराए ही फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है।

सड़क की मरम्मत को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

हरपुर तिवारी,महराजगंज। श्यामदेउरवा मार्ग पर शनिवार को विकास खण्ड परतावल को के बैरियां के ग्रामीणों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर सड़क निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि हरपुर से पुरैना जाने वाली सड़क जर्जर है जिससे सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है यह मार्ग मुरकटिया, हरपुर तिवारी, पुरैना, बैजौली, धनहा, पुरैना, मोहम्मदा, पाण्डेय टोला, श्यामदेउरवा को जोड़ता है, ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के समय में हम लोगों की जिंदगी बदतर हो जाती है।

उन्होंने बताया कि डिलेवरी के समय महिलाओं को अस्पताल जाने में पीड़ा का सामना करना पड़ता है, गहरे गड्डों की वजह से दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो जाते हैं। यहां से रोजाना हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं, वहीं कई स्कूलों के वाहन भी इसी रास्ते से आते जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इस क दौरान इरफान शेख, मेराज, सब्बीर शेख, असलम, सोनू, हुसैन, इजराइल,सत्यम,किशन,सैफ,सुहेल समेत दर्जन भर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।

महराजगंज: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से नेपाल के होटल में सामूहिक दुष्कर्म,चीख सुन कर कांप उठा मैनेजर, भैरहवा में छह गिरफ्तार

महराजगंज। नेपाल के भैरहवा में स्थित एक होटल में महराजगंज जिले की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। नेपाल पुलिस ने चार भारतीय और दो नेपाली युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
बताते चलें कि महराजगंज जनपद की युवती भैरहवा के एक होटल में ठहरी थी। वहां चार भारतीय युवक और दो नेपाली युवक मौजूद थे। युवती ने दोनों नेपाली युवकों पर मारपीट और सामुहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। विवाद होने पर होटल मैनेजर ने नेपाल पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। इनमें तीन युवक महराजगंज और एक गोरखपुर का रहने वाला है।
रेप के आरोपियों को सात दिन की रिमांड

पीड़ित की तहरीर पर नेपाल पुलिस ने सभी छह युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। नेपाल के भैरहवा डीएसपी मनोहर श्रेष्ठ के मुताबिक भारतीय युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किए गए अफरोज (36), शालू खान (27) व अतर रजा (31) महराजगंज जिले के हैं।

बदलू खान गोरखपुर जिले का निवासी है। नेपाल के ओम सतिया गांव पालिका चार निवासी शाहरुख तेली (उम्र 32 वर्ष) और अकबर खान (उम्र 25 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को 7 दिन का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है।

मकान को अवैध तरीके से मस्जिद बनाने का आरोप, ग्रामीणों ने किया मुख्यमंत्री से शिकायत

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोहवल पोस्ट पिपरपाती जनपद महराजगंज के ग्रामीणों ने गांव के बीचो-बीच में अवैध तरीके से मस्जिद का निर्माण करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत किया है. तथा एसडीएम को पत्र लिखकर उचित कार्यवाही की मांग की है। ग्रामीणों ने अपनी शिकायती पत्र में लिखा है कि गांव के बीचो-बीच में एक समुदाय द्वारा नया घर बनाने के आड़ में अवैध तरीके से मस्जिद का निर्माण किया जा रहा है। इसको लेकर ग्राम सभा के सैकड़ो लोगों ने हस्ताक्षर कर मुख्यमंत्री और सदर एसडीएम से कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। कुछ ग्रामीणों से पूछे जाने पर बताया गया है कि पहले उस स्थान पर मस्जिद नहीं था. वहाँ पर एक नया घर बनाया गया. उसके बाद से उस मकान को मस्जिद का रूप दिया जा रहा है. आवासीय मकान को मस्जिद में तब्दील करने और उसमें नवाज अदा करने पर अगल बगल के अलग समुदाय के लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है। इसको लेकर दो पक्षों में विवाद की समस्या बनी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर श्यामदेउरवां से पूछे जाने पर बताया कि ऐसी कोई जानकारी हमारे संज्ञान में नहीं है. अगर होता है तो जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।
मस्जिद निर्माण के लिए हैं ये तीन अनिवार्य शर्त
एक-जिस जगह पर मस्जिद बननी है, उस जमीन को लेकर कोई विवाद नहीं होना चाहिए.
दो-मस्जिद निर्माण में रुचि दिखाने वाला कोई भी व्यक्ति, संस्था, ट्रस्ट सबसे पहले जमीन वक्फ में दर्ज करा दें. अल्लाह को देने की घोषणा कर दे.
तीन-उस मस्जिद निर्माण को लेकर कमेटी बने. इसी कमेटी का कोई पदाधिकारी ईद, बकरीद या किसी भी सार्वजनिक जलसे में ऐलान करे कि अमुक व्यक्ति, संस्था ने मस्जिद के लिए जमीन दान की है. फिर यही कमेटी चन्दा की अपील करेगी.
धार्मिक निर्माण को लेकर क्या हैंं नियम?
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आशीष पांडे कहते हैं, देश के ज्यादातर राज्यों में इस बारे में एक जैसे नियम है. पब्लिक प्रॉपर्टी में धार्मिक निर्माण कराते हैं तो इसके लिए परमिशन लेनी होगी. अगर प्राइवेट प्रॉपर्टी में भी मंदिर, मस्जिद या दरगाह बनवानी है तो इसके लिए भी ज्यादातर मामलों में डीएम की अनुमति लेनी होगी.डीएम परमिशन देते वक्त कई बातों का ध्यान रखते हैं. जैसे- ऐसा होने से लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने की स्थिति तो नहीं बनेगी, शांति तो नहीं भंग होगी और इसे बनाने का मकसद क्या है. ऐसी कई बातों को ध्यान रखकर वो परमिशन देते हैं।
अगर निर्माण के लिए परमिशन नहीं ली गई है तो स्थानीय प्रशासन उसके आधार पर कार्रवाई करेगा।

खेलने की उम्र मे कुरान शुरु करने पर छात्र को सम्मानित किया

महराजगंज। खेलने खाने की उम्र मे कुरान शरीफ की शुरुआत करने मदरसे के छात्र को मौलाना ने सम्मानित किया जिससे घर वालों के खुशी का ठिकाना नही रहा। ग्राम सभा मुजहना बुजुर्ग वार्ड संख्या दो नगर पालिका परिषद महराजगंज के मदरसे मे पढ़ने वाले छात्र मोहम्मद फहद को मौलाना मोहम्मद एजाज हुसैन अमजदी ने वृहस्पतिवार को कुरान शरीफ की शुरुआत करायी। इस अवसर पर मदरसे मे पढ़ने वाले छात्र मोहम्मद फहद को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। मोहम्मद फहद के पिता मोहम्मद मुख़्तार ने बताया पांच वर्ष की उम्र मे बच्चो का दाखिला किया जाता उसके बाद बच्चे को कायदा, अम्मापारा, अलिफ़ लाम मीम पढ़ने के बाद ही कुरान शरीफ की शुरुआत की जाती है लेकिन मोहम्मद फहद ने कम उम्र मे यह उपलब्धि हासिल कर माता पिता का नाम रोशन किया।

वायरल फीवर में कारगर है होम्योपैथी दवाएँ :- डा हेमन्त श्रीवास्तव

महराजगंज। अचानक से होने वाले मौसम के बदलाव की वजह से लोग वायरल फीवर के चपेट में तेज़ी से आ रहे हैं , तेज़ बुख़ार बार-बार ठंड लगना, कंपकंपी या कंपन होना
थकान और कमज़ोरी या थकावट
सिरदर्द ,गले में खराश ,बहती नाक , मांसपेशियों में दर्द ,पसीना आना ,भूख न लगना उल्टी, दस्त जैसी समस्या सामान्य रूप से देखा जा रहा है ,वायरल संक्रमण शरीर के किसी भी हिस्से, आंतों, फेफड़ों, वायुमार्ग आदि में हो सकता है। संक्रमण के परिणामस्वरूप बुखार होगा।वायरल बुखार एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमित व्यक्ति के शारीरिक तरल पदार्थ के संपर्क में आने से फैलता है। जब संक्रमित व्यक्ति जम्हाई लेता है, छींकता है, खांसता है या बात भी करता है, तो उसके शरीर से तरल पदार्थ के छोटे-छोटे छींटे निकलते हैं जो आपके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं यदि आप आस-पास हैं। एक बार जब वायरस आपके शरीर में प्रवेश कर जाता है, तो आपके शरीर में बुखार के साथ एक पूर्ण रूप से भयंकर संक्रमण में बदलने में 16 घंटे से 48 घंटे तक का समय लगता है। वरिष्ठ होम्योपैथ चिकित्सक डा हेमन्त श्रीवास्तव बताते हैं ,होम्योपैथी में सभी बुखारों के इलाज की बहुत अच्छी गुंजाइश है। होम्योपैथी बुखार की समग्रता और बीमारी की तस्वीर को ध्यान में रखती है। यह व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक बनावट को ध्यान में रखती है और प्रत्येक व्यक्ति का अलग-अलग इलाज करती है। आर्सेनिकम एल्बम, इन्फ्लुएंजिनम, बेलाडोना, ब्रायोनिया, जेल्सीमियम, रस टॉक्स, यूपेटोरियम पर्फ आदि जैसी दवाएं वायरल बुखार के साथ-साथ वायरल के बाद की खांसी को भी बिना किसी परेशानी के पूरी तरह से ठीक करने में मदद कर सकती हैं। साथ ही बचाव के लिए बाहर का या सड़क किनारे का खाना न खाएं-पीएं ,अपने आप को हाइड्रेटेड रखें ,तरल पदार्थ पिएं और विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ खाएं,तरल आहार और हल्का आहार लें जिसमें भरपूर मात्रा में फल शामिल हों ,पर्याप्त आराम आवश्यक है।

महराजगंज में ओडीएफ प्लस मॉडल की समीक्षा: 3 ग्राम पंचायत अधिकारी और 9 ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी

महराजगंज। जिला पंचायत राज अधिकारी ने शनिवार को ओडीएफ प्लस मॉडल के लिए चयनित ग्राम पंचायतों की वित्तीय और भौतिक समीक्षा की। समीक्षा में 6 ग्राम पंचायतों में भौतिक और वित्तीय प्रगति नहीं पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।

ग्राम पंचायत हरपुर तिवारी, चौपरिया, परसा खुर्द, बलुआ अहिरौली, लक्ष्मीपुर जरलहिया, और बरवा उर्फ सियारहीभार में वित्तीय और भौतिक प्रगति नहीं होने पर ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी किया गया है।

इन ग्राम पंचायतों में जारी की गई क्रेडिट लिमिट के सापेक्ष कोई प्रगति नहीं हुई, जिस पर ग्राम पंचायत अधिकारियों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

नोटिस प्राप्त करने वाले ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधानों को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देना होगा। सही जवाब नहीं मिलने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नौतनवा में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बड़ी कार्रवाई, राजस्व लेखपाल 10 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार

नौतनवा तहसील में तैनात एक राजस्व लेखपाल को भ्रष्टाचार निवारण संगठन गोरखपुर की टीम ने शुक्रवार को 10 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई एक मिष्ठान की दुकान में की गई, जहां लेखपाल अनिल कुमार भूमि पैमाइश करने के एवज में घूस ले रहे थे।

पीड़ित आशीष गिरी ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से शिकायत की थी, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर लेखपाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।

लेखपाल अनिल कुमार को गिरफ्तार करने वाली टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार दीक्षित ने किया, जिसमें निरीक्षक शिव मनोहर यादव भी शामिल थे। आरोपी लेखपाल को कोल्हुई थाने ले जाया गया, जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी।

निचलौल ब्लॉक में पंचायत सहायकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हुई, 6 ग्राम पंचायतों में नए सहायक नियुक्त

महराजगंज। निचलौल ब्लॉक के 9 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे, जिसमें से 7 ग्राम पंचायतों से आवेदन प्राप्त हुए थे। दो ग्राम पंचायतों रामनगर और पिपराकाजी में कोई आवेदन नहीं मिला, क्योंकि वहां जनजाति का पद आरक्षित था।

भर्ती प्रक्रिया के तहत, 6 ग्राम पंचायतों में नए पंचायत सहायक नियुक्त किए गए हैं:

लोहरौली में भर्ती प्रक्रिया अभी लंबित है। सहायक खंड विकास अधिकारी विनय कुमार पांडेय ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत नए पंचायत सहायकों की नियुक्ति की गई है।

  • बंदी विशुनपुरा में रविकांत विश्वकर्मा
  • बूढ़ाडीह खुर्द में अखिलेश कुमार चौधरी
  • भगवानपुर में हरिप्रिया गुप्ता
  • कटखोर में शीला प्रजापति
  • भेड़ीहारी में निधि सिंह
  • कुंवारीसती में शत्रुघ्न सिंह