Breaking
Mon. Apr 13th, 2026

.Maharajganj

जिला कारागार महराजगंज का निरीक्षण, ओपेन जिम का उद्घाटन, बंदियों की समस्याओं के समाधान के निर्देश

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने शुक्रवार को जिला कारागार महराजगंज का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सामान्य बैरक, महिला बैरक, कारागार चिकित्सालय, पाकशाला और जेल परिसर का भ्रमण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों की समस्याएं सुनीं और उनके गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु जेल अधीक्षक को निर्देश दिए। विधिक समस्याओं के समाधान के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से समन्वय स्थापित कर सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही सजायाफ्ता बंदियों को निर्धारित जेल वर्दी में रखने और अनुमन्य वस्तुओं के अतिरिक्त अन्य कोई सामग्री उनके पास न हो, इसकी नियमित जांच सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।महिला बैरक का निरीक्षण करते हुए महिला बंदियों और उनके बच्चों की समस्याएं सुनी गईं। बच्चों को उपहार भी वितरित किए गए। अधिकारियों ने महिला बंदियों की आवश्यकताओं के समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए।स्वास्थ्य सेवाओं के दृष्टिगत अधिकारियों ने निर्देश दिया कि बंदियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए और आवश्यक चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए। चिकित्सालय निरीक्षण के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि स्वस्थ होने के बाद बंदियों को शीघ्र बैरकों में स्थानांतरित किया जाए।निरीक्षण से पहले जेल परिसर में निर्मित ओपेन जिम का उद्घाटन किया गया। जेल अधीक्षक आशीष रंजन ने बताया कि बंदियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह जिम कारागार मुख्यालय द्वारा स्थापित कराया गया है।वर्तमान में जेल में कुल 675 बंदी निरुद्ध हैं, जिनमें 582 पुरुष, 42 महिलाएं और 7 विदेशी बंदी शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ढाई घंटे में तीन मौतों से सीएचसी परतावल और क्षेत्र में मचा हड़कंप

परतावल (महराजगंज): गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे के भीतर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में लगातार तीन लोगों की मौत से अस्पताल प्रशासन और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। तीनों की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें अलग-अलग स्थानों से सीएचसी लाया गया था जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
पहली घटना एक अज्ञात बुजुर्ग की है जो श्यामदेउरवा थाना अंतर्गत परतावल गुरुवार की साप्ताहिक बाजार में किसी कार्य से आए थे। बाजार में ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौके पर ही गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें सीएचसी परतावल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


सूचना मिलने पर परतावल चौकी प्रभारी जटाशंकर सिंह मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया गया है।
दूसरी घटना गोरखपुर जनपद के खोराबार थाना क्षेत्र के महंगापट्टी की है जहां के निवासी लक्ष्मी प्रसाद (62 वर्ष), पुत्र रौमून प्रसाद की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सीएचसी परतावल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
तीसरी घटना महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बसहिया खुर्द गांव की है। यहां की निवासी रम्भा देवी (45 वर्ष) पत्नी गोपाल वर्मा की तबीयत दोपहर में अचानक बिगड़ गई परिजन आनन-फानन में उन्हें सीएचसी परतावल लाए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रम्भा देवी के सात बच्चे हैं जिनमें पांच बेटियां और दो बेटे हैं। इनमें से दो बेटियों और एक बेटे की शादी हो चुकी है। मां की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

एक ही दिन, कुछ ही घंटों में हुई इन तीन मौतों ने न सिर्फ स्वास्थ्य विभाग को सतर्क कर दिया है, बल्कि क्षेत्रीय जनमानस में भी चिंता का माहौल है।

नगर पंचायत परतावल में आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस एवं द्रुत कार्य बल का फ्लैग मार्च

परतावल (महराजगंज)। आगामी त्यौहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र श्यामदेउरवा पुलिस एवं द्रुत कार्य बल (आरएएफ) की संयुक्त टीम ने गुरुवार को नगर पंचायत परतावल में कड़ी धूप के बीच फ्लैग मार्च किया। यह फ्लैग मार्च शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के उद्देश्य से किया गया।फ्लैग मार्च की शुरुआत परतावल से हुई, जो पनियरा रोड होते हुए ग्राम पंचायत पिपरियां की बड़ी मस्जिद तक पहुँचा। इसके बाद परतावल-महराजगंज रोड स्थित पुलिस चौकी तक मार्च किया गया।

पूरे मार्ग में पुलिस का यह काफिला अनुशासित ढंग से चला और लोगों को सौहार्दपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने का संदेश दिया।फ्लैग मार्च का नेतृत्व श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने किया। उनके साथ परतावल चौकी प्रभारी जटाशंकर सिंह, एसआई अंकित चौरसिया, हेड कॉन्स्टेबल रमेश प्रसाद, कॉन्स्टेबल विकास यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन ने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र में पूर्ण रूप से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

बिना पूर्व सूचना पहुंचे जिलाधिकारी, परतावल सीएचसी की व्यवस्थाएं देख भड़के

राजन पटेल, परतावल (महराजगंज)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शनिवार शाम बिना किसी पूर्व सूचना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के अचानक पहुंचते ही स्वास्थ्य केंद्र परिसर में हड़कंप मच गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शौचालय, एईएस वार्ड, अधीक्षक कक्ष, पैथोलॉजी सहित पूरे अस्पताल परिसर का गहन निरीक्षण किया। इसके साथ ही उपस्थिति पंजिका और स्टॉक रजिस्टर का भी अवलोकन किया गया।निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था असंतोषजनक पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराज़गी जताते हुए जिम्मेदारों को फटकार लगाई। उन्होंने तत्काल प्रभाव से साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी के इस औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों में हलचल देखी गई, वहीं आमजन में इसे एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

भीषण गर्मी में बिजली गुल: परतावल क्षेत्र की जनता बेहाल

परतावल/महराजगंज। रविवार को भीषण गर्मी के बीच सुबह से ही बिजली आपूर्ति ठप रहने से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार 33 हजार वोल्ट लाइन में मरम्मत कार्य के चलते सुबह 7:30 बजे से शाम 3 बजे तक बिजली आपूर्ति रोके जाने की सूचना दी गई थी, लेकिन निर्धारित समय के बावजूद शाम 8 बजे तक बिजली बहाल नहीं हो सकी।

बिजली ठप रहने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। दुकानदारों, व्यापारियों के साथ-साथ घरों में भी कामकाज ठप पड़ गया। गर्मी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की हालत खराब हो गई। कूलर, पंखे, इनवर्टर सबने जवाब दे दिया।

विद्युत विभाग का कहना है कि लाइन में फॉल्ट आ गया है, जिसे दुरुस्त किया जा रहा है। विभाग द्वारा देर रात तक बिजली बहाल करने का आश्वासन दिया गया है।

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से समयबद्ध और पारदर्शी व्यवस्था की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी से बचा जा सके।

डीआईजी ने थाने का लिया जायज़ा, पुलिस को दिए सख्त निर्देश

श्यामदेउरवा (महराजगंज)। डीआईजी आनंद कुलकर्णी ने बुधवार को श्यामदेउरवा थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, रजिस्टरों के संधारण, अभिलेखों की अद्यतन स्थिति और लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष व पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही फरियादियों से सम्मानजनक और सहयोगात्मक व्यवहार करने की विशेष हिदायत दी।डीआईजी ने पुलिस की कार्यप्रणाली को जनता के भरोसे के अनुरूप बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि थानों को ऐसा वातावरण देना चाहिए, जहाँ आम जनता अपनी समस्याएँ निःसंकोच रख सके।

महराजगंज में कल बजेगा मॉक ड्रिल का सायरन, युद्ध जैसे हालात से निपटने की तैयारी शुरू

जिला प्रशासन ने की बड़ी बैठक, ब्लैकआउट और सायरन के साथ होगा युद्ध अभ्यास

महराजगंज। गृह मंत्रालय और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर कल, दिनांक 7 मई 2025 को महराजगंज जिले में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर आज जिले में पुलिस अधीक्षक महराजगंज के आदेश पर विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर बड़ी बैठक हुई।बैठक में पुलिस विभाग, फायर ब्रिगेड, जिला प्रशासन, परिवहन विभाग, चिकित्सा विभाग, विद्युत विभाग, होमगार्ड और पब्लिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

वीडियो देखें 👇

अधिकारियों ने युद्ध जैसी परिस्थिति में सुरक्षा इंतजामों की रणनीति पर चर्चा की और मॉक ड्रिल की रूपरेखा तैयार की।ड्रिल के दौरान युद्ध जैसी स्थिति में नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे। इसमें शाम 6:40 बजे जिले में चेतावनी सायरन बजाया जाएगा और 6:50 बजे पूरे जिले में 5 से 10 मिनट का ब्लैकआउट (बत्ती गुल) किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने बताया कि ड्रिल के लिए दो स्थानों को चिन्हित किया गया है —1. पुलिस लाइन की हाईराइज बिल्डिंग 2. केएमसी मेडिकल कॉलेज, पकड़ीयहां युद्ध जैसी स्थिति में बचाव और राहत कार्यों का लाइव अभ्यास कराया जाएगा। साथ ही नागरिकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा कि हमले के वक्त कैसे सुरक्षा के उपाय अपनाए जाएं।ड्रिल में नागरिक सुरक्षा पहलुओं पर भी जोर दिया जाएगा, जैसे संयंत्रों का छलावरण (कैमुफ्लाजिंग), स्थान खाली कराने का पूर्वाभ्यास (इवैकुएशन) और छात्रों व आम नागरिकों को हमले की स्थिति में सतर्क रहने की ट्रेनिंग।मॉक ड्रिल के समय पुलिस, फायर ब्रिगेड, मेडिकल विभाग, परिवहन विभाग और अन्य सभी विभागों के वाहन और टीमें पूरी तरह एक्टिव रहेंगी। अधिकारियों ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और प्रशासन का पूरा सहयोग करें।

वन विभाग की जमीन पर स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने मजार पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही,किया गया ध्वस्त

निचलौल/महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के निचलौल तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा करमहियां व अमड़ी जंगल में वन विभाग की जमीन पर स्थित सैकड़ों वर्ष पुराना मजार प्रशासन द्वारा जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया।तहसील प्रशासन ने बताया की वन विभाग की जमीन पर मजार अवैध रुप से बनाई गयी है।उक्त मजार को प्रशासन ने दिनांक 05/05/2025 दिन सोमवार को सख्ती के साथ जेसीबी से हटवा दिया गया।मिली जानकारी के अनुसार उक्त कार्यवाही उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र गौतम के नेतृत्व में तहसील प्रशासन,पुलिस, एसएसबी और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गयी है।

बताया जा रहा है कि मजार‌ लगभग एक डिसमिल जमीन पर बनी हुई हैं उक्त मजार बांस और तिरपाल से ढका हुआ था।जिसकी देख गांव के ही मोहर्रम अली करते थे।सुत्रों की माना जाए तो मोहर्रम अली क पिता भण्डारी बाबा उक्त मजार पर सेवा दिया और अपना जीवन ब्यतीत कर दिया।सुचना मिलने पर प्रशासन द्वारा मजार से सम्बन्धित लोगों को वन विभाग की जमीन पर स्थित सैकड़ों वर्षो से अवैध मजार हटाने की बात कही गयी थी । परंतु अवैध कब्जा नही हटाया गया।सोमवार को तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर पहले अवैध निर्माण की जांच पड़ताल किया गया फिर जेसीबी मशीन से मजार को ढहा दिया गया।

उक्त कार्यवाही शांति पूर्वक सम्पन्न हुई।उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र गौतम ने कहा कि उक्त मजार आरक्षित वन विभाग की भूमि पर थी किसी भी प्रकार का निर्माण गैरकानूनी है।उप जिलाधिकारी निचलौल द्वारा कहा गया कि भविष्य में ऐसे अवैध कब्जों को किसी भी सूरत में बर्दास्त नही किया जायेगा।और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।इस संयुक्त अभियान में उप जिलाधिकारी निचलौल तहसील प्रशासन,पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह वन विभाग के क्षेत्राधिकारी सुनील राव तहसीलदार अमित सिंह,राजस्व निरीक्षक राजेश सिंह, मनीष पटेल,लेखपाल अनिल कुशवाहा,भारतेन्दु मिश्रा, वन दरोगा अशोक सिंह व एसएसबी सिपाही मौजूद रहे।

समाजवादी पार्टी की यूथ ब्रिगेड में विनय प्रताप यादव को बड़ी ज़िम्मेदारी, प्रदेश सचिव बनाए गए

महराजगंज। समाजवादी पार्टी ने युवा नेतृत्व को बढ़ावा देते हुए नगर पंचायत परतावल, जिला महराजगंज निवासी विनय प्रताप यादव को मा० मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव के रूप में नामित किया है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्याम लाल पाल जी की संस्तुति पर की गई है।

इस अवसर पर विनय प्रताप यादव ने अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा,
“मैं समाजवादी पार्टी नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद करता हूँ। यह मेरे लिए गर्व का विषय है कि मुझे प्रदेश सचिव जैसी ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। मैं संकल्प लेता हूँ कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव जी) और अखिलेश जी के सपनों को साकार करने हेतु पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करूंगा। युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाऊंगा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का हरसंभव प्रयास करूंगा।”

उनकी इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। जिले भर में बधाइयों का तांता लगा हुआ है और लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर इस सम्मान को साझा किया।

झाड़-फूंक की आड़ में अतिक्रमण! बजरंग दल ने मजार ध्वस्त किए

चौक/महराजगंज। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के चौक दक्षिणी रेंज अंतर्गत खोस्ता बीट के सोहगौरा इलाके में बीते कई महीनों से चल रही झाड़-फूंक की गतिविधियों के खिलाफ शुक्रवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया। कार्यकर्ताओं ने जंगल में स्थापित मिट्टी के मजारों को ध्वस्त कर दिया और वहां बिछी चादरों को आग के हवाले कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही चौक थाना क्षेत्र की पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आक्रोश थमता नहीं दिखा। कार्यकर्ताओं ने वन विभाग और स्थानीय पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बजरंग दल के प्रांत सुरक्षा प्रमुख विवेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता जंगल पहुंचे थे। इस दौरान वन दरोगा और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि झाड़-फूंक की आड़ में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश की जा रही है।

इस संबंध में दक्षिणी चौक के वन क्षेत्राधिकारी ऋषभ नायक ने बताया कि मौके पर झाड़-फूंक करने वाला कोई व्यक्ति नहीं मिला। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अक्टूबर 2024 में भी इसी तरह के अतिक्रमणकारियों को जंगल से हटाया गया था। ऋषभ नायक ने बताया कि झाड़-फूंक में अधिकतर महिलाएं शामिल होती हैं, जो बाल खोलकर विचित्र ढंग से जंगल में घूमती हैं, जिससे उन्हें हटाने में कठिनाई आती है।बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि यदि वन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।