Breaking
Wed. Oct 21st, 2026

Partawal

दीपक सिंह ने पत्रकारों को सम्मानित किया, नववर्ष की दी शुभकामनाएं

परतावल (महराजगंज) नगर पंचायत स्थित जयसवाल मैरेज हॉल में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें योगी सेवक युवा नेता दीपक सिंह और युवा नेता राजन वर्मा ने नगर क्षेत्र के सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं को साल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने पत्रकारों और क्षेत्र की सम्मानित जनता को नववर्ष की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। दीपक सिंह ने कहा कि पत्रकार कलम के सिपाही हैं, जो कमजोर और असहाय लोगों की आवाज़ को अपनी लेखनी के माध्यम से सरकार तक पहुंचाते हैं। उनका कार्य न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों से भी लोगों को रूबरू कराता है।

दीपक सिंह ने आगे कहा, “हम पत्रकारों के बिना समाज का निर्माण और सरकारों की जिम्मेदारी को सही तरीके से निभाना असंभव है। आप सभी का योगदान अत्यधिक महत्वपूर्ण है और हम इसे कद्र करते हैं।”

इस कार्यक्रम में दीपक सिंह ने अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा, “मैं अपना पूरा जीवन पनियरा विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा में समर्पित करूंगा। मेरा उद्देश्य कभी भी किसी विधायक या सांसद का विरोध करना नहीं है। पनियरा क्षेत्र की जनता के लिए हमेशा काम करता रहूंगा, चाहे मुझे टिकट मिले या नहीं।”

दीपक सिंह ने पनियरा के वर्तमान विधायक को चाचा कहते हुए कहा, “चाचा का उम्र हो चुका है, और मैं उनके उत्तराधिकारी के रूप में काम कर रहा हूं। पनियरा क्षेत्र के विकास के लिए मैंने हमेशा कड़ी मेहनत की है और आगे भी करता रहूंगा। हम पनियरा में तहसील बनाने पर विशेष जोर देंगे ताकि लोगों को सरकारी कामकाज में आसानी हो।”

इस मौके पर दीपक सिंह के साथ क्षेत्र के अन्य प्रमुख लोग भी उपस्थित थे, जिनमें अंकुर सिंह, राजन वर्मा, रवि राणा, डॉ. संजय चौधरी, मनोज पहलवान आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। इस कार्यक्रम ने न केवल क्षेत्र की जनता बल्कि स्थानीय मीडिया और जनसामान्य को एक साथ जोड़ने का काम किया।

कार्यक्रम में पत्रकार राम प्रवेश उपाध्याय, राजन पटेल, अरविंद यादव, देवेंद्र शर्मा, सौरभ पांडेय, अमित मिश्र, योगेंद्र पांडेय, दीपू रावत, निशांत, करुणाकर राम त्रिपाठी, शत्रुधन पांडेय, रतन पांडेय, आनंद पांडेय सहित क्षेत्र के तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

परतावल में कुपोषण मुक्ति अभियान: सैम एवं मैम योजना से बच्चों के पोषण स्तर में सुधार

परतावल/महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में विशेष बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषण मुक्त अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत सभी ग्राम पंचायतों में विशेष मुहिम चलाई जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लोगों को जागरूक कर रहे हैं और उन्हें महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों को विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्हें अतिरिक्त अनाज और पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया जा रहा है। इसके अलावा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की मदद से निगरानी की जा रही है।

डॉक्टर एमपी सिंह के अनुसार, अतिकुपोषित बच्चों को सामान्य बच्चों की तुलना में अधिक खाद्यान्न दिया जाता है, जिसमें गेहूं दलिया, चावल, दाल, और खाद्य तेल शामिल हैं। इससे बच्चों में कुपोषण दूर करने में मदद मिलती है और उन्हें भरपूर पोषण मिलता है।

संपादक द्वारा दिया गया नव वर्ष की 2025 शुभकामनाएं

नव वर्ष की शुभकामनाएं!

प्रिय पाठकों और सहयोगियों, नव वर्ष की पहली किरण के साथ, हम एक नए अध्याय की शुरुआत करते हैं। यह समय आशा, उमंग और नई संभावनाओं का है। हमें अपने अतीत के अनुभवों से सीखने और भविष्य के लिए नई योजनाएं बनाने का अवसर मिलता है। हमारे अखबार और लगातार 8 वर्षों से आपका से करता डिजिटल माध्यम द्वारा आर.पी.पी न्यूज़ के लिए, यह वर्ष नए चुनौतियों और अवसरों का होगा। हम आपके लिए और भी बेहतर सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा लक्ष्य आपको सटीक, निष्पक्ष और उपयोगी जानकारी प्रदान करना है।हमारे पाठकों के लिए, हम आपके समर्थन और विश्वास के लिए आभारी हैं। आपकी प्रतिक्रिया और सुझाव हमें और भी बेहतर बनाने में मदद करते हैं। साथ ही हम अपने सहयोगियों का कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना करते हैं। आपकी मेहनत और लगन ही हमारे अखबार को सफल बनाती है। नव वर्ष की इस शुभ अवसर पर, हम सभी के लिए शांति, समृद्धि और खुशी की कामना करते हैं। आइए हम एक साथ मिलकर एक नए और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ें।

धन्यवाद और नव वर्ष 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!

आपका- राजन पटेल, संपादक:- हिन्द अभिमान टाइम्स, राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र, संस्थापक- RPP NEWS, अध्यक्ष- हिन्द अभिमान फाउंडेशन ट्रस्ट, महराजगंज, भारत

मदरसा बैजौली के बच्चे वार्षिक शैक्षणिक टूर पर रवाना

वरिष्ठ पत्रकार रिजवानुल्लाह खान की रिपोर्ट,परतावल/महराजगंज। महराजगंज के बैजौली में स्थित मदरसा अहले सुन्नत मिफ्ताहुल क़ुरआन के बच्चों को वार्षिक शैक्षणिक टूर पर भेजने के लिए एक समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में प्रधानाचार्य मौलाना अब्दुल मुस्तफा खान मिस्बाही ने बच्चों को संबोधित किया और उन्हें शिक्षा के महत्व पर बल दिया।

इसके बाद बस को हरी झंडी दिखाकर बच्चों को रवाना किया इस शैक्षणिक टूर के दौरान बच्चे गोरखपुर के प्रमुख स्थलों का भ्रमण करेंगे, जिनमें तारा मंडल, नौका विहार, रेलवे म्यूजियम और मुबारक खान शहीद स्मारक शामिल हैं।

इस अवसर पर गुड्डू यादव, इम्तेयाज अहमद, कतवारू पूर्व पोस्टमैन इब्राहिम खान और पूर्व प्रधान सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। मदरसा प्रशासन ने बच्चों के लिए इस शैक्षणिक टूर का आयोजन किया है, जिससे वे अपने ज्ञान को बढ़ा सकें और नई चीजें सीख सकें।

पिपरा खादर गांव में गेहूं के खेत में दिखा तेंदुआ, गांव में दहशत

भिटौली/महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा खादर गांव में एक गुर्राता हुआ तेंदुआ दिखाई देने से गांव में दहशत का माहौल है। यह तेंदुआ गेहूं के खेत में बैठा हुआ था, जिससे किसानों में खलबली मच गई। मौके पर भिटौली थाने के साथ वन विभाग के लोग भी मौजूद हैं, जो तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

लिंक पर क्लिक कर वीडियो देखें।

https://www.facebook.com/share/v/18tM9dzKHs/?mibextid=oFDknk

गांव के लोगों ने बताया कि तेंदुआ अचानक से गेहूं के खेत में आ गया और वहीं बैठ गया। इसके बाद गांव के लोगों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर अधिकारी पहुंच गए।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। गांव के लोगों को भी सुरक्षा के लिए निर्देश दिए गए हैं।

इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।

पंचायत इंटर कालेज परतावल में मनाया गया राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम

परतावल। भारत सरकार द्वारा 2007-08 में शुरू किया गया एक प्रमुख कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य तंबाकू के उपयोग से होने वाले स्वास्थ्य खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और तंबाकू की खपत को कम करना है। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत संचालित होता है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परतावल की आरबीएस ए टीम से डाक्टर अमरनाथ मिश्रा के साथ विराट मिश्रा ने बताया कि कम उम्र के लोगों को बचाना जैसे युवाओं में तंबाकू की आदत को रोकने के लिए विशेष कदम उठाना और तंबाकू छोड़ने के लिए परामर्श और सहायता केंद्र स्थापित करना। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध।
तंबाकू उत्पादों का विज्ञापन और प्रचार प्रतिबंध। 18 साल से कम उम्र के बच्चों को तंबाकू बेचने पर प्रतिबंध। इस कार्यक्रम ने भारत में तंबाकू नियंत्रण के लिए एक मजबूत ढांचा तैयार किया है और तंबाकू से संबंधित बीमारियों और मृत्यु दर को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

महराजगंज में पुलिस की मुठभेड़, चोरी करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

परतावल/महराजगंज। महराजगंज पुलिस ने हाजी ज्वेलरी शॉप में चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मुठभेड़ में एक चोर को पैर में गोली लगी, जबकि तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो किलो चांदी, दस ग्राम सोना, और पांच हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। यह चोर गिरोह अंतरराज्यीय था और पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि यह गिरोह चोरी की फिराक में है।

पुलिस ने श्यामदेउरवा थाना के चौपरिया नहर के पास घेराबंदी की और जब बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू की, तो पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। घायल चोर को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले गई, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। आरोपियों की पहचान यूपी के शाजहापुर जिले के निगोही थाने के एक ही गांव के निवासियों के रूप में हुई है। सभी आरोपियों के विरुद्ध यूपी के कई जिलों के कई थानों में मुकदमा दर्ज है।

परतावल में भीषण सड़क हादसा: मां-बेटी की मौत, एक घायल

परतावल/महराजगंज। महराजगंज के परतावल में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी मठेलु अपनी पत्नी गुंजा, बेटी सलोनी और सास अजोरा के साथ बाजार से वापस घर जा रहे थे। तभी परतावल बाजार के आगे कप्तानगंज रोड पर एक तेज रफ्तार इनोवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में अजोरा देवी (60) की मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने घायल सलोनी (7) और गुंजा (35) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान गुंजा की भी मौत हो गई। घायल सलोनी को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

इस घटना में मां-बेटी की मौत हो गई। चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाई की जाएगी।

परतावल चौक पर प्रशासन का अतिक्रमण विरोधी अभियान, अवैध कब्जेदारों को मिली चेतावनी

परतावल/महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के परतावाल चौक पर आज एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया गया। तहसीलदार नायब तहसीलदार और नगर पंचायत परतावाल के अधिशासी अधिकारी कनुप्रिया शाही की मौजूदगी में इस अभियान को चलाया गया। श्यामदेउरवा पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर नगर चौक पर अतिक्रमण हटाने का काम किया गया। इस अभियान के दौरान, श्यामदेउरवा एसओ अभिषेक सिंह और परतावाल चौकी इंचार्ज मनीष पटेल और हल्का लेखपाल रुद्रप्रताप भी मौजूद थे। उन्होंने सुनिश्चित किया कि अतिक्रमण को हटाने का काम शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से किया जाए।अतिक्रमण हटाने के बाद, अधिकारियों ने लोगों को चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति रोड पर अतिक्रमण करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान का मकसद लोगों को जागरूक करना और शहर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाना है।

परतावल में अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन

महराजगंज/परतावल। परतावल में अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान “सुशासन दिवस” के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी जीवनी पर चर्चा की।