Breaking
Wed. Feb 4th, 2026

#Partawal

महुअवा महुई में दोस्ती में पड़ी फूट, एक युवक को लगी गोली

परतावल। श्यामदेरवा थाना क्षेत्र के महुअवा महुई में एक दिल दहलाने वाली घटना घटी। दो दोस्तों के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हो गया, जिसमें एक युवक को गोली मार दी गई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और मुकदमा दर्ज किया है।मंगलवार की रात करीब 11:30 बजे, परसिया इंदरपुर निवासी अजीत सिंह अपनी स्कूटी से महेंद्र गौड़ के घर महुअवा महुई गए।

वहां उन्होंने शराब पीने के लिए गिलास और पानी मांगा, जिस पर दोनों में विवाद हो गया।विवाद में अजीत सिंह और महेंद्र गौड़ में हाथापाई हो गई, जिसमें अजीत सिंह का सिर फट गया। गुस्से में आकर अजीत सिंह ने अपनी स्कूटी में रखा अवैध तमंचा निकालकर महेंद्र गौड़ को गोली मार दी।

गोली लगने से महेंद्र गौड़ घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। पुलिस ने अजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।अजीत सिंह पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं, जिनमें गोरखपुर के गुलहरिया और पिपराइच थाना में दो मुकदमे शामिल हैं। इसके अलावा, श्यामदेरवा थाना में भी उनके खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं। 2020 में उन पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी।

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

खाद्य सुरक्षा में भारत आत्मनिर्भर – सुनील मिश्रा

हरपुर तिवारी,महराजगंज। क्षेत्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी केंद्र गोरखपुर की ओर से विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आर के इंटरमीडिएट कॉलेज लक्ष्मीपुर, हरपुर चौक परतावल में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया।

मालूम हो कि विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के उपलक्ष में विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला विज्ञान क्लब महाराजगंज के विमल पांडेय ने विद्यार्थियों को अवगत कराया की भारत खाद्य सुरक्षा में आत्मनिर्भर है ।एवं दुनिया के लिए अनुपम उदाहरण है खाद्य सुरक्षा के संदर्भ में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा मिलेनियम गोल 30 के अंतर्गत सभी के लिए भोजन का लक्ष्य निर्धारित किया गया और भारत सरकार इस कार्य के लिए दृढ़ संकल्पित है ।

समाजसेवी सुनील कुमार मिश्रा ने उपस्थित जनमानस को उपस्थित विद्यार्थियों को अवगत कराया कि भारत ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपना परचम दुनिया में लहराया है और मंगल के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बना है यह देश के लिए गौरव का विषय है ।

प्रधानाचार्य इरफानुल्लाह खान ने बताया कि विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं संपन्न की गई, जिसमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी तैयबा खातून ,द्वितीय पुरस्कार नूरसबा खान ,तृतीय पुरस्कार शाहीन परवीन को प्राप्त हुआ।क्विज प्रतियोगिता में कुमारी स्नेह लता, अंकित , साइबुन निशा, कृति, संजना, प्रतिभा, नगमा, महिमा, गुड़िया, अंशु, नंदिनी, निशा, संजना, साधना ,नसीम, रीमा ,आफरीन ,सैफ ,चंदन, उज्जवल ,सत्यव्रत, निखिल एवं महमूद को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल पहन कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान संचारक रोहित गुप्ता विज्ञान शिक्षक दीपक कुमार ,जितेंद्र गौड़, मोहम्मद सैफ, श्री राजेश्वर पटेल, रजनी कसौधन, जितेंद्र यादव, साबिर, वीरेंद्र पांडे,शहाबुद्दीन, इनामुल्लाह आदि लोग़ उपस्थित थे।

परतावल से अयोध्या तक सनातन रक्षात पदयात्रा

परतावल/महराजगंज। नगर पंचायत परतावल से अयोध्या तक हिन्दू रक्षात् पद यात्रा का आयोजन आयुष्मानाचार्य महाराज के नेतृत्व में किया गया है। यह पद यात्रा हिन्दू समुदाय की एकता और सशक्तिकरण के लिए आयोजित की गई है, जिसमें परतावल के प्रतिष्ठित लोगों ने भाग लिया।

रैली नगर पंचायत परतावल से कप्तानगंज, मथौली, हाटा, शुक्ररौली, गोरखपुर, बस्ती से होते हुए अयोध्या तक जाएगी। जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया और यात्रा में शामिल होकर इसकी गरिमा बढ़ाई।

इस पद यात्रा में युवा नेता निर्भय सिंह, काशीनाथ सिंह, अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, अमन शांडिल्य मौजूद रहें। इस पद यात्रा का मुख्य उद्देश्य हिन्दू समुदाय को एकजुट करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है।

प्रदेश स्तरीय सीनियर कुश्ती में परतावल क्षेत्र के तीन पहलवानों का दबदबा

हरपुर तिवारी, महराजगंज। खेल विभाग द्वारा गोरखपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में परतावल क्षेत्र के एक ही अखाड़े के स्वर्गीय क्षत्रधारी यादव अखाड़ा हरपुर तिवारी के तीन पहलवानों ने स्थान प्राप्त किया है। निखिल यादव 87 किग्रा ग्रीको रोमन में प्रथम स्थान, रविचंद्र यादव 72 किग्रा ग्रीको रोमन में द्वितीय स्थान तथा अभिषेक यादव 82 किग्रा ग्रीको रोमन में द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र के साथ साथ पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

आपको बताते चलें कि तीनों पहलवान परतावल क्षेत्र के एक ही ग्राम सभा बैरिया के निवासी हैं।उनके गुरु व जिले के कुश्ती कोच धर्मेंद्र यादव ने पहलवानों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर प्रधान लालमन उर्फ सुनील यादव,सुभाष वर्मा,धीरेंद्र यादव,सलाउद्दीन खान,उमर आलम,अनिल यादव,गोविंद यादव,अच्छेलाल यादव,संजय यादव,गोविंद साहनी तथा क्षेत्र के तमाम लोगों ने बधाई दी।

विद्यालय के किचन का ताला तोड़ कर बड़ी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

परतावल/महराजगंज। जनपद के परतावल ब्लाक में स्थित कंपोजिट विद्यालय बैजौली में एक बड़ी चोरी की घटना घटी है। अज्ञात चोरों ने 26 जनवरी 2025 की रात्रि में विद्यालय के किचन का ताला तोड़कर बड़ी मात्रा में सामग्री चोरी कर ली।

चोरी गई सामग्री में प्लेट 90 अदद, गिलास 92 पीस, गैस सिलेंडर 2 पीस, गैस चूल्हा 1 पीस, अभरा 2 पीस, परात 5 पीस, देग 4 पीस, ड्रम स्टील 2 पीस, स्टील बाल्टी 2 अदद, कढ़ाई बड़ा 1 पीस, जग 4 पीस, पलटा 2 पीस, छनोटा 1 पीस, और फ्राईपेन 1 पीस शामिल हैं।इस घटना के संबंध में प्रधानाध्यापक अतिकुर रहमान ने श्याम देवरवा थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि तहरीर मिली है और इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश में जुट गई है।

महराजगंज: पुलिस और पशु तस्करों के बिच मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है और चार पशुओं को बरामद किया है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई थी, जिसमें पांच थानों की पुलिस ने जेसीबी की मदद से घेराबंदी की। इस दौरान, पशु तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें एक पशु तस्कर को बायां पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले जाया गया।गिरफ्तार किए गए पशु तस्करों में से एक की पहचान अशफाक पुत्र लियाकत, ग्राम अली खलवा पट्टी थाना धनहा पश्चिमी चंपारण के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान समीर पुत्र जीत मोहम्मद, ग्राम डेरवा थाना भिटौली जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।इस कार्रवाई में भिटौली थाना प्रभारी मदनमोहन मिश्रा, श्यामदेउरवा, अभिषेक सिंह, पनियरा निर्भय सिंह, कोठीभार, अखिलेश सिंह घुघली कुंवर गौरभ सिंह, समेत परतावल चौकी प्रभारी मनीष पटेल मौजूद रहे।

परतावल: सड़क दुर्घटना में टेम्पो चालक की मौत

परतावल/महराजगंज। परतावल-पुरैना मार्ग पर बनकटिया तिवारी के पास हुई दुर्घटना में टेम्पो चालक रामसुख की मौके पर मौत हो गई। घटना बीती रात की है, जब रामसुख परतावल से चौपरिया अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामसुख का टेम्पो बनकटीया सिवान में एक पेड़ से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पनियरा विधायक पुत्र प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों का ढाढस बढ़ाया।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना की जांच की जा रही है और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

परतावल: अवैध कब्जा हटाया गया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर की गई कार्यवाही

परतावल/महराजगंज। उत्तर प्रदेश के नगर पंचायत परतावल में एक कोटेदार द्वारा अवैध रूप से कब्जा किए गए सड़क को मुक्त करा लिया गया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर की गई है।कोटेदार ने सड़क गाटा संख्या 3108 पर अवैध कब्जा कर लिया था, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। लोगों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

आखिरकार, लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की, जिसके बाद अधिकारियों ने कार्रवाई की। नगर पंचायत परतावल के अधिशासी अधिकारी कनुप्रिया शाही और नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता एवं अन्य अधिकारियों ने मौके पर जाकर अवैध कब्जा हटाया। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें सड़क पर चलने में कोई परेशानी नहीं होगी।

द राइमिंग हाल के मंच पर बच्चों ने अपने प्रतिभा का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

हरपुर तिवारी/महराजगंज। परतावल क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में स्थित हरपुर तिवारी में राष्ट्रीय बाल विज्ञान संचालक रोहित कुमार गुप्ता व आर के इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक इरफानुल्लाह खान के अध्यक्षता मे द राइमिंग हाल संस्था द्वारा विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

द राइमिंग हाल संस्था के संस्थापक सूरज गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में आर इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में कार्यक्रम में कुल 34 बच्चे बहुत ही बढ़-चढ़कर के प्रतिभाग किया, जिसका मूल्यांकन रेखा सिंह, महबूब अली, वीरेंद्र पाण्डेय, नूरुल हादी और शमशेर जी ने किया। विद्यालय की छात्राएं नूरसबा खातून, निशा गुप्ता, निधि वर्मा , साहिबा खातून व होमैरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, इन पांचों छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपना परचम लहराया, जिसके लिए संस्था द्वारा प्रत्येक बच्चों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस द राइमिंग हाल एक ऐसी संस्था है जो ग्रामीण क्षेत्र के छिपी प्रतिभा को निखार करके राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने का प्रयास करती है वह उन्हें उचित प्लेटफार्म उपलब्ध कराती है । इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक जितेंद्र गोंड, समसुज्जमा,राजेश्वर पटेल, रजनी कसौदन, सनी, जितेंद्र यादव, जहानूउल्लाह,इनामुल्लाह आदि उपस्थित रहे।

परतावल महराजगंज मार्ग पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक बाल-बाल बचा

परतावल/महराजगंज। महराजगंज जिले के परतावल महराजगंज मार्ग एनएच 730 पर हट्ठी माता के स्थान नहर पुल के समीप रविवार की रात को एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक का नंबर UP53ET8197 है। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों ने बताया की घने कोहरे के कारण ओवर टेकिंग करने पर यह दुर्घटना हुईं है। टक्कर मारने वाला वाहन मौका पाकर निकल गया। फिलहाल इस दुर्घटना में किसी पक्ष के तरफ से कोई तहरीर नही मिला है। यह हादसा एक बार फिर से सड़क सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करता है।