Breaking
Mon. Apr 13th, 2026

RPPNEWSMRJ

परतावल पुलिस की सतर्कता से परिवार का खोया हुआ सामान बरामद, परिवार ने जताया आभार

परतावल/महराजगंज। महराजगंज के परतावल में एक परिवार का सामान से भरा बैग ई-रिक्शा में छूट गया था। परिवार कप्तानगंज से परतावल आ रहा था और उनका सामान से भरा बैग ई-रिक्शा में छूट गया था। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सामान को बरामद कर लिया और परिवार को सौंप दिया।परतावल चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि परिवार ने उन्हें सूचित किया था कि उनका सामान से भरा बैग ई-रिक्शा में छूट गया है। उन्होंने तुरंत अपनी टीम के साथ सीसीटीवी की मदद से ई-रिक्शा वाले को पकड़ लिया और सामान को बरामद कर लिया।परिवार ने पुलिस की इस सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। परिवार के मुखिया परवेज आलम ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ महराजगंज अपने मौसी के घर शादी में शरीक होने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उनका सामान बरामद हो गया और वे बहुत खुश हैं।

परतावल में भीषण सड़क हादसा: मां-बेटी की मौत, एक घायल

परतावल/महराजगंज। महराजगंज के परतावल में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी मठेलु अपनी पत्नी गुंजा, बेटी सलोनी और सास अजोरा के साथ बाजार से वापस घर जा रहे थे। तभी परतावल बाजार के आगे कप्तानगंज रोड पर एक तेज रफ्तार इनोवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में अजोरा देवी (60) की मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने घायल सलोनी (7) और गुंजा (35) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान गुंजा की भी मौत हो गई। घायल सलोनी को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

इस घटना में मां-बेटी की मौत हो गई। चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाई की जाएगी।

परतावल चौक पर प्रशासन का अतिक्रमण विरोधी अभियान, अवैध कब्जेदारों को मिली चेतावनी

परतावल/महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के परतावाल चौक पर आज एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया गया। तहसीलदार नायब तहसीलदार और नगर पंचायत परतावाल के अधिशासी अधिकारी कनुप्रिया शाही की मौजूदगी में इस अभियान को चलाया गया। श्यामदेउरवा पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर नगर चौक पर अतिक्रमण हटाने का काम किया गया। इस अभियान के दौरान, श्यामदेउरवा एसओ अभिषेक सिंह और परतावाल चौकी इंचार्ज मनीष पटेल और हल्का लेखपाल रुद्रप्रताप भी मौजूद थे। उन्होंने सुनिश्चित किया कि अतिक्रमण को हटाने का काम शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से किया जाए।अतिक्रमण हटाने के बाद, अधिकारियों ने लोगों को चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति रोड पर अतिक्रमण करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान का मकसद लोगों को जागरूक करना और शहर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाना है।

परतावल में अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन

महराजगंज/परतावल। परतावल में अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान “सुशासन दिवस” के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी जीवनी पर चर्चा की।

दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल आयोजन का हुआ शुभारंभ

परतावल/महराजगंज। आज महराजगंज जनपद के पकड़ी रेंज जनता इण्टर कॉलेज के ग्राउंड में स्व० रामानंद यादव (पहलवान) एवं स्व० लक्ष्मी नरायन यादव (पहलवान) के स्मृति में दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता चल रहा है। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक पहलवान अमरनाथ यादव एवं पहलवान शैलेश कुमार यादव है, दिल्ली, बिहार, बनारस गोरखपुर आदि प्रमुख शहरों के अलावा पूर्वांचल के विभिन्न स्थानों से आए हुए पहलवानों का हुजूम दिखा। पहलवानों का हौसला अफज़ाई के लिए जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष महराजगंज धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी के सुपुत्र सुंदरम शांडिल्य एवं युवा समाज सेवी अमन शांडिल्य ने आयोजन समिति का धन्यवाद ज्ञापित किया।मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।युवा समाज सेवी अमन शांडिल्य ने कहा कि प्रतिभावान खिलाड़ीयो का सहयोग एवं साहस बढ़ाने से मन आनंदित होता है। इस अवसर पर कन्हैया लाल यादव, प्रमेन्द्र वर्मा, पहलवान उपेन्द्र यादव, शैलेन्द्र यादव, जितेन्द्र यादव, अनूप, अनुपम, विकास, मल्लू, भोलू, विजय, महेंद्र यादव, शम्भु दूबे आदि उपस्थित रहे।

परतावल: नगर पंचायत के नाली निर्माण कार्य पर नागरिकों का आक्रोश

परतावल/महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के वार्ड नं 6 आजाद नगर ढाठर टोला में नाली निर्माण कार्य को लेकर नागरिकों में भारी आक्रोश है। नागरिकों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा नाली निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पूरी तरह से अभाव है, जिससे नाली का निर्माण कार्य पूरी तरह से खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है।

नागरिकों ने बताया कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। नागरिकों का आरोप है कि अधिकारी ठेकेदार के साथ मिलकर भ्रष्टाचार में शामिल हैं।

इस मामले में नागरिकों ने मांग की है कि अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए और ठेकेदार को नाली निर्माण कार्य को रोकने का निर्देश देना चाहिए। नागरिकों ने यह भी मांग की है कि अधिकारियों को भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई करनी चाहिए और दोषी अधिकारियों को सजा दिलानी चाहिए।

तीन दिवसीय खेल का समापन वार्षिकोत्सव के साथ हुआ समापन

परतावल/महराजगंज। आज पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज, परतावल बाजार में चल रहे 3 दिवसीय वार्षिक खेल समारोह का समापन वार्षिकोत्सव के साथ हुआ समाप्त।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे ललित वार्ष्णेय, शैलजा पाण्डेय ने अपनी मधुर वाणी से बच्चों को खूब रोमांचित किया। प्रधानाचार्य डॉक्टर दीनबंधु शुक्ला ने उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों एवं सभी अभिभावकों का स्वागत अभिनन्दन ज्ञापित किया। विद्यालय की प्रबंधक जयंती त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्वलित कर वीणा वादिनि के पूजा अर्चन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डाक्टर सुमित कुमार ने कहा कि जितने भी लोग परिवार से ज्यादा मोबाइल पर अधिक समय व्यस्त रहते हैं, तो इसका सीधा दुष्प्रभाव उनके बच्चों पर पड़ता हैं।
कार्यक्रम में विशेष रूप से बच्चों के द्वारा बनाई गई विज्ञान प्रदर्शनी मेला में विभिन्न प्रकार की जिसमें चंद्रयान 3, एयर प्रदूषण, ह्यूमन हर्ट्स 3D मॉडल, नेचर फ्रेमिंग, रैन वॉटर हार्वेस्टिंग, बिग गैस प्लांट, माइक्रो स्कोप, केमेस्ट्री मॉडल, एसिड रैन वर्किंग मॉडल, इकनॉमिक डिक्शनरी आदि बनाई गई थी।
कार्यक्रम का समापन विद्यालय के संरक्षक धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी ने किया तीन दिवसीय खेल में विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

इस अवसर पर विज्ञान एवं वाणिज्य विभाग प्रभारी आनन्द सोनी, डाक्टर अंशुमान त्रिपाठी, सुंदरम कृष्ण त्रिपाठी, रवि प्रकाश द्विवेदी, अजीत श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, अनीता त्रिपाठी, खेल अध्यापक नवी आलम अंसारी, अजय कुमार सैनी, प्रमेन्द्र वर्मा, कन्हैया यादव, रजत तिवारी, आदि उपस्थित रहे।

परतावल: अधिकारीयों की लापरवाही से बिजली बिल एकमुश्त समाधान योजना की गति धीमी, जनता परेशान

परतावल/महराजगंज। प्रदेश में बिजली बिल बकायेदारों के लिए एकमुश्त समाधान योजना 2024-25 लागू कर दी गई है। यह योजना 15 दिसंबर से 31 जनवरी 2025 तक तीन चरण में चलेगी। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को कार्पोरेशन की वेबसाइट पर पंजीयन करना होगा और मूल बकाये का 30 फीसदी अनिवार्य रूप में जमा करना होगा। बाकी बकाये के सरचार्ज में छूट मिलेगी।

लेकिन विद्युत वितरण विभाग की मनमानी से इन दिनों जिले के अधिकांश उपभोक्ता खासे परेशान हैं। कई कई महीने तक मीटर रीडिंग नहीं हो रही है। इसके बाद भी अनाप शनाप बिजली बिल भेजा रहा रहा है। सुधार के लिए उपभोक्ता बिजली ऑफिस के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं को आफिस पहुंचने पर जिम्मेदार अधिकारी के नहीं मिलने से खासी परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों के छुट्टी पर होने के कारण लोगों का काम होना तो दूर कोई उनका दुखड़ा सुनने वाला तक नहीं मिल रहा। बिजली बिल में गड़बड़ी की उपभोक्ताओं की यह परेशानी लंबे समय से बनी हुई है। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में लोगों की एक जैसी शिकायत है। कई महीने बाद अचानक रीडिंग दिखाकर अनाप शनाप बिजली बिल भुगतान करने के लिए कहा जा रहा है, जो उपभोक्ताओं के समझ से परे है। बिजली बिल को देखकर उपभोक्ताओं का माथा ठनका हुआ है। विभाग के कई दावे के बावजूद व्यवस्था में सुधार नजर नहीं आ रहा है।

बिजली का बिल में लगातार गलत रीडिंग बिजली बिल ज्यादा की शिकायत लेकर उपभोक्ता बिजली आफिस पहुंच रहें, लेकिन उनकी समस्या सुनने वाला कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिल रहा है। केवल एक बाबू ही लगभग लाखों उपभोक्ता को किसी तरह समझा रहा है, लेकिन वह भी समस्या का समाधान करने में सक्षम नहीं है। इसके अलावा संबंधित बाबू सभी की समस्या भी नहीं सुन पा रहा है। आफिस में लोगों को जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिल रहे हैं। परतावल में एसडीओ और बाबू उपभोक्ताओ को एक दूसरे के पास घुमाते दिखाई दे रहें हैं।

बड़े बाबू के पास अपनी समस्या को लेकर घंटो तक खड़े रहें उपभोक्ता

परतावल संवाददाता के अनुसार परतवाल में बजली विभाग के कार्यालय में बने ओटीएस काउंटर पर भारी भिंड जुट रही है लेकिन अधिकारीयों की लापरवाही के कारण इस योजना का उपभोक्ता को लाभ सही से नहीं मिल पा रहा है। बिजली बिल एक मुश्त समाधान योजना में लापरवाही होने से जनता में काफ़ी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

गलत रीडिंग और बिजली बिल अधिक आने से उपभोक्ता परेशान

बिजली बिल एक मुश्त समाधान योजना लागू होने के बाद से बिजली विभाग के कार्यालय पर उपभोक्ता काफी संख्या में पहुंच रहे हैं गलत रीडिंग के वजह से आया बिजली का बिल लोगों को परेशान करके रख दिया है। बिल सुधार करने में बिजली विभाग के कर्मचारियों को काफी समय लग रहा है जिससे उपभोक्ता निराश होकर घर लौट जा रहे हैं। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि वह वह अपनी शिकायत को लेकर चार-पांच बार बिजली विभाग में पहुंचे कोरम पूर्ति के नाम पर उनसे फॉर्म भरवा कर जमा कर लिया गया और बताया गया कि आपको फोन कर बताया जाएगा कि आपका बिल सुधार कर दिया गया है। लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी उनकी समस्याओ का समाधान नहीं हो पाया जिससे बिल जमा करने में उन्हें काफी दिक्कत हो रही है।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ की तैयारियां शुरू, 10-12 जनवरी को होंगे भव्य कार्यक्रम

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस वर्षगांठ को प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है, जो 10 से 12 जनवरी 2024 तक तीन दिवसीय उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

राम मंदिर ट्रस्ट ने कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए एक समिति का गठन किया है, जो उत्सव के प्रत्येक दिन के आयोजन की योजना बना रही है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को हुई थी, जो द्वादशी तिथि पर थी। इस बार द्वादशी तिथि 11 जनवरी को पड़ रही है, इसलिए इसे प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाया जाएगा।

तीन दिवसीय इस उत्सव में धार्मिक अनुष्ठान, भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना होगी। दिन में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ-साथ रात में भी विशेष आयोजन होंगे। इस आयोजन को लेकर तैयारियों की जिम्मेदारी एक चार सदस्यीय टीम को सौंपी गई है, जो उत्सव की रूपरेखा को अंतिम रूप दे रही है।

कुंभ मेले के लिए विशेष व्यवस्थाएं

डॉ. अनिल मिश्र ने यह भी जानकारी दी कि आगामी कुंभ मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचने वाले हैं। काशी, प्रयागराज और अयोध्या का एक खास धार्मिक कॉरिडोर बनेगा, जिससे श्रद्धालु काशी के बाद प्रयागराज और फिर अयोध्या भी जाएंगे। इसके मद्देनज़र, राम मंदिर ट्रस्ट प्रशासन के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के लिए सुलभ दर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित कर रहा है, ताकि उन्हें रामलला के दर्शन में कोई कठिनाई न हो।

इस प्रकार, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ और कुंभ मेले को लेकर अयोध्या में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, जिससे यह आयोजन ऐतिहासिक और भव्य बनने की उम्मीद है।

महराजगंज में आभूषण चोरी का खुलासा: आरोपी अर्जुन राजभर गिरफ्तार, दो साथी फरार

महराजगंज: घुघली पुलिस ने सोमवार देर रात बल्लोखास में एक आभूषण की दुकान में चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य आरोपी फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। यह घटना 28 नवंबर को गोपाला के पास स्थित एक आभूषण की दुकान में हुई थी।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को गोपाला टोला के करमहा मोड़ पर पिकेट लगाकर पुलिस जांच कर रही थी, तभी एक बाइक पर तीन लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखकर बाइक सवारों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पीछे बैठा एक व्यक्ति गिर पड़ा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि बाकी दो आरोपी अंधेरे और कोहरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

पकड़े गए आरोपी ने अपनी पहचान अर्जुन राजभर के रूप में दी, जो देवरिया जिले के मोहन पट्टी थाना महुआडीह का निवासी है। उसके पास से एक बोरा जिसमें लोहे की सब्बल, छिनी, एक जोड़ी पायल, दो जोड़ी बिछिया और 2150 रुपये बरामद हुए। अर्जुन ने पूछताछ में बताया कि उसने और उसके दो साथियों ने मिलकर बल्लोखास में आभूषण की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस ने बताया कि अर्जुन का ऑनलाइन आपराधिक रिकॉर्ड चेक किया गया, तो पाया गया कि वह कुशीनगर जिले के विभिन्न थानों में नकबजनी और चोरी के मामलों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है। उसे अब न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।