Breaking
Wed. Mar 25th, 2026

राज्य

आयोजकों, डीजे संचालकों, मूर्तिकारों व पीस कमेटी के साथ मीटिंग कर त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराए – गोरखपुर एसएसपी

RPP NEWS GORAKHPUR

मूर्तियों व मूर्तिकारों का भौतिक सत्यापन करे थाना प्रभारी_ गोरखपुर एसएसपी

गोरखपुर। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर कैंप कार्यालय से ऑन लाइन जुड़ कर आगामी त्यौहारों नवरात्रि, रामनवमी व दशहरा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने कहा कि आगामी त्यौहार श्री दुर्गा पूजा के दौरान स्थापित होने वाली मूर्तियों का भौतिक सत्यापन व मूर्तिकारों का सत्यापन थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र के बीट अधिकारी से करा कर नोडल अधिकारी को सूचित करें
समस्त नोडल अधिकारी एवं थानाप्रभारी/थानाध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापित होने वाली श्री दुर्गा प्रतिमा के पाण्डालों का निरीक्षण करे, सभी नोडल अधिकारी एवं थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष को अपने क्षेत्र के आयोजकों, डीजे संचालकों, मूर्तिकारों व पीस कमेटी के साथ मीटिंग कर त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने का निर्देश एसएसपी ने दिया। एसएसपी ने सभी नोडल अधिकारियों से कहा की प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापित श्री दुर्गा पाण्डालों का भ्रमण करे
ड्रोन के माध्यम से श्री दुर्गा पाण्डालों की निगरानी एवं निरीक्षण करने का निर्देश दिए जुलूस/विसर्जन से संबंधित मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे त्यौहार के दौरान यातायात के सकुशल आवागमन एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने का यातायात नोडल अधिकारी को निर्देश दिए त्यौहार के दौरान सभी स्थापित श्री दुर्गा पाण्डालों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष ड्यूटी लगाई जाए। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जितेंद्र कुमार ऑनलाइन सभी सीओ व थाना प्रभारी जुड़े रहें।

नगर पंचायत पीपीगंज के विभिन्न वार्डों में अनेकों प्रकार का विकास कार्य जारी

आर पी पी न्यूज़/हिंद अभिमान टाइम्स गोरखपुर

पीपीगंज गोरखपुर। आज नगर पंचायत पीपीगंज में चेयरमैन लक्ष्मण विश्वकर्मा के नेतृत्व में नगर पंचायत पीपीगंज का विकास असंभव को संभव कर दिया है नगर पंचायत पीपीगंज का विकास देख नगर के जनता को खुशी हो रही है वहीं नगर पंचायत पीपीगंज में विभिन्न वार्डों में अनेकों प्रकार के विकास का कार्य हो रहा है जैसे आर सी सी रोड, नाला, आर ओ प्लांट, स्ट्रीट लाइट, हाईमाक्स, झालर अनेकों प्रकार का कार्य जारी है। इस क्रम में आज मौके पर वार्ड नंबर आठ में निरीक्षण के दौरान देखा गया कि चेयरमैन प्रतिनिधि समाजसेवी गुड्डू रावत रोड निर्माण का जायजा ले रहे हैं रोड के निर्माण के गुणवत्ता में सुधार करने के लिए संबधित ठेकेदार को कह रहे हैं वहीं इस मौके पर सभासद वार्ड नंबर 8 अमरेंद्र सहानी, लाला सिंह, अमन सिंह, अशोक कुमार, रुपेश, राजकुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे।

पुरानी पेंशन बहाली के लिए गरजे शिक्षक व कर्मचारी, निकाला आक्रोश मार्च

नूर मोहम्मद

महाराजगंज। आज जिला मुख्यालय पर पुरानी पेंशन बहाल कराने के संदर्भ में शिक्षक व कर्मचारियों ने बहाली की मांग की। अटेवा पेंशन बचाओ मंच महाराजगंज के तत्वाधान में बाइक रैली निकालकर शिक्षक व कर्मचारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष पहुंचकर नारे लगाए अटेवा प्रांतीय नेतृत्व के द्वारा एनपीएस व यूपीएस के विरोध में जिला मुख्यालय पर पेंशन के लिए कर्मचारियों ने रैली निकाल कर शिक्षक संगठन सहित कई विभाग के कर्मचारी सड़कों पर नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी अपनी आवाज बुलंद किये। जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष पहुंचकर मौजूद शिक्षक व कर्मचारियों ने पेंशन जारी करने को लेकर आवाज बुलंद किया संगठन ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि एनपीएस व्यवस्था न्यायपूर्ण नहीं है केंद्र सरकार एक नई पेंशन व्यवस्था यूपीएस लेकर आई है लेकिन यूपीएस तो एनपीएस से भी ज्यादा नुकसानदेय है इस एनपीएस और यूपीएस से पूरे प्रदेश के कर्मचारी असंतुष्ट और चिंतित है। पुरानी पेंशन व्यवस्था शिक्षक व कर्मचारियों के हित में वास्तविक रूप से सामाजिक सुरक्षा का आधार स्तंभ है इसलिए प्रदेशभर के शिक्षक, कर्मचारी व अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं इस दौरान पूरे जनपद से शिक्षक, कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।

परतावल: नहर में गिरे व्यक्ति का मिला शव, तलाश पूरी

राजन पटेल

परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल चौक में परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर नारायणी शाखा के बड़ी नहर में मंगलवार की रात्रि में रणजीत सिंह उम्र लगभग (40) वर्ष ग्राम सभा अमवां उर्फ बसडीला के निवासी का नहर में गिर जाने का समाचार मिला था. बुधवार को परिजन और स्थानीय टीम ने एसडीआरएफ की सहायता से दिन भर शव की तलाश की लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि शव को ढूंढ पाना मुश्किल हो रहा था. बुधवार दिन भर तलाश करने के बाद रात्रि होतें ही एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू को बंद कर दिया। परिजन और पुलिस टीम काफी मशक्कत करने के बाद भी शव न मिलने से निराश हो गई. गुरुवार की सुबह बभनौली नहर की ठोकर के पास शव मिलने की सूचना पर पुलिस परिजन को लेकर पहुंची जहाँ परिजन ने बरामद शव का शिनाख्त रणजीत सिंह (40) ग्रामसभा अमवां के रूप में किया।
परिजनों ने बताया कि मृतक रणजीत सिंह घर से दही लेने मंगलवार की रात्रि को परतावल गये थे. उसके बाद उन्हें सरकारी देशी शराब की दुकान के बगल में स्थित नहर की पटरी पर देखा गया था. तबसे वो लापता हैं उनकी मोटसाइकिल नहर की पटरी से बरामद हुआ था. नहर में गिरे होने की आशंका से बुधवार को दिन भर नहर में तलाश किया गया लेकिन वे नहीं मिलें. गुरुवार सुबह लगभग 11:30 बजे उनका शव मिला है।
परतावल चौंकी इंचार्ज मनीष पटेल ने बताया कि शव का शिनाख्त हो गया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

राम प्रवेश उपाध्याय पत्रकार के घर पहुँचे केंद्रीय वित्तराज्य मंत्री, पूछा हालचाल

परतावल/महराजगंज। जिले के नगर पंचायत परतावल वार्ड नंबर 6 आजाद नगर निवासी मान्यता प्राप्त पत्रकार राम प्रवेश उपाध्याय के माता स्व0 कमलावती देवी की मृत्यु बीते आठ सितम्बर को हो गयी थी जिनका ब्रह्मभोज कार्यक्रम बीते 19 सितम्बर को था जिसमे तमाम लोग शामिल हुए लेकिन महराजगज जिले के सांसद एवं केन्द्रीय वित्तराज्य मंत्री पंकज चौधरी जी दिल्ली होने के कारण शामिल नही हो पाए थे जिसके कारण वह बुद्धवार को दिन में साढ़े 11 बजे के आसपास अपने लश्कर के साथ मान्यता प्राप्त पत्रकार राम प्रवेश उपाध्याय के घर पहुचे और कुशलक्षेम जाना तथा पत्रकार की माता की मौत के बारे में पूछा ।उनके साथ पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह के सुपुत्र एवं भाजपा नेता निर्भय सिंह ,चेयरमैन परतावल सतीश कुमार मद्देशिया, अंगद गुप्ता, मुकेश श्रीवास्तव, रामानंद प्रजापति,हदीस,बेलाल,पूर्व प्रधानाचार्य जय प्रकाश पाण्डेय, शिवम पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

परतावल: देशी सरकारी शराब की दुकान के पास नहर मे युवक के गिरे होने की आशंका, तलाश मे जुटे परिजन

महराजगंज/परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल मे स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान के बगल से निकली बड़ी नहर मे एक युवक के गिरे होने की आशंका मे परिजन तलाश कर रहें हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह नामक युवक उम्र (40) ग्राम सभा अमवा उर्फ़ बसडीला को मंगलवार रात्रि को नहर की पटरी पर शराब पीते हुए देखा गया था. देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजन तलाश मे जुट गए. परतावल चौक मे स्थित देशी शराब के दुकान के बगल से निकली बड़ी नहर की पटरी पर युवक की बाइक मिली. अगल-बगल के व्यक्तियों द्वारा बताया गया की युवक को रात मे वहीं पर शराब पीते देखा गया था तभी से यह बाइक खड़ी है. गायब युवक रणजीत के परिजनों ने परतावल पुलिस चौकी पर तहरीर देखकर युवक की तलाश की मांग की है। नहर के अगल बगल लोगों की बड़ी संख्या मे भीड़ जुटी है. और लोगों के जुबान पर तरह तरह की चर्चा बनी हुईं है.खबर लिखें जाने तक प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई थी।

एपीओ मनरेगा के संरक्षण में लगाई जा रही फर्जी हाजिरी, सरकारी धन लूटने में लगे जिम्मेदार

महराजगंज। परतावल ब्लाक में इन दिनों मनरेगा योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों में जमकर धांधली हो रही है। कहीं फोटो का फोटो खिंचकर एनएमएमएस से हाजिरी लगाई जा रही है तो कहीं एक ही फोटो को बार बार अपलोड कर हाजिरी लगा दिया जा रहा है। हैरत की बात यह है कि मनरेगा में मची इस लूट में जिम्मेदार भी शामिल हैं। यही वजह है कि सबकुछ जानकर भी जिम्मेदार अधिकारी आंखें बंद कर लेते हैं। उन्हें सिर्फ अपने कमिशन से ही मतलब रहता है।
नाम न छापने की शर्त पर कुछ ग्राम प्रधानों ने बताया कि परतावल ब्लाक में तैनात अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के संरक्षण में ही सब कुछ हो रहा है। कच्चा काम कराने के नाम पर फर्जी हाजिरी लगाकर 60 : 40 अनुपात की मात्रा पूरा कराया जा रहा है और फिर एडवांस कमिशन लेकर पक्का काम आवंटित किया जा रहा है। कुछ प्रधानों ने यह भी बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में एडवांस कमिशन लेकर हम लोगों को पक्का काम मिला था। समय से काम पूरा भी करा दिया गया लेकिन उसके बावजूद भी अभी तक भुगतान नहीं हो पाया है। पक्का का पैसा जब भी आता है तो एपीओ मनरेगा द्वारा पहले ही वसूली शुरू कर दी जाती है। आलम यह है कि कुछ प्रधान अपना पैसा वापस मांगने में लगे हैं। पैसा वापस करने में एपीओ कन्नी काटते हुए नजर आ रहे हैं।

ग्राम प्रधानों ने कहा कि परतावल ब्लाक में तैनात अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा (APO) पिछले पांच वर्षों से इसी ब्लाक में जमे हुए हैं। खानापूर्ति के लिए बीच में पांच माह के लिए हटाए गए थे और फिर परतावल में ही पुनः उनकी तैनाती कर दी गई। 15-07-2019 से 20-12-2021 तक का एक कार्यकाल पूरा कर पांच माह के लिए हटाए गए उसके बाद पुनः 09-05-2022 से अब तक इसी ब्लाक में जमे हुए हैं। अंगद के पांव की तरह जमे एपीओ महोदय का परतावल से काफी लगाव है। इनके संरक्षण में ग्राम पंचायतों में फोटो से फोटो लगाकर फर्जी हाजिरी लगाने की खुली छूट है। एपीओ के सह पर बिना काम कराए ही फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है।

अग्रसेन जयंती को लेकर अग्रहरि समाज द्वारा हुई अहम बैठक

आर पी पी न्यूज़ /हिंद अभिमान टाइम्स गोरखपुर

पीपीगंज गोरखपुर । पीपीगंज में 3 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती को लेकर नगर पंचायत पीपीगंज स्थित कालीचरण अग्रहरि के मकान पर समाज के लोगों को लेकर एक अहम बैठक हुई, जिसमें अग्रहरि समाज के पूर्व कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से कालीचरण अग्रहरि को अग्रहरि समाज का अध्यक्ष चुना गया और सुभाष अग्रहरि को महामंत्री व पवन अग्रहरि को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया । इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष कालीचरण अग्रहरि ने समाज के लोगों को संबोधित भी किया । अपने संबोधन में उन्होंने समाज के लोगों से अगले आने वाले 3 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती पर अधिक से अधिक लोगों को आने व भव्य रूप से अग्रसेन जयंती को मनाने की अपील की। वहीं अन्य कार्यकारिणी मे संरक्षक के रूप में जगदंबा अग्रहरि, बहादुर अग्रहरि, वेद प्रकाश, भारत प्रसाद, अनिल अग्रहरि, मनोज अग्रहरि, अनिल कुमार, रामकुमार अग्रहरी, भोला अग्रहरि, देवीलाल अग्रहरि, बांकेश्वर अग्रहरि, उप संरक्षक के रूप में अजीत अग्रहरी, कृष्ण गोपाल, हरिराम अग्रहरि, चंद्रशेखर, अरविंद अग्रहरि, दीपक अग्रहरि, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविंद अग्रहरि, मनमोहन अग्रहरि, अखिलेश अग्रहरि, दिलीप अग्रहरि, उपाध्यक्ष प्रशांत अग्रहरि, आयुष अग्रहरि, हेमंत अग्रहरि, मंत्री विनय अग्रहरी, शुभम अग्रहरी, दुर्गेश अग्रहरि, शिवशंकर अग्रहरी, कृष्णा अग्रहरी, विक्की अग्रहरि,
सलाहकार मंत्री सुरेंद्र प्रताप अग्रहरि, सुनील अग्रहरि, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ हरिद्वार प्रसाद अग्रहरी, मीडिया प्रभारी योगेन्द्र कुमार अग्रहरी, शुभम अग्रहरी, युवा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रहरी, युवा मंडल महामंत्री मनीष कुमार अग्रहरी को चुना गया ।

सड़क की मरम्मत को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

हरपुर तिवारी,महराजगंज। श्यामदेउरवा मार्ग पर शनिवार को विकास खण्ड परतावल को के बैरियां के ग्रामीणों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर सड़क निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि हरपुर से पुरैना जाने वाली सड़क जर्जर है जिससे सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। वाहन तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है यह मार्ग मुरकटिया, हरपुर तिवारी, पुरैना, बैजौली, धनहा, पुरैना, मोहम्मदा, पाण्डेय टोला, श्यामदेउरवा को जोड़ता है, ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के समय में हम लोगों की जिंदगी बदतर हो जाती है।

उन्होंने बताया कि डिलेवरी के समय महिलाओं को अस्पताल जाने में पीड़ा का सामना करना पड़ता है, गहरे गड्डों की वजह से दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो जाते हैं। यहां से रोजाना हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं, वहीं कई स्कूलों के वाहन भी इसी रास्ते से आते जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इस क दौरान इरफान शेख, मेराज, सब्बीर शेख, असलम, सोनू, हुसैन, इजराइल,सत्यम,किशन,सैफ,सुहेल समेत दर्जन भर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।

नगर पंचायत पीपीगंज में चेयरमैन लक्ष्मण विश्वकर्मा के निर्देश पर सफाई कर्मियों ने किया लोगों को जागरूक

आर पी पी न्यूज़ / हिंद अभिमान टाइम्स गोरखपुर

पीपीगंज गोरखपुर। नगर पंचायत पीपीगंज जगह जगह विकास के लिए त्वरित गति से कार्य हो रहा है वहीं विगत कुछ समय से नगर पंचायत पीपीगंज में अनेक प्रकार के कार्य व विकास पर नगर पंचायत पीपीगंज अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा व उनके प्रतिनिधियों द्वारा किया जा रहा है आज उसी क्रम में करीब एक माह से स्वच्छता ही सेवा 2024 के अभियान के तहत पूरे नगर के सभी वार्डो में डोर टू डोर सफाईकर्मियों द्वारा कुड़ा व कचड़ा उठाया जा रहा है नगर को स्वच्छ सुन्दर सुरक्षित बनाने का हर कदम पर कार्य हो रहा है वहीं चेयरमैन लक्ष्मण विश्वकर्मा ने बताया कि नगर पंचायत पीपीगंज में हर जगह जहां रास्ता नहीं था आज वहां रास्ता है जहां नाली नहीं था आज वहां आर सी सी नाली है और नगर पंचायत पीपीगंज में विधायक माननीय फतेह बहादुर सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज का आशीर्वाद सदैव बना हुआ है नगर पंचायत पीपीगंज का निरंतर विकास होता रहेगा आज नगर पंचायत पीपीगंज सभी सुख सुविधाओं से लैस करने का कार्य किया जा रहा है।वहीं मौके पर देखा गया कि सभी वार्डो में करीब सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों ने अपनी अपनी ड्यूटी पर तैनात थे और साथ ही वर्दी माक्स ग्लोब्श के साथ तैनात थे डोर टू डोर कुड़ा कलेक्शन करने का कार्य कर रहे थे।