Breaking
Thu. Mar 19th, 2026

तीन दिवसीय खेल का समापन वार्षिकोत्सव के साथ हुआ समापन

परतावल/महराजगंज। आज पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज, परतावल बाजार में चल रहे 3 दिवसीय वार्षिक खेल समारोह का समापन वार्षिकोत्सव के साथ हुआ समाप्त।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे ललित वार्ष्णेय, शैलजा पाण्डेय ने अपनी मधुर वाणी से बच्चों को खूब रोमांचित किया। प्रधानाचार्य डॉक्टर दीनबंधु शुक्ला ने उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों एवं सभी अभिभावकों का स्वागत अभिनन्दन ज्ञापित किया। विद्यालय की प्रबंधक जयंती त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्वलित कर वीणा वादिनि के पूजा अर्चन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डाक्टर सुमित कुमार ने कहा कि जितने भी लोग परिवार से ज्यादा मोबाइल पर अधिक समय व्यस्त रहते हैं, तो इसका सीधा दुष्प्रभाव उनके बच्चों पर पड़ता हैं।
कार्यक्रम में विशेष रूप से बच्चों के द्वारा बनाई गई विज्ञान प्रदर्शनी मेला में विभिन्न प्रकार की जिसमें चंद्रयान 3, एयर प्रदूषण, ह्यूमन हर्ट्स 3D मॉडल, नेचर फ्रेमिंग, रैन वॉटर हार्वेस्टिंग, बिग गैस प्लांट, माइक्रो स्कोप, केमेस्ट्री मॉडल, एसिड रैन वर्किंग मॉडल, इकनॉमिक डिक्शनरी आदि बनाई गई थी।
कार्यक्रम का समापन विद्यालय के संरक्षक धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी ने किया तीन दिवसीय खेल में विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

इस अवसर पर विज्ञान एवं वाणिज्य विभाग प्रभारी आनन्द सोनी, डाक्टर अंशुमान त्रिपाठी, सुंदरम कृष्ण त्रिपाठी, रवि प्रकाश द्विवेदी, अजीत श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, अनीता त्रिपाठी, खेल अध्यापक नवी आलम अंसारी, अजय कुमार सैनी, प्रमेन्द्र वर्मा, कन्हैया यादव, रजत तिवारी, आदि उपस्थित रहे।

परतावल: अधिकारीयों की लापरवाही से बिजली बिल एकमुश्त समाधान योजना की गति धीमी, जनता परेशान

परतावल/महराजगंज। प्रदेश में बिजली बिल बकायेदारों के लिए एकमुश्त समाधान योजना 2024-25 लागू कर दी गई है। यह योजना 15 दिसंबर से 31 जनवरी 2025 तक तीन चरण में चलेगी। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को कार्पोरेशन की वेबसाइट पर पंजीयन करना होगा और मूल बकाये का 30 फीसदी अनिवार्य रूप में जमा करना होगा। बाकी बकाये के सरचार्ज में छूट मिलेगी।

लेकिन विद्युत वितरण विभाग की मनमानी से इन दिनों जिले के अधिकांश उपभोक्ता खासे परेशान हैं। कई कई महीने तक मीटर रीडिंग नहीं हो रही है। इसके बाद भी अनाप शनाप बिजली बिल भेजा रहा रहा है। सुधार के लिए उपभोक्ता बिजली ऑफिस के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं को आफिस पहुंचने पर जिम्मेदार अधिकारी के नहीं मिलने से खासी परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों के छुट्टी पर होने के कारण लोगों का काम होना तो दूर कोई उनका दुखड़ा सुनने वाला तक नहीं मिल रहा। बिजली बिल में गड़बड़ी की उपभोक्ताओं की यह परेशानी लंबे समय से बनी हुई है। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में लोगों की एक जैसी शिकायत है। कई महीने बाद अचानक रीडिंग दिखाकर अनाप शनाप बिजली बिल भुगतान करने के लिए कहा जा रहा है, जो उपभोक्ताओं के समझ से परे है। बिजली बिल को देखकर उपभोक्ताओं का माथा ठनका हुआ है। विभाग के कई दावे के बावजूद व्यवस्था में सुधार नजर नहीं आ रहा है।

बिजली का बिल में लगातार गलत रीडिंग बिजली बिल ज्यादा की शिकायत लेकर उपभोक्ता बिजली आफिस पहुंच रहें, लेकिन उनकी समस्या सुनने वाला कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिल रहा है। केवल एक बाबू ही लगभग लाखों उपभोक्ता को किसी तरह समझा रहा है, लेकिन वह भी समस्या का समाधान करने में सक्षम नहीं है। इसके अलावा संबंधित बाबू सभी की समस्या भी नहीं सुन पा रहा है। आफिस में लोगों को जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिल रहे हैं। परतावल में एसडीओ और बाबू उपभोक्ताओ को एक दूसरे के पास घुमाते दिखाई दे रहें हैं।

बड़े बाबू के पास अपनी समस्या को लेकर घंटो तक खड़े रहें उपभोक्ता

परतावल संवाददाता के अनुसार परतवाल में बजली विभाग के कार्यालय में बने ओटीएस काउंटर पर भारी भिंड जुट रही है लेकिन अधिकारीयों की लापरवाही के कारण इस योजना का उपभोक्ता को लाभ सही से नहीं मिल पा रहा है। बिजली बिल एक मुश्त समाधान योजना में लापरवाही होने से जनता में काफ़ी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

गलत रीडिंग और बिजली बिल अधिक आने से उपभोक्ता परेशान

बिजली बिल एक मुश्त समाधान योजना लागू होने के बाद से बिजली विभाग के कार्यालय पर उपभोक्ता काफी संख्या में पहुंच रहे हैं गलत रीडिंग के वजह से आया बिजली का बिल लोगों को परेशान करके रख दिया है। बिल सुधार करने में बिजली विभाग के कर्मचारियों को काफी समय लग रहा है जिससे उपभोक्ता निराश होकर घर लौट जा रहे हैं। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि वह वह अपनी शिकायत को लेकर चार-पांच बार बिजली विभाग में पहुंचे कोरम पूर्ति के नाम पर उनसे फॉर्म भरवा कर जमा कर लिया गया और बताया गया कि आपको फोन कर बताया जाएगा कि आपका बिल सुधार कर दिया गया है। लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी उनकी समस्याओ का समाधान नहीं हो पाया जिससे बिल जमा करने में उन्हें काफी दिक्कत हो रही है।

भाजपा उच्च स्तरीय के निर्देशन में जिला संयोजक डा.राजेंद्र प्रसाद ने किया नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्षों को सम्मानित

पीपीगंज गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाया जा रहा सभी बूथों पर बूथ अध्यक्षों व पार्टी के कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के क्रम में सोमवार को भाजपा के जिला संयोजक डा.राजेंद्र प्रसाद मध्देशिया के नेतृत्व में जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नींव कार्यकर्ता ही हर कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी में सम्मान प्राप्त किया जाता है। वहीं इस मौके भाजपा नेता मृत्युंजय सिंह ने सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को आभार व्यक्त किया वहीं जिला संयोजक डा.राजेंद्र प्रसाद मध्देशिया ने नव निर्वाचित बूथ अध्यक्षों को बहुत ही अच्छे से सम्मानित किया है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राकेश चौधरी, वेद प्रकाश दूबे, विशाल मध्देशिया, इत्यादि भाजपा नेता व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

नगर पंचायत चौमुखा कैम्पियरगंज द्वारा अतिक्रमण की नोटिस,सोमवार तक की मिले अल्टीमेटम से हड़कंप

कैम्पियरगंज गोरखपुर। शनिवार को नगर पंचायत चौमुखा कैम्पियरगंज के ईओ आशीष कुमार ने नगर पंचायत स्थित वीर बहादुर सिंह चौराहे से उत्तरी रेलवे गेट तक सरकारी जमीन पर बने मकानों एवं दुकानों को अतिक्रमण की जद में बताते हुए दर्जनों मकान स्वामी को नोटिस जारी कर उन्हें सोमवार सुबह 10 बजे तक अतिक्रमण को हटाने का आदेश जारी किया है । नोटिस जारी होते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। नगर पंचायत की नोटिस जारी होने के बाद व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। व्यापारियों ने बताया कि पहले जिस जगह पर नाला निर्माण शुरू हुआ था उसे ईओ ने शुक्रवार को पटवा दिया और मौके पर खड़े होकर नये नाले के लिए सड़क से चार से पांच मीटर अतिक्रमण बताकर कस्बे के मुख्य मार्ग पर बने दोनों तरफ के मकानों को सीमांकन कर उसे चिन्हित करा दिया। इस सम्बन्ध में ईओ आशीष कुमार का कहना है कि जो नाली बनीं थीं वह बहुत पतली थी और गांव सभा ने सड़क से सटे जैसे तैसे बना दिया था इससे जल निकासी भी नहीं हो पा रही थी और इससे कस्बे की मुख्य सड़क काफी संकरी हो गई है जबकि यह अब हाइवे मार्ग संख्या 328 हो गई है और आने वाले दिनों में, सड़क का चौड़ीकरण भी होना सुनिश्चित है ऐसे में यदि होने वाले नवनिर्मित नाले को पुरानी नाली पर निर्माण किया गया तो नगर पंचायत के बजट से बनने वाले नाले को भी नुकसान होगा और भारी राजस्व का नुक़सान भी हो सकता है,इसलिए इस सम्बन्ध में सरकारी जमीनों को चिन्हित कर सड़क की पटरी से चार से पांच मीटर तक सीमांकन कर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किया गया है और उन्हें सोमवार तक सुबह 10 बजे तक की मोहलत भी दी गई। उन्होंने बताया कि यदि सोमवार तक दी गई मियाद के अन्दर अतिक्रमण कारी अपने अतिक्रमण को स्वयं नहीं हटाया तो प्रशासनिक अमले को लेकर नगर पंचायत खुद अतिक्रमण को हटायेगी । ईओ ने बताया कि सभी वैधानिक कार्यवाही पूरी की जा चुकी है और अब सोमवार से नाला निर्माण कार्य को लेकर अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।

थाना पीपीगंज में चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटर साईकिल बरामद

पीपीगंज गोरखपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक पीपीगंज के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नितिन श्रीवास्तव मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं 578/2024 धारा 303(2) बीएनएस0 से संबंधित अभियुक्त संदीप शर्मा को चोरी के मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस0 की बढोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 12.12.2024 को वादी मुकदमा की मोटर साईकिल अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लेने के संबंध मे प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता संदीप शर्मा पुत्र संतोष शर्मा निवासी धरमपुर थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण मु0अ0सं0 578/ 2024 धारा 303(2),317(2) बीएनएस0 थाना पीपींगज जनपद गोरखपुर बरामदगी अदद चोरी की मोटर साईकिल गिरफ्तारी की टीम उ0नि0 नितिन श्रीवास्तव थाना पीपीगंज, कास्टेबल संजीव कुमार यादव थाना पीपीगंज ने सफलता हासिल की है।

भाजपा नेता के माता की मृत्यु की सुचना मिलते ही पहुचें कैम्पियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह, जाना परिवार जनों का हाल

पीपीगंज गोरखपुर। नगर पंचायत पीपीगंज में पत्रकार रहें स्व रामानन्द गुप्त की पत्नी एंव भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व अखिल भारतीय अग्रहरी समाज उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्रहरि की माता चन्द्रावती देवी उम्र लगभग 75 वर्ष का मंगलवार को शाम सात बजे निधन हो गया। समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार स्व रामानन्द का भी निधन 2017 में हो गया था। इनके परिवार में चार लड़के व तीन लड़कियां हैं। बड़े लड़के अशोक अग्रहरी व अन्य भाई व्यवसाय करते हैं। प्रमोद अग्रहरी भाजपा नेता और अखिल भारतीय अग्रहरि समाज के पदाधिकारी भी है जिनका क्षेत्र में आमजन के प्रति काफ़ी रूझान है यह पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक कैम्पियरगंज फतेह बहादुर सिंह के करीबी भी है। जिनकी मृत्यु की सुचना मिलते ही पूर्व मंत्री व विधायक फतेह बहादुर सिंह ने मौके पर पहुंच कर परिवार जनों का कुशल क्षेम जाना व प्रमोद अग्रहरि के माता के मृत्यु पर परिवारजनों को ढाढस भी बाधा और उन्होंने हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया है। इस मौके पर चेयरमैन पीपीगंज लक्ष्मण विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह, युवा नेता सोनू सिंह, जुगुल किशोर मद्धेशिया, आनन्द श्रीवास्तव, अनिल कुमार, सुनील कुमार, अशोक अग्रहरि आशीष अग्रहरि, मनीष अग्रहरि, रामहित गुप्ता, राधेश्याम चौहान, आत्मानंद अग्रहरि, सुरेश चंद अग्रहरि, राकेश चौधरी, शनि जायसवाल, मनीष सिंह, रणजित सिंह पिंटू, अश्वनी कुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहें।

स्काउट गाइड प्रशिक्षण का हुआ समापन

सिसवा मुंशी, महाराजगंज। कस्तूरबा गाँधी इंटर कालेज गंगराई मे भारत स्काउट एवं गाइड्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन मुख्य अतिथि अखिलेश यादव चौकी प्रभारी सिसवा मुंशी को स्काउट गाइड टीम के द्वारा स्कार्फ पहना कर सम्मानित किया गया शिविर के समापन के अवसर पर चौकी प्रभारी ने बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। संचालक रोहन यादव, प्रशिक्षक देवेंद्र भारती, ऋतिक आग्रहरी ने भारत स्काउट और गाइड शिविर मे छात्र – छात्राओं को टेन्ट बाधना, कैम्प फायर, खोज संकेत, समाज सेवा, आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जैसे गतिविधियों का आयोजन कर बच्चों को हुनर सिखाया।
प्रधानाचार्य ने इस शिविर के समापन अवसर पर सभी आगंतुकगण और सभी बच्चों शिक्षक, शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। छात्र छात्राओं ने अपने कौशल और ज्ञान को बढ़ाने के लिए पहले हीं दिन से कड़ी मेहनत की विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं बच्चों के गतिविधियों पर विशेष ध्यान देते हुए कार्यकाम को आगे बढ़ाने मे मदद की।

साधन सहकारी संघ का भवन जर्जर, किसानों में भय

भिटौली, महाराजगंज। भिटौली साधन सहकारी समिति का जिर्णोद्धार क्षेत्र पंचायत से हो गया। लेकिन किसानों को सुविधा मुहैया कराने के लिए बना साधन सहकारी संघ का भवन रखरखाव न होने के कारण पुरी तरह जर्जर हो चुका है।कभी किसानों से गुलजार रहने वाला यह भवन खंडहर बनता जा रहा है। हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि यह कभी ढह सकता है। दीवारें फट गई हैं।छत टपकता हैं। फर्श टूट गया है।किसानों की सुविधा के लिए वर्ष 1953 में बनाया गए संघ के भवन से किसानों को खाद, बीज भी मिलता था। इस समय खाद बीज नहीं मिल रहा है। लेकिन धान व गेहूं की खरीद किसानों से होती हैं। किसान कमलेश लाल श्रीवास्तव, उमेश लाल श्रीवास्तव, विनोद यादव, बैजनाथ यादव,पवारु यादव, प्रदीप श्रीवास्तव, सुग्रीव चौबे, ओमप्रकाश चौबे, संजय पांडेय, कमलेश लाल श्रीवास्तव, शंभू चौबे, विनोद यादव, मनोज, छोटेलाल, मुन्ना चौबे ने कहा कि संघ पर जाने पर भय बना रहता है। प्रशासन को किसानों के हित को देखते हुए इस संघ की मरम्मत करानी चाहिए। इस सहकारी संघ पर 1000क्विंटल धान भी खरीदा जा चुका है। क्रय केंद्र प्रभारी किशन जायसवाल ने बताया कि छत के नीचे बैठने पर डर लगा रहता है।

सहायक निबंधक सहकारिता सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र पंचायत से समितियों का जीर्णोद्धार हो गया है। शीघ्र ही संघ का जीर्णोद्धार क्षेत्र पंचायत से कराया जाएगा।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ की तैयारियां शुरू, 10-12 जनवरी को होंगे भव्य कार्यक्रम

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस वर्षगांठ को प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है, जो 10 से 12 जनवरी 2024 तक तीन दिवसीय उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

राम मंदिर ट्रस्ट ने कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए एक समिति का गठन किया है, जो उत्सव के प्रत्येक दिन के आयोजन की योजना बना रही है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को हुई थी, जो द्वादशी तिथि पर थी। इस बार द्वादशी तिथि 11 जनवरी को पड़ रही है, इसलिए इसे प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाया जाएगा।

तीन दिवसीय इस उत्सव में धार्मिक अनुष्ठान, भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना होगी। दिन में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ-साथ रात में भी विशेष आयोजन होंगे। इस आयोजन को लेकर तैयारियों की जिम्मेदारी एक चार सदस्यीय टीम को सौंपी गई है, जो उत्सव की रूपरेखा को अंतिम रूप दे रही है।

कुंभ मेले के लिए विशेष व्यवस्थाएं

डॉ. अनिल मिश्र ने यह भी जानकारी दी कि आगामी कुंभ मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचने वाले हैं। काशी, प्रयागराज और अयोध्या का एक खास धार्मिक कॉरिडोर बनेगा, जिससे श्रद्धालु काशी के बाद प्रयागराज और फिर अयोध्या भी जाएंगे। इसके मद्देनज़र, राम मंदिर ट्रस्ट प्रशासन के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के लिए सुलभ दर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित कर रहा है, ताकि उन्हें रामलला के दर्शन में कोई कठिनाई न हो।

इस प्रकार, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ और कुंभ मेले को लेकर अयोध्या में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, जिससे यह आयोजन ऐतिहासिक और भव्य बनने की उम्मीद है।

महराजगंज में आभूषण चोरी का खुलासा: आरोपी अर्जुन राजभर गिरफ्तार, दो साथी फरार

महराजगंज: घुघली पुलिस ने सोमवार देर रात बल्लोखास में एक आभूषण की दुकान में चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य आरोपी फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। यह घटना 28 नवंबर को गोपाला के पास स्थित एक आभूषण की दुकान में हुई थी।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को गोपाला टोला के करमहा मोड़ पर पिकेट लगाकर पुलिस जांच कर रही थी, तभी एक बाइक पर तीन लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखकर बाइक सवारों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पीछे बैठा एक व्यक्ति गिर पड़ा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि बाकी दो आरोपी अंधेरे और कोहरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

पकड़े गए आरोपी ने अपनी पहचान अर्जुन राजभर के रूप में दी, जो देवरिया जिले के मोहन पट्टी थाना महुआडीह का निवासी है। उसके पास से एक बोरा जिसमें लोहे की सब्बल, छिनी, एक जोड़ी पायल, दो जोड़ी बिछिया और 2150 रुपये बरामद हुए। अर्जुन ने पूछताछ में बताया कि उसने और उसके दो साथियों ने मिलकर बल्लोखास में आभूषण की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस ने बताया कि अर्जुन का ऑनलाइन आपराधिक रिकॉर्ड चेक किया गया, तो पाया गया कि वह कुशीनगर जिले के विभिन्न थानों में नकबजनी और चोरी के मामलों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है। उसे अब न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।