मेधावी को सम्मानित कर संस्था डीडीआईसी ने बढ़ाया मान
भिटौली, महराजगंज। जेईई मेन 2026 के आए नतीजे में दुर्गावती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज प्रयाग नगर भैंसा के 12वीं के छात्र नौतनवा के परसा सोमाली गांव निवासी आवासीय छात्र सूर्यकांत त्रिपाठी ने 84.41एनटीए स्कोर के साथ क्वालीफाई होकर संस्था एवं जिला का मान बढ़ाया है। इस प्रतिभावान छात्र ने जहां मैथमेटिक्स में 90, फिजिक्स में 91.27 एनटीए स्कोर अर्जित कर शानदार सफलता का प्रदर्शन किया है,वहीं केमिस्ट्री जैसे कठिन विषय में 39 एनटीए स्कोर को जोड़ते हुए कुल 84.41 एनटीए स्कोर अर्जित कर एक्सीलेंट स्टुडेंट होने का गौरव हासिल किया। अब यह बीई/बीटेक में जनरल कटैगरी में 37305 एवं कामन में 242693 रैंक के अखिल भारतीय स्तर पर एक सुयोग्य इंजिनियर बनने की पढ़ाई के पथ पर है। छात्र की उपलब्धि पर पिता कुंजबिहारी त्रिपाठी एवं माता विभा शुक्ला फूले नहीं समा रहे वहीं मित्रों शुभचिंतकों एवं नात रिश्तेदारों ने भी खुद को गौरवान्वित महसूस किया है। छात्र की संस्था दुर्गावती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज के संस्थापक प्रबंधक उपेंद्र मिश्र प्रधानाचार्य राजेश कुमार तिवारी, असिस्टेंट डायरेक्टर मो महफूज सहित शिक्षक मनमीत पटेल, सरवन विश्वकर्मा,महेंद्र उपाध्याय, गंगेश वर्मा ,राजेंद्र कुमार,राहुल जायसवाल,उषा सिंह,कैमलिया सरकार ,नेहा मद्धेशिया ,नेहा पटेल, सीमा पांडे ने सामुहिक रूप से फुल माला पहनाकर मेधावी का मान बढ़ाया एवं प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मेधावी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

