Breaking
Fri. Mar 27th, 2026

2024

पेप्सिको की गीडा यूनिट का रविवार को उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री

1071 करोड़ रुपये का हुआ है निवेश, 1500 लोगों को मिला है रोजगा

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स के ग्लोबल ब्रांड पेप्सिको की गीडा यूनिट का उद्घाटन करेंगे। यह यूनिट पेप्सिको की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी/मैन्युफैक्चरर मेसर्स वरुण ब्रेवरेज ने लगाई है।

गीडा (गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण) के सेक्टर 27 में मेसर्स वरुण ब्रेवरेज ने पेप्सिको की यूनिट के लिए 1071 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस यूनिट का भूमिपूजन एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 8 अप्रैल 2023 को किया था। शिलान्यास के एक साल में ही निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यूनिट में अप्रैल 2024 से कमर्शियल उत्पादन शुरू हो चुका है। यहां 1500 लोगों को रोजगार भी मिल चुका है। इस यूनिट का औपचारिक उद्घाटन रविवार (29 सितंबर) को सीएम योगी करेंगे।

मेवालाल गुप्त गुरुकुल विद्यालय में नवनिर्मित कक्षों का सीएम करेंगे लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 सितंबर (रविवार) को ही मेवालाल गुप्त गुरुकुल विद्यालय, गोरखनाथ में नवनिर्मित चार कक्षों और एक बहुउद्देशीय सभागार का भी लोकार्पण करेंगे। इन कक्षों का निर्माण गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने कराया है।

भाईजी हनुमान प्रसाद पोद्दार की जयंती पर सीएम योगी अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन
गोरखपुर दौरे के दौरान सीएम योगी रविवार को गीता वाटिका में भाईजी हनुमान प्रसाद पोद्दार की 132वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित महोत्सव में सम्मिलित होंगे। वह भाईजी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ ही गीता वाटिका में श्रद्धार्चन सभा को भी संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम अपराह्न तीन बजे से प्रस्तावित है।

आयोजकों, डीजे संचालकों, मूर्तिकारों व पीस कमेटी के साथ मीटिंग कर त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराए – गोरखपुर एसएसपी

RPP NEWS GORAKHPUR

मूर्तियों व मूर्तिकारों का भौतिक सत्यापन करे थाना प्रभारी_ गोरखपुर एसएसपी

गोरखपुर। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर कैंप कार्यालय से ऑन लाइन जुड़ कर आगामी त्यौहारों नवरात्रि, रामनवमी व दशहरा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने कहा कि आगामी त्यौहार श्री दुर्गा पूजा के दौरान स्थापित होने वाली मूर्तियों का भौतिक सत्यापन व मूर्तिकारों का सत्यापन थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र के बीट अधिकारी से करा कर नोडल अधिकारी को सूचित करें
समस्त नोडल अधिकारी एवं थानाप्रभारी/थानाध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापित होने वाली श्री दुर्गा प्रतिमा के पाण्डालों का निरीक्षण करे, सभी नोडल अधिकारी एवं थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष को अपने क्षेत्र के आयोजकों, डीजे संचालकों, मूर्तिकारों व पीस कमेटी के साथ मीटिंग कर त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने का निर्देश एसएसपी ने दिया। एसएसपी ने सभी नोडल अधिकारियों से कहा की प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापित श्री दुर्गा पाण्डालों का भ्रमण करे
ड्रोन के माध्यम से श्री दुर्गा पाण्डालों की निगरानी एवं निरीक्षण करने का निर्देश दिए जुलूस/विसर्जन से संबंधित मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे त्यौहार के दौरान यातायात के सकुशल आवागमन एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने का यातायात नोडल अधिकारी को निर्देश दिए त्यौहार के दौरान सभी स्थापित श्री दुर्गा पाण्डालों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष ड्यूटी लगाई जाए। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जितेंद्र कुमार ऑनलाइन सभी सीओ व थाना प्रभारी जुड़े रहें।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य कारीगरों को कौशल और वित्तीय मदद प्रदान करना

RPP NEWS GORAKHPUR सुनिल त्रिपाठी गोरखपुर सदर तहसील प्रभारी


परंपरागत और लघु उद्योगों को बढ़ावा देने का प्रयास किया: सुधीर अनुज गर्ग डी. सी.डी.आई.सी.लखीमपुर


लखीमपुर। दस दिवसीय विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का उद्घाटन समारोह लखीमपुर के प्रसिद्ध संतोष पैलेस में प्रारंभ हुआ। उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय द्वारा भगवान विश्वकर्मा का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि सुधीर अनुज गर्ग ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह योजना राज्य सरकार द्वारा निपुण और कामगार वर्गों के लिए प्रारंभ की गई। इसके द्वारा राज्य सरकार उनका प्रशिक्षण प्रदान करके निशुल्क किट मुहैया कराएगी।उत्तर प्रदेश के निपुण और कामगारों के हूनर को बढ़ावा देने के लिए सूबे की सरकार विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना चलाती है। इस योजना के अन्तर्गत राज्य सरकार ने नाई ,बुनकर ,लोहार, हलवाई,सोनार,बढ़ई , कुम्हार जैसे ,दस्तकारी जैसे पारंपरिक व्यवसायों को शामिल किया है। सरकार की तरफ से समय-समय पर ऐसी योजनाएं चलाई जाती हैं, जिससे आम जनमानस को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिल सके। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना इसी तत्वावधान में प्रारंभ की गई। प्रशिक्षण का पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा उठाया जाता है। डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देना, मुक्त ऋण प्रदान करना तथा वित्तीय सहायता प्रदान करना का इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। यह कार्यक्रम पूरी तरीके से निशुल्क है।
सदम्य फाउंडेशन के डायरेक्टर ए.के. श्रीवास्तव ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य वित्तीय सहायता पहुंचाना और डिजिटल लेनदेन को सुदृढ़ करना है। यह योजना पूरी तरीके से निशुल्क है। उन्होंने ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मजदूरों और कामगारों की कमी नहीं है, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण वे अपने कौशल को विकसित नहीं कर पा रहे हैं, और ना ही उद्योगों को शुरू कर पा रहे हैं।उत्तर प्रदेश की सरकार ने इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए और रोजगार की समस्या का समाधान करने के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना शुरू किया। यह योजना राज्य के श्रमिकों को विकसित करने के लिए और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए शुरू कीगई ।इस योजना के द्वारा बेरोजगारी की दर भी घटेगा और लोग अपने कौशल का उपयोग करके आत्मनिर्भर होंगे।विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के द्वारा लोगों के रोजगार को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण 25 सितंबर से प्रारंभ होकर 10 दिवसों में समाप्त होगा। इस अवसर पर जिला उद्योग के ट्रेनर अतुल श्रीवास्तव ,सुनील त्रिपाठी, संतोष तिवारी एवं अन्य प्रशिक्षक उपस्थित थे।

नगर पंचायत पीपीगंज के विभिन्न वार्डों में अनेकों प्रकार का विकास कार्य जारी

आर पी पी न्यूज़/हिंद अभिमान टाइम्स गोरखपुर

पीपीगंज गोरखपुर। आज नगर पंचायत पीपीगंज में चेयरमैन लक्ष्मण विश्वकर्मा के नेतृत्व में नगर पंचायत पीपीगंज का विकास असंभव को संभव कर दिया है नगर पंचायत पीपीगंज का विकास देख नगर के जनता को खुशी हो रही है वहीं नगर पंचायत पीपीगंज में विभिन्न वार्डों में अनेकों प्रकार के विकास का कार्य हो रहा है जैसे आर सी सी रोड, नाला, आर ओ प्लांट, स्ट्रीट लाइट, हाईमाक्स, झालर अनेकों प्रकार का कार्य जारी है। इस क्रम में आज मौके पर वार्ड नंबर आठ में निरीक्षण के दौरान देखा गया कि चेयरमैन प्रतिनिधि समाजसेवी गुड्डू रावत रोड निर्माण का जायजा ले रहे हैं रोड के निर्माण के गुणवत्ता में सुधार करने के लिए संबधित ठेकेदार को कह रहे हैं वहीं इस मौके पर सभासद वार्ड नंबर 8 अमरेंद्र सहानी, लाला सिंह, अमन सिंह, अशोक कुमार, रुपेश, राजकुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे।

पुरानी पेंशन बहाली के लिए गरजे शिक्षक व कर्मचारी, निकाला आक्रोश मार्च

नूर मोहम्मद

महाराजगंज। आज जिला मुख्यालय पर पुरानी पेंशन बहाल कराने के संदर्भ में शिक्षक व कर्मचारियों ने बहाली की मांग की। अटेवा पेंशन बचाओ मंच महाराजगंज के तत्वाधान में बाइक रैली निकालकर शिक्षक व कर्मचारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष पहुंचकर नारे लगाए अटेवा प्रांतीय नेतृत्व के द्वारा एनपीएस व यूपीएस के विरोध में जिला मुख्यालय पर पेंशन के लिए कर्मचारियों ने रैली निकाल कर शिक्षक संगठन सहित कई विभाग के कर्मचारी सड़कों पर नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी अपनी आवाज बुलंद किये। जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष पहुंचकर मौजूद शिक्षक व कर्मचारियों ने पेंशन जारी करने को लेकर आवाज बुलंद किया संगठन ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि एनपीएस व्यवस्था न्यायपूर्ण नहीं है केंद्र सरकार एक नई पेंशन व्यवस्था यूपीएस लेकर आई है लेकिन यूपीएस तो एनपीएस से भी ज्यादा नुकसानदेय है इस एनपीएस और यूपीएस से पूरे प्रदेश के कर्मचारी असंतुष्ट और चिंतित है। पुरानी पेंशन व्यवस्था शिक्षक व कर्मचारियों के हित में वास्तविक रूप से सामाजिक सुरक्षा का आधार स्तंभ है इसलिए प्रदेशभर के शिक्षक, कर्मचारी व अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं इस दौरान पूरे जनपद से शिक्षक, कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।

परतावल: नहर में गिरे व्यक्ति का मिला शव, तलाश पूरी

राजन पटेल

परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल चौक में परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर नारायणी शाखा के बड़ी नहर में मंगलवार की रात्रि में रणजीत सिंह उम्र लगभग (40) वर्ष ग्राम सभा अमवां उर्फ बसडीला के निवासी का नहर में गिर जाने का समाचार मिला था. बुधवार को परिजन और स्थानीय टीम ने एसडीआरएफ की सहायता से दिन भर शव की तलाश की लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि शव को ढूंढ पाना मुश्किल हो रहा था. बुधवार दिन भर तलाश करने के बाद रात्रि होतें ही एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू को बंद कर दिया। परिजन और पुलिस टीम काफी मशक्कत करने के बाद भी शव न मिलने से निराश हो गई. गुरुवार की सुबह बभनौली नहर की ठोकर के पास शव मिलने की सूचना पर पुलिस परिजन को लेकर पहुंची जहाँ परिजन ने बरामद शव का शिनाख्त रणजीत सिंह (40) ग्रामसभा अमवां के रूप में किया।
परिजनों ने बताया कि मृतक रणजीत सिंह घर से दही लेने मंगलवार की रात्रि को परतावल गये थे. उसके बाद उन्हें सरकारी देशी शराब की दुकान के बगल में स्थित नहर की पटरी पर देखा गया था. तबसे वो लापता हैं उनकी मोटसाइकिल नहर की पटरी से बरामद हुआ था. नहर में गिरे होने की आशंका से बुधवार को दिन भर नहर में तलाश किया गया लेकिन वे नहीं मिलें. गुरुवार सुबह लगभग 11:30 बजे उनका शव मिला है।
परतावल चौंकी इंचार्ज मनीष पटेल ने बताया कि शव का शिनाख्त हो गया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

राम प्रवेश उपाध्याय पत्रकार के घर पहुँचे केंद्रीय वित्तराज्य मंत्री, पूछा हालचाल

परतावल/महराजगंज। जिले के नगर पंचायत परतावल वार्ड नंबर 6 आजाद नगर निवासी मान्यता प्राप्त पत्रकार राम प्रवेश उपाध्याय के माता स्व0 कमलावती देवी की मृत्यु बीते आठ सितम्बर को हो गयी थी जिनका ब्रह्मभोज कार्यक्रम बीते 19 सितम्बर को था जिसमे तमाम लोग शामिल हुए लेकिन महराजगज जिले के सांसद एवं केन्द्रीय वित्तराज्य मंत्री पंकज चौधरी जी दिल्ली होने के कारण शामिल नही हो पाए थे जिसके कारण वह बुद्धवार को दिन में साढ़े 11 बजे के आसपास अपने लश्कर के साथ मान्यता प्राप्त पत्रकार राम प्रवेश उपाध्याय के घर पहुचे और कुशलक्षेम जाना तथा पत्रकार की माता की मौत के बारे में पूछा ।उनके साथ पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह के सुपुत्र एवं भाजपा नेता निर्भय सिंह ,चेयरमैन परतावल सतीश कुमार मद्देशिया, अंगद गुप्ता, मुकेश श्रीवास्तव, रामानंद प्रजापति,हदीस,बेलाल,पूर्व प्रधानाचार्य जय प्रकाश पाण्डेय, शिवम पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

परतावल: देशी सरकारी शराब की दुकान के पास नहर मे युवक के गिरे होने की आशंका, तलाश मे जुटे परिजन

महराजगंज/परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल मे स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान के बगल से निकली बड़ी नहर मे एक युवक के गिरे होने की आशंका मे परिजन तलाश कर रहें हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह नामक युवक उम्र (40) ग्राम सभा अमवा उर्फ़ बसडीला को मंगलवार रात्रि को नहर की पटरी पर शराब पीते हुए देखा गया था. देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजन तलाश मे जुट गए. परतावल चौक मे स्थित देशी शराब के दुकान के बगल से निकली बड़ी नहर की पटरी पर युवक की बाइक मिली. अगल-बगल के व्यक्तियों द्वारा बताया गया की युवक को रात मे वहीं पर शराब पीते देखा गया था तभी से यह बाइक खड़ी है. गायब युवक रणजीत के परिजनों ने परतावल पुलिस चौकी पर तहरीर देखकर युवक की तलाश की मांग की है। नहर के अगल बगल लोगों की बड़ी संख्या मे भीड़ जुटी है. और लोगों के जुबान पर तरह तरह की चर्चा बनी हुईं है.खबर लिखें जाने तक प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई थी।

अजित सिंह श्रीनेत के पहल पर पीपीगंज नगर के व्यापारी सचिन वर्मा ने किया दिव्यांग की मदद

आर पी पी न्यूज़/हिंद अभिमान टाइम्स गोरखपुर

पीपीगंज गोरखपुर। आज नगर पंचायत पीपीगंज में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व समाजसेवी अजित सिंह श्रीनेत के पहल पर पीपीगंज कस्बे के युवा व्यपारियों ने दिव्यांग की मदद की व ट्राई साइकिल दिया जिससे दिव्यांग के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ उठी वहीं इस मौके पर अजित सिंह श्रीनेत, आलोक मल्ल, सभासद शनि जायसवाल, पूर्व सभासद अरविन्द अग्रहरि,अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ उत्तर प्रदेश के सचिन वर्मा, अमित अग्रहरी,अमित वर्मा, रवि विश्वकर्मा,पत्रकार आकाश मध्देशिया,धर्मेन्द्र अग्रहरी,दुर्गेश ठठेरा इत्यादि लोग उपस्थित थे।

एपीओ मनरेगा के संरक्षण में लगाई जा रही फर्जी हाजिरी, सरकारी धन लूटने में लगे जिम्मेदार

महराजगंज। परतावल ब्लाक में इन दिनों मनरेगा योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों में जमकर धांधली हो रही है। कहीं फोटो का फोटो खिंचकर एनएमएमएस से हाजिरी लगाई जा रही है तो कहीं एक ही फोटो को बार बार अपलोड कर हाजिरी लगा दिया जा रहा है। हैरत की बात यह है कि मनरेगा में मची इस लूट में जिम्मेदार भी शामिल हैं। यही वजह है कि सबकुछ जानकर भी जिम्मेदार अधिकारी आंखें बंद कर लेते हैं। उन्हें सिर्फ अपने कमिशन से ही मतलब रहता है।
नाम न छापने की शर्त पर कुछ ग्राम प्रधानों ने बताया कि परतावल ब्लाक में तैनात अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के संरक्षण में ही सब कुछ हो रहा है। कच्चा काम कराने के नाम पर फर्जी हाजिरी लगाकर 60 : 40 अनुपात की मात्रा पूरा कराया जा रहा है और फिर एडवांस कमिशन लेकर पक्का काम आवंटित किया जा रहा है। कुछ प्रधानों ने यह भी बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में एडवांस कमिशन लेकर हम लोगों को पक्का काम मिला था। समय से काम पूरा भी करा दिया गया लेकिन उसके बावजूद भी अभी तक भुगतान नहीं हो पाया है। पक्का का पैसा जब भी आता है तो एपीओ मनरेगा द्वारा पहले ही वसूली शुरू कर दी जाती है। आलम यह है कि कुछ प्रधान अपना पैसा वापस मांगने में लगे हैं। पैसा वापस करने में एपीओ कन्नी काटते हुए नजर आ रहे हैं।

ग्राम प्रधानों ने कहा कि परतावल ब्लाक में तैनात अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा (APO) पिछले पांच वर्षों से इसी ब्लाक में जमे हुए हैं। खानापूर्ति के लिए बीच में पांच माह के लिए हटाए गए थे और फिर परतावल में ही पुनः उनकी तैनाती कर दी गई। 15-07-2019 से 20-12-2021 तक का एक कार्यकाल पूरा कर पांच माह के लिए हटाए गए उसके बाद पुनः 09-05-2022 से अब तक इसी ब्लाक में जमे हुए हैं। अंगद के पांव की तरह जमे एपीओ महोदय का परतावल से काफी लगाव है। इनके संरक्षण में ग्राम पंचायतों में फोटो से फोटो लगाकर फर्जी हाजिरी लगाने की खुली छूट है। एपीओ के सह पर बिना काम कराए ही फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है।