उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन संगठन विस्तार पर मुहर, नई टीम घोषित

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (अरेबिया), पंजीयन संख्या-7808 की महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक शनिवार को होटल फाइव सेंसेस, गोरखपुर में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को अमलगमेटेड स्वरूप देने के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मुहर लगी।

संगठन अध्यक्ष श्री राजेश खत्री की अध्यक्षता एवं महासचिव श्री विक्रम कुमार श्रीवास्तव के संचालन में आयोजित बैठक में नई टीम का गठन किया गया:

  • संयोजक: श्री विकास सिंह
  • महासचिव: श्री विक्रम कुमार श्रीवास्तव
  • उपाध्यक्ष: श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी

बैठक में केंद्रीय पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों तथा तीनों क्षेत्रों के क्षेत्रीय अध्यक्ष/मंत्रीगण ने भाग लिया। सभी सदस्यों ने संगठन की एकजुटता, संवर्ग हित और सशक्त भविष्य के लिए सामूहिक संकल्प दोहराया।

उत्कृष्ट व्यवस्था एवं सफल आयोजन के लिए गोरखपुर इकाई को विशेष सराहना मिली। एसोसिएशन ने बैठक में शामिल सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।जारीकर्ता
विक्रम कुमार श्रीवास्तव
महासचिव उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (अरेबिया)

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *