Breaking
Mon. May 25th, 2026

कोटेदार ने पुलिसकर्मियों पर अभद्रता का लगाया आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

कोटेदार ने पुलिसकर्मियों पर धनउगाही का लगाया आरोप
भिटौली, महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के पिपरपाती तिवारी में खाद्यन वितरण के लिए ले जा रहे राशन की गाड़ी को रोककर कोटेदार के साथ अभद्रता एवं धनवाही का आरोप लगाया है। स्थानीय कोटेदार ने आरोप लगाया है जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के बरियारपुर निवासी कोटेदार फारुख खान बरियारपुर के साथ पिपरपाती तिवारी का भी राशन का वितरण करते हैं। रविवार दिन में लगभग 10 :00 बजे कोटेदार फारुख खान पीपरपाती तिवारी में राशन वितरण के लिए ट्रैक्टर ट्राली से खाद्यान्न लेकर जा रहे थे। इसी बीच भिटौली थाने के उप निरीक्षक सच्चिदानंद, कांस्टेबल राजमोहन यादव एवं रवि सिंह मौके पर पहुंच गए और खाद्यान्न लदी ट्रैक्टर ट्राली को रोक लिए। वायरल वीडियो में कोटेदार द्वारा बार-बार सफाई दी जा रही है कि यह राशन पिपरपाती तिवारी में वितरण के लिए जा रहा है जो कल 25 मई से वितरण होगा लेकिन पुलिस कर्मियों द्वारा कोटेदार की बातों को अनसुना कर दी गई। वायरल वीडियो में पुलिस कर्मियों द्वारा यह बात करते हुए सुना जा रहा है कि उच्चाधिकारियों द्वारा जांच के बाद ही खाद्यान्न गाड़ी जाने की बात कह रहे है। वही कोटेदार का आरोप है कि पुलिस कर्मियों द्वारा खाद्यान्न की गाड़ी रोककर मेरे साथ अभद्रता की गई और मुझसे पचास हजार रुपये की मांग की गई। वास्तविक मामला क्या है यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा लेकिन वायरल वीडियो में कोटेदार एवं पुलिसकर्मियों में नोक झोक आसानी से देखा जा सकता है। इस संबंध में क्षेत्राधिकार अंकुर गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है जैसे ही इसके बारे में मुझे जानकारी होगी मामले की जांच का उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *