Breaking
Wed. May 27th, 2026

वन चौकी पर चौपाल: मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने पर मंथन, ग्रामीणों को किया जागरूक

नूर मोहम्मद
महराजगंज। सोहागीबरवा वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत पकड़ी रेंज की कटहरा वन चौकी पर बुधवार को मानव–वन्यजीव संघर्ष, वन एवं वन्यजीव संरक्षण को लेकर चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों की जनसमस्याएं सुनने के साथ-साथ उन्हें जंगल और पर्यावरण बचाने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। अधिकारियों ने मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं से बचाव के उपाय बताए। ग्रामीणों को समझाया गया कि वन्यजीव दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें। अफवाहों से बचने और अवैध कटान रोकने पर विशेष जोर दिया गया। वन विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि वन और वन्यजीवों का संरक्षण तभी संभव है जब विभाग और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय हो।

इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी राजेंद्र निरंजन सुर्वे, क्षेत्रीय वन अधिकारी सुशांत मणि त्रिपाठी, वन दरोगा गौरव त्रिपाठी, विपुल मिश्रा, बृजेश चौहान, रामानंद मौर्य, वन रक्षक दीपक साहनी, विक्रांत सिंह समेत अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।


Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *