Breaking
Mon. May 25th, 2026

उत्तर प्रदेश

सर्राफ की दुकान में चोरी का 24 घंटे में हुआ खुलासा

महराजगंज। भिटौली थाना की पुलिस ने 24 घंटे में ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा किया। शातिर चोर सिराजुल हक उर्फ जमील को 11 अक्टूबर 2024 को गिरफ्तार किया गया
आरोपी से 7.5 किलो चांदी और 136 ग्राम पीली धातु बरामद की गई। चोर ने 10 अक्टूबर 2024 को धर्मपुर बाजार स्थित सचिन ज्वेलर्स में ताला तोड़कर चोरी की थी। आरोपी सिराजुल हक के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं सिराजुल हक ने 2011 में SBI बैंक से 1 लाख रुपये का लोन लिया था, जो बढ़कर 4 लाख हो गया आर्थिक तंगी के चलते सिराजुल हक चोरी की घटनाओं में संलिप्त हो गया।
पुलिस ने आरोपी को सुमित्रानन्द शिशु मंदिर पिपरा खादर के पास से गिरफ्तार किया आरोपी ने उन ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाया, जिनमें तिजोरी नहीं होता गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार वैश्य और सर्विलांस टीम शामिल रही

भिटौली महराजगंज: महराजगंज जिले की थाना भिटौली पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर अंतरजनपदीय शातिर चोर को गिरफ्तार कर ज्वेलरी दुकान में की गई बड़ी चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी से लगभग 7.5 किलो चांदी और 136 ग्राम पीली धातु बरामद किया है, जो हाल ही में हुई ज्वैलरी शॉप चोरी का हिस्सा था ।

 अपराध और गिरफ्तारी: पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भिटौली पुलिस ने इस सफलता को हासिल किया। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार वैश्य के नेतृत्व में, सिराजुल हक उर्फ जमील (उम्र 32 वर्ष), निवासी मनिकौरा टोला, थाना ढेबरुआ, जनपद सिद्धार्थनगर को 11 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12:20 बजे सुमित्रानन्द शिशु मंदिर पिपरा खादर के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त ने 10 अक्टूबर 2024 की रात में धर्मपुर बाजार स्थित सचिन ज्वेलर्स में चोरी की घटना को अंजाम दिया था । आरोपी ने दुकान का ताला तोड़कर चांदी और सोने के आभूषण चुराए थे। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त से चोरी किए गए आभूषण बरामद किए गए

शातिर अपराधी का इतिहास:* सिराजुल हक उर्फ जमील के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत मामले शामिल हैं। अभियुक्त के खिलाफ जनपद महराजगंज और सिद्धार्थनगर के विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

चार लाख रुपये का था कर्ज:* सिराजुल हक पेशे से मजदूर है और शादी-ब्याह में टेंट लगाने का काम करता है। उसने वर्ष 2011 में SBI बैंक से 1 लाख रुपये का लोन लिया था, जिसे ना चुका पाने के कारण कर्ज बढ़कर 4 लाख रुपये हो गया। इसी आर्थिक तंगी के चलते वह चोरी की घटनाओं में संलिप्त हो गया। आरोपी उन ज्वैलरी की दुकानों को निशाना बनाता है जिनमें तिजोरी नहीं होती। इस बार भी, आरोपी ने धर्मपुर बाजार की सचिन ज्वेलर्स की दुकान की रेकी की और रात में ताला तोड़कर चोरी की। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे में इस जटिल मामले को सुलझा लिया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-*

  1. सिराजुल हक उर्फ जमील पुत्र बशीर निवासी मनिकौरा टोला चेरियहवा थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर उम्र 32 वर्ष
     गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय व जिस प्रकरण में गिरफ्तारी हुई का विवरणः-
  2. गिरफ्तारी स्थान- सुमित्रानन्द शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरा खादर से 100 मीटर आगे अहिरौली गांव की तरफ थाना भिटौली जनपद महराजगंज
  3. गिरफ्तारी दिनांक – 11.10.2024 समय – 12.20 बजे
  4. जिस प्रकरण में गिरफ्तारी – मु0अ0सं0 269/2024 धारा 305(a), 317(1), 317(4), 331(4) BNS थाना भिटौली जनपद महराजगंज ।

बरामदगी का विवरणः-

  1. सफेद धातु के भिन्न-भिन्न आभूषण (कुल वजन करीब 7.5 किलो)
  2. पीली धातु के आभूषण (कुल वजन करीब 136 ग्राम) गिरफ्तार अभियुक्त के अपराधिक इतिहास का विवरणः-
  3. मु0अ0सं0 269/2024 धारा 305(a), 317(1), 317(4), 331(4) BNS थाना भिटौली जनपद महराजगंज
  4. मु0अ0सं0 82/2023 धारा 380, 457, 411 भादवि0 थाना कोतवाली जनपद महराजगंज
  5. मु0अ0सं0 134/2022 धारा 3(1) गैंगस्टर अधि0 थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज
  6. मु0अ0सं0 1216/2014 धारा 3(1) गैंगस्टर अधि0 थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर
  7. मु0अ0सं0 1128/2014 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर
  8. मु0अ0सं0 1115/2014 धारा 380, 457, 411 भादवि0 थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर
  9. मु0अ0सं0 28/2014 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व धारा 380, 457, 411 भादवि0 थाना ढेबरुआ सिद्धार्थनगर
  10. मु0अ0सं0 1139/2013 धारा 380, 457, 411 भादवि0 थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर
  11. मु0अ0सं0 1407/2012 धारा 41, 109 द0प्र0सं0 थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर
  12. मु0अ0सं0 1509/2012 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिद्धार्थनगर जनपद सिद्धार्थनगर गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: में थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार वैश्य,व0उ0नि0 शाहिद सिद्दीकी उ0नि0 श्री चन्द्रपाल यादव,उ0नि0 जितेन्द्र यादव,हे0का0 रवि प्रताप सिंह,हे0का0 विद्यासागर हे0का0 संजीव श्रीवास्तव,सर्विलांस टीम महराजगंज शामिल रहे ।

ज्वेलरी की दुकान में भीषण चोरी लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश

भिटौली, महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के धर्मपुर चौराहे पर स्थित एक ज्वेलरी की दुकान में बीती रात चोरों ने ज्वेलरी सहित नगदी की चोरी कर ली। सूचना के अनुसार धर्मपुर बाजार निवासी सचिन वर्मा की ज्वेलरी की दुकान धर्मपुर चौराहे पर है। रोज की भाती वह शाम को दुकान बंद करके अपने घर चले गए। यद्यपि दशहरा के दौरान देर रात तक पुलिस भी गस्ती करती रही। फिर भी मौका पाकर रात लगभग 1:30 बजे चोर ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसकर अलमारी में रखा लगभग 3 किलो चांदी के गहने एवं अस्सी हजार रुपए नगदी की चोरी कर ली दुकान के अंदर एवं बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। चोर की कुछ हरकतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोर ने कुछ हद तक कैमरे से भी छेड़छाड़ करने की कोशिश की लेकिन कैमरे का डी वी आर सुरक्षित मिला जिसे पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। सुबह जब सचिन वर्मा रोज की भांति अपनी दुकान की साफ सफाई करने गए तो दुकान का ताला खुला देख अवाक रह गए। पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार वैश्य अपने हमराहियों के साथ पहुंचे एवं दुकान की जांच पड़ताल की। दुकान में लगे सी सी टी वी कैमरे को भी बारीकी से देखा गया जिसमें रात लगभग 1:30 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति मुंह पर गमछा बांधे हुए दुकान को खोल रहा है और चोरी को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार वैश्य ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है। पूछताछ करके शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। वही पूर्वांचल ग्रामीण बैंक भिटौली के बगल में रुदलापुर निवासी रतनलाल वर्मा की दुकान को चोरों ने ताला तोड़कर कुछ पुराने गहने की चोरी कर ली जिसकी कीमत लगभग पचास हजार बताई जा रही है।

वाणिज्य विभाग मे रिसर्च प्रोजेक्ट पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

RPP NEWS GORAKHPUR संवाददाता सुनील मणि त्रिपाठी गोरखपुर की रिपोर्ट


सिटी गोरखपुर। महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा एम. कॉम. प्रथम सेमेस्टर एवं द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए रिसर्च प्रोजेक्ट पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसमें वाणिज्य विभाग के शिक्षकों द्वारा रिसर्च प्रोजेक्ट तैयार करने की विधि पर विशिष्ट व्याख्यान दिया गया।जिसमें मुख्य रूप से डॉ. सुभाष कुमार गुप्ता द्वारा पी.पी.टी. के माध्यम से शोध प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया को उदाहरण सहित प्रस्तुत किया एवं डॉ. अभय कुमार मालवीय ने शोध प्रस्ताव के सिद्धांत एवं व्यावहारिक पक्ष की व्याख्या की तथा वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार सिंह द्वारा माइनर और मेजर रिसर्च प्रोजेक्ट के अंतर की व्याख्या की तथा प्रोजेक्ट के निष्कर्ष से मिलने वाले लाभ के बारे में बताया। डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी ने रिसर्च प्रोजेक्ट के मूल्यांकन के बारे में बताया।कार्यक्रम का संचालन दीपक कुमार साहनी ने किया एवं आभार ज्ञापन डॉक्टर चंडी प्रसाद पांडे ने किया इस अवसर पर विभाग के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे l

पूर्वांचल की अद्वितीय प्रतिभा की धनी, वैष्णवी सिंह को कर्मयोगी सम्मान

RPP NEWS GORAKHPUR संवाददाता सुनील मणि त्रिपाठी गोरखपुर की रिपोर्ट

सिटी गोरखपुर। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती,, बस सर उसे तराशने की जरूरत होती है, यह बातें वैष्णवी सिंह ने कृतार्थ कर दिया।सनराइज सेवा संस्था के अध्यक्ष डॉ.शोभित श्रीवास्तव द्वारा श्री राघव शाखा की अध्यक्ष प्रसिद्ध समाज सेविका डॉक्टर श्वेता सिंह की पुत्री वैष्णवी सिंह को कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित किया गया। सनराइज सेवा संस्थान विगत कई वर्षों से पर्यावरण, शिक्षा, खेल, सामाजिक कार्यों में अच्छे कार्य करने वाले लोगों को कर योग सम्मान से सम्मानित करता आ रहा है। वैष्णवी सिंह को खेल में बचपन से रूचि थी।उनकी खेल में बहुत सी उपलब्धियां हैं।उन्होंने जयपुर में आयोजित हैंडबाल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया और रजत पदक प्राप्त किया।इस समय वह भारतीय हैंडबॉल टीम में अपनी जगह बना ली है।इनकी माता डा. श्वेता सिंह जो पेशे से डॉक्टर है, तथा श्री राघव शाखा की अध्यक्ष है।इनके पिता विनोद कुमार सिंह पूर्वोत्तर रेलवे में वालीबॉल के कोच है। इस अवसर पर प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर रूप कुमार बनर्जी,रक्तवीर क्लब के संस्थापक शिवांबुज पटेल, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज गोंडा के प्रोफेसर गोपाल प्रसाद, डॉक्टर जितेंद्र पांडे , नितिन त्रिपाठी, डा.अनिल योगी आदि सभी ने उनके उज्वल भविष्य की कामना की और बधाई दी।

एकता और सद्भावना का प्रतीक नवरात्रि का त्यौहार (डॉ.श्वेता सिंह:अध्यक्ष श्री राघव शाखा)

RPP NEWS GORAKHPUR संवाददाता सुनील मणि त्रिपाठी गोरखपुर की रिपोर्ट



सिटी गोरखपुर।
नवरात्रि भारतीय हिंदू संस्कृति के प्रसिद्ध त्योहार में से एक हैं। नौ दिनों तक मनाए जाने वाला यह त्यौहार माता रानी दुर्गा के नौ स्वरूपों के पूजन ,अर्चन से प्रारंभ होता है। आज इस अवसर पर माता दुर्गा की आराधना कर श्री राघव शाखा की बहनों द्वारा माता रानी के कीर्तन और भजन के साथ बड़े हर्षोल्लास के साथ मिलकर मनाया गया।जिसका शुभारंभ माता ललिता सिंह के द्वारा मां को चुनरी और पुष्प चढ़ाकर शुभारंभ हुआ।तत्पश्चात हमारे संगठन की बहनों को चुनरी रूपी प्रसाद से सम्मानित किया गया , यह बाते श्री राघव शाखा की अध्यक्ष डॉ. श्वेता सिंह ने बताया। यह नवरात्रि हिंदुओं का प्रसिद्ध त्योहार है,यह त्यौहार मां शैलपुत्री के पूजन अर्चन से प्रारंभ होता है। नौ दिनों में मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है ।नवरात्रि पवित्रता, शक्ति और दिव्यता का प्रतीक है। यह हिंदू धर्म का सबसे लंबा चलने वाला 9 दिनों का त्यौहार है।यह त्यौहार माता रानी दुर्गा को समर्पित है।आज हमारी बहनों ने यह संकल्प लिया कि समाज और देश के उत्थान के लिए अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करेगी। महिलाओं के स्वालंबन, सशक्तिकरण और रोजगार के लिए सार्थक प्रयास करेंगी।लैंगिक ,असमानता, छुआछूत दहेज प्रथा,बाल विवाह ,अशिक्षा जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए अपना योगदान देगी। ने बताया कि आज की परिवेश में हमारे युवा पीढ़ी पुरानी विरासत और परंपरा को भूलती जा रही है, हम लोग युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन देने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करते है।तान्या जैसवाल ने बताया कि नवरात्रि का त्यौहार माता दुर्गा की पूजन ,अर्चन से प्रारंभ हुआ।आज हम लोगों ने इस नवरात्रि के अवसर पर हमारी बहनों ने जो श्रद्धा दिखाई उसके लिए मैं आभार प्रकट करती हूं।आज मुझे यह काफी गर्व महसूस हो रहा था कि अपनी बहनों की उपस्थिति और सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया ।कार्यक्रम में वैष्णवी सिंह, सुधा रानी,मीरा,किरण ,मीनाक्षी,कंचन, मंजू, काजल, अर्चना, संगीता, सरिता, विनोद सिंह, शोभित श्रीवास्तव ,शशांक, शांतनु आदि श्रद्धालु उपस्थित थे।कार्यक्रम का समापन माता रानी की आरती और प्रसाद से हुआ।कार्यक्रम में शामिल सभी बहनों का आभार श्वेता सिंह ने वयक्त किया गया।

पीपीगंज में दुर्गा माता मंदिर पर माँ कालरात्रि के दर्शन के लिये उमड़ी भीड़ शारदीय नवरात्र, पुलिस हो गई है मुस्तैद

RPP NEWS GORAKHPUR जिला ब्यूरो चीफ गोरखपुर आकाश मध्देशिया

पीपीगंज गोरखपुर। पीपीगंज के दुर्गा माता मंदिर पर सातवें दिन माँ कालरात्रि का दुर्गा सेवा समिति की ओर से झांकी सजायी गयी। मंदिर में माँ के पट खुलते ही भक्तों ने जयकारा लगाते हुए माँ कालरात्रि का दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन के लिये भक्तों की काफी भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान देर रात तक रामलीला मंचन देखने के लिये कस्बे सहित आस पास के कई गांव से महिलाएं और ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पीपीगंज थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज नितिन श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक गजेंद्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक अजित यादव, उपनिरीक्षक मनीष राज, कांस्टेबल उमेश यादव, कांस्टेबल संजीव यादव, कांस्टेबल निलेश कुमार, कांस्टेबल सत्यवीर कुमार, ने मौके पर निरिक्षण किया एंव एंटी रोमियों व पुलिस फोर्स सादे ड्रेस में चक्रमण करते नजर आए। हर साल की तरह दुर्गा मंदिर पर माँ के नव दिवसीय झांकी दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से निकाला जा जाता है। पहले दिन मां शैलपुत्री की डोली के रूप में झांकी सजायी गयी थी,दूसरे दिन मां ब्रम्हचारिणी देवी, तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा,चौथे दिन माँ कुष्मांडा देवी,पांचवे दिन सोमवार को माँ स्कंदमाता, छठवें दिन मंगलवार को माँ कात्यायनी, सातवें दिन बुद्धवार को माँ कालरात्रि की भव्य झांकी निकाली गई। इस दौरान सुबह से मंदिर पर कस्बे की व्रतियों और नगर वासियों की दर्शन पूजन के लिये भीड़ उमड़ पड़ा था। शाम 6 बजे आरती के लिये पट खुलते ही भक्तों का जयकारा शुरू हो गया। भक्तों ने माता कात्यायनी का जमकर जयकारे लगाते हुए प्रसाद ग्रहण किया। देर रात तक रामलीला में रामलीला कलाकारों भगवान के विभिन्न कार्यो का वर्णन करते हुए सबकों मंत्र मुग्ध कर दिया। इसी क्रम में पीपीगंज कस्बा के तमाम लोगों ने नवरात्रि में सम्मलित हुए दूर दराज के भक्तों ने के संत साधु के नेतृत्व में देर शाम माँ कालरात्री की डोली खटोली में सम्मिलित होकर माँ का पूजन अर्चन किया इसके बाद भजन कीर्तन व प्रसाद ग्रहण किया है।

माता के पुण्यतिथि के अवसर पर स्कूली बच्चों को बांटा कापी पेन्सिल खेलौना, बच्चों के खिलें चेहरे

RPP NEWS GORAKHPUR

पीपीगंज गोरखपुर। आज नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नंबर आठ निवासी संजय रावत व सुशील रावत अपने वार्ड के प्राथमिक विद्यालय एंव माध्यमिक विद्यालय पर अपने सपरिवार सहित अपनी माता के पुण्यतिथि के अवसर पर करीब दो सौ स्कूली बच्चों को कापी,पेंसिल, रबड़, कटर, इंच पटरी, स्केल, बैग, सहित अन्य सामाग्री वितरण किया है। वहीं यह बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखने के लिए मिला है। इस अवसर पर पर पीपीगंज चेयरमैन प्रतिनिधि शिव पाल उर्फ गुड्डू रावत, शिव नंद मौर्य, सच्चिदानंद त्रिपाठी, अमन दूबे इत्यादि लोग उपस्थित थे।

200 किलो लहन और उपकरण नष्ट, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

RPP NEWS GORAKHPUR संवाददाता अनिल कुमार कि रिपोर्ट

सहजनवां गोरखपुर। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज बड़ी कार्रवाई हुई। आबकारी विभाग, थाना बांसगांव और थाना गगहा पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्रामसभा लहीदंडी और उचेर में दबिश देकर लगभग 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। मौके से 200 किलो लहन और शराब बनाने के उपकरण व भट्टियो को नष्ट किया गया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। इस कार्रवाई में आप कार्य इंस्पेक्टर ज्ञान प्रताप सिंह विपिन कुमार राय पुंकेश कुमार सिंह उप निरीक्षक रविंद्र चौबे गजपुर चौकी इंचार्ज विजय प्रताप सिंह व अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

गोरखपुर में गौ कथा सुनकर श्रद्धालु हुए प्रफुल्लित,

RPP NEWS GORAKHPUR वरिष्ठ संवाददाता सत्य प्रकाश त्रिपाठी की रिपोर्ट

पीपीगंज गोरखपुर। जय गौ माता सरहरी के पावन धरा में गोरखपुर से पधारे कथा व्यास श्री डॉ विनय कुमार पाण्डेय महाराज जी के द्वारा गौ माता कि सत्ता, महत्ता आवश्यकता एवं उनके पंचगव्यों के महत्व को समझने, स्वीकारने, आत्मसात करने तथा जीवन में उपयोग में लाने हेतु एवं गौ रक्षा हेतु संकल्प आदि को लेकर गौ कथा आज संपन्न हुआ , गौ कथावाचक पूज्य महाराज श्री विनय कुमार पांडेय महाराज के मुखारविंद से नगरवासियों गौ प्रेमियों व गौ सेवकों ने गौ कथा का श्रवण किया । एक दिवसीय इस दिव्य आयोजन में पूज्य महाराज जी द्वारा गौ माता कि उत्पत्ति व विभिन्न शास्त्र पुराणों में उल्लेख गौ माता के सर्वोपरि महत्व आदि का वर्णन किया गया गायो से उत्पन्न दूध, दही, घी, गोबर, मूत्र और रोचना-ये छ: अङ्ग (गोषडङ्ग) अत्यन्त पवित्र हैं और प्राणियोंके सभी पापों को नष्ट कर उन्हें शुद्ध करने वाले हैं। श्री सम्पन्न बिल्व वृक्ष गौओ के गोबर से ही उतपन्न हुआ है। यह भगवान् शिवजी को अत्यन्त प्रिय है। चूँकि उस वृक्ष में पद्महस्ता भगवती लक्ष्मी साक्षात् निवास करती हैं, इसीलिये इसे श्री वृक्ष भी कहा गया है। बाद में नीलकमल एवं रक्तकमलके बीज भी गोबरसे ही उत्पन्न हुए थे। गौओ के मस्तक से उत्पन्न परम पवित्र गोरोचना है समस्त अभीष्टो की सिद्धि करनेवाली तथा परम मङ्गलदायिनी है। इस प्रकार बहुत से दिव्य प्रसंगों का पूज्य महाराज जी द्वारा और विभिन्न से प्रसंगों को रखा गया। कथा करवाने का उद्देश यही रहा है कि हमारे मानव समाज में गौ का धार्मिक, आर्थिक, वैद्यकीय आदी महत्त्व क्या है, यह हम सब जाने व गौ माता का संरक्षण हो, उसका सही तरीके से पालन हो व गाय की सेवा हो। विजयनाथ अनिरूद्ध किरन बाबा प्रेमचंद्र मानव सेवा संस्थान के मुख्य ट्रस्टी एवं आयोजक विनोद कुमार त्रिपाठी और गौ कथा के जजमान किन्नर गुरु सिन्दूर बाबा ने लोक कल्याण के लिए आयोजन किया । जिसमे मुख्य अतिथि महामंडलेशर कनकेशवरी नन्द गिरी जी रही । इस दौरान गोरक्ष प्रान्त के अध्यक्ष अवधेश सिंह , उपाध्यक्ष मनोज रावत, आरएसएस गौ सेवा के प्रशिक्षण राजकुमार शर्मा, ग्राम प्रधान मोतीलाल गुप्ता तथा उनके हजारों समर्थक मौजूद रहे ।

गोरखपुर में डॉक्टर अनुज सरकारी और उनके निजी कर्मचारियों के ऊपर भी गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत होना चाहिए – आरोपी सिपाही की पत्नी अदिती

RPP NEWS GORAKHPUR

गोरखपुर। सीएम के गृह जनपद का विचलित करने वाला मामला, दबंग डॉक्टर और गुर्गों ने सिपाही को जमकर पीटा, आहत सिपाही ने डॉक्टर के सर पर हथौड़ी मार दी, सिपाही जेल भेजा गया, गोरखपुर में पेट की बीमारी से तंग सिपाही पंकज ने छात्रसंघ चौराहे के पास गैस्ट्रोलीवर हॉस्पिटल में जांच करवाईं, यहां के डॉ अनुज सरकारी से कहा कि आपकी अल्ट्रासाउंड की फीस बहुत ज्यादा है, जबकि खलीलाबाद में इससे कम में हो जाती है. बस इस पर डॉक्टर भड़क गया, गाली दी तो सिपाही ने विरोध किया, इस पर डॉक्टर ने अपने कर्मचारियों के जरिए सिपाही की बेरहमी से पिटाई करवाने का (वीडियो वायरल) , सिपाही की पत्नी हाथ जोड़ती रही, मासूम बच्चा पिता को पिटते देख बिलखता रहा पर नराधम व्यक्ति न पसीजे, शिकायत पर पुलिस ने सिपाही का साथ देने के साथ ही मामले को गंभीरता से नहीं लिया , क्षुब्ध सिपाही ने अगले दिन डॉक्टर के सर पर हथौड़ी मार दी, तो उसे जेल भेज दिया गया, पर डॉ अनुज पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, सिपाही की पत्नी अदिति अब आला अफसरों से इंसाफ की गुहार लगाते भटक रही है।