Breaking
Wed. Feb 4th, 2026

परतावल: अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, सैकड़ों एकड़ गेंहूं का फसल जलकर राख

परतावल, महराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत चंदन चाफी में अज्ञात कारणों से लगी आग से सैकड़ो एकड़ गेंहुं की फसल जलकर हुआ खाक। बताते चलें की आज दोपहर में अचानक चंदन काफी गांव में आग लग गई इस दौरान आज मौसम की बेरुखी भी हद से ज्यादा थी तेज पछुआ हवा की झोंकों से आग ने और विकराल रूप धारण कर लिया आग का विकराल रूप इतना तेज था कि देखते ही देखते सियरही भार, गोपाला गांव के करीब पहुंच गया इस दौरान करीब 100 एकड़ से अधिक खेत जलने का अनुमान है। लोग अपने खेतों में जलते हुए फसल को देखकर बहुत दुखित हो गए और बेबस नजर आये। आग के लगने का कारण पता नहीं चल सका था लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन तेज पछुआ हवा के झोकों से आग की लपटें विकराल रूप धारण कर लिया जिससे आग बुझाने में असमर्थ रहे।
वही अग्निशमन विभाग की गाड़ी चंदन चाफी में पहुंची लेकिन जब तक गाड़ी पहुंचती तब तक आग ने किसानों का बहुत नुकसान कर दिया और एक गाड़ी पर्याप्त भी नहीं था ।

पीपीगंज के भाजपा नेता डाक्टर राजेंद्र प्रसाद मध्देशिया हुएं सम्मानित – – लोगों में खुशी और हर्ष उत्साहित माहौल

आकाश मध्देशिया जिला ब्यूरो चीफ गोरखपुर ।

पीपीगंज गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आज पार्टी क्षेत्रीय जिला कार्यालय रानीडिहा गोरखपुर पर जिला संयोजक डाक्टर राजेंद्र प्रसाद मध्देशिया का सम्मान क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय जी के द्वारा भगवान गणेश जी की प्रतिमा व अंगवस्त्र दे कर सम्मानित किया गया।और कहा कि डाक्टर राजेंद्र का कार्य भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित है और राजेंद्र जी बहुत ही अच्छे तरह से भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में कार्य कर रहे हैं नगर पंचायत पीपीगंज में सभी कार्यकताओं को अच्छी दिशा बताया है। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि सांसद पत्नी प्रिती शुक्ला, पूर्व मेयर सत्या पान्डेय, हरिकेस राम त्रिपाठी, जर्नादन तिवारी, जिला उपाध्यक्ष शेषमणि त्रिपाठी, विशाल मध्देशिया, लालजी विश्वकर्मा, सुशासन विभाग के बिंद्रासन चौधरी, गणेश मद्धेशिया, प्रदीप छापड़िया, मनोज अग्रहरि, तथा अन्य पीपीगंज के सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

आग से कई एकड़ गेंहूँ के फसल जलकर हुए खाक

महाराजगंज। नौतनवा तहसील क्षेत्र के ग्रामपंचायत झिंगटी में अज्ञात कारणों से लगी आग से कईयों एकड़ खेत जलकर खाक हो गया। आज दोपहर बारह बजे के लगभग अज्ञात कारणों से लगी आग से गेंहूं के खेत में आग पकड़ लिया जिससे लगभग पक चुकी गेहूं की फसल धु धु कर जलने लगी ग्रामीणों ने आग बुझाने की भरपूर कोशिश की लेकिन तेज पछुआ के हवा के झोंकों के वजह से हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। अपनी मेहनत को अपनी आंखों के सामने जलता देख किसानों के मन दुखी हो गया लेकिन अग्नि शमन दल की गाड़ी नहीं पहुंची थी।

नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नंबर 19 में फागिंग व दवा छिड़काव पूरी तरह दुरुस्त

आकाश मध्देशिया जिला ब्यूरो चीफ गोरखपुर ।

पीपीगंज गोरखपुर। नगर पंचायत पीपीगंज में वार्ड नंबर 19 बहुत ही बड़ा वार्ड है वार्ड नंबर 19 में हर कार्य करने के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आते हैं इस वार्ड में हर प्रकार की समस्या का समुचित व्यवस्था है यह वार्ड नंबर में 10 और उसके पहले वार्ड संख्या 3 रहा यह वार्ड में पुलिस चौकी, दुर्गा मंदिर, श्री राम जानकी मन्दिर, हनुमानजी मन्दिर, अन्धरा बाबा मन्दिर, प्राथमिक विद्यालय कन्या, एवं मुस्लिम समुदाय का मज्जिद है यहां का विकास निरंतर सुधार होता रहता है। वहीं दूसरी ओर यहां वार्ड नंबर 19 के सभासद मोहम्मद जावेद बातचीत के दौरान बताया कि नगर पंचायत पीपीगंज का वार्ड संख्या 19 बहुत ही अच्छा वार्ड है यह वार्ड से होते हुए लोग दुर दूर का सफर तय करते हैं यहां वार्ड में हर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हम भरपूर ध्यान देते हैं वहीं इसीक्रम में आज नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नंबर 19 में मच्छरों का दवा छिड़काव तथा फागिंग का कार्य शुरू हुआ है अब जब तक मच्छरों का प्रकोप बढेगा तब तक दवा छिड़काव और फागिंग का कार्य जारी रहेगा तथा आदर्श आचार संहिता का पालन पूर्ण रूप से वार्ड नंबर 19 कि जनता कर रही है।

नगर पंचायत पीपीगंज में अधिशासी अधिकारी आंजनेय मिश्रा ने जारी किया मच्छर भगाओ अभियान

आकाश मध्देशिया जिला ब्यूरो चीफ गोरखपुर ।

पीपीगंज गोरखपुर। आज नगर पंचायत पीपीगंज में सभी वार्डो में वार्ड नंबर 1 से लेकर वार्ड नंबर 19 तक सभी सफाई नायक, सफाई कर्मचारी सुपरवाइज़र व सफाई कर्मचारियों को लिखित रूप से निर्धारित सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि नगर पंचायत पीपीगंज के सभी वार्डो में मच्छर भगाओ अभियान चलाया जाए और मच्छरों का दवा हर वार्ड में हर जगह पर छिड़काव कराया जाए और पूरे नगर पंचायत पीपीगंज में फागिंग कर हर जगहों पर मच्छरों का खात्मा किया जाए जिससे आज के वर्तमान समय में हो रहे बिमारी को देखते हुए कहीं भी पूरे नगर पंचायत पीपीगंज में गन्दगी नहीं मिले साथ ही हर वार्ड सभासद से सम्पर्क कर नगर में कहीं भी कोई भी गन्दगी हो उसको तत्काल प्रभाव से हटाकर सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्यान दिया जाए। वहीं दूसरी चेयरमैन पीपीगंज लक्ष्मण विश्वकर्मा ने कहा कि नगर पंचायत पीपीगंज का विकास निरंतर गति पर है परंतु अभी वर्तमान समय में हम सभी आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए सभी कार्यों पर ध्यान देना होगा वहीं नगर पंचायत पीपीगंज के सभी जगहों पर से राजनेताओं का फोटो पूरी तरह से प्रतिबंधित कर के हटवाया गया है जहां तक हो सके नगर पंचायत पीपीगंज कि जनता को नगर पंचायत कि विकास में मदद करना चाहिए वहीं दूसरी चेयरमैन पीपीगंज लक्ष्मण विश्वकर्मा ने कहा कि नगर पंचायत पीपीगंज में हो रहे अवैध अतिक्रमण पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही कराई जा रही है नगर पंचायत पीपीगंज में कोई भी अवैध रूप से अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा तथा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर नगर पंचायत पीपीगंज के प्रशासनिक अधिकारियों से कार्यवाही करने की अपील की है।

महाराजगंज: अचानक खेत में लगी आग, लोगों ने कड़ी मशक्कत से बुझाई आग

महाराजगंज। महाराजगंज नगर पालिका क्षेत्र के बैकुंठपुर वार्ड में विद्युत गृह के बगल में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई इस दौरान लोगों ने पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास किया और तेज हवाओं के झोंकों से मशक्कत करते हुए लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाये। तेज हवाओं के झोकों से बैकुंठपुर निवासी अनिरुद्ध के खेत का कुछ हिस्सा जल गया।

शार्ट सर्किट से लगी आग एक बीघा फसल जलकर राख

भिटौली,महाराजगंज। महराजगंज सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बरगदही में आज दोपहर एक बजे अचानक शार्ट सर्किट से गेहूं के खेत में आग लग गई जिससे निजामी ,वसीम खान, सुबहानी,अरशद खान का खेत एक बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामवासियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

पुल का टूटा रेलिंग, खतरे में राहगीर

परतावल, महराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत अंध्या चौराहे से उत्तर माइनर नहर पर स्थित पुलिया का रेलिंग छतिग्रस्त होकर पूरी तरह नहर में गिर गया है आने जाने वाले राहगीरों को किसी अनहोनी का हमेशा डर बना रहता है सबसे बड़ी समस्या रात में हो रही है पुलिया से गुजरते समय टूटे रेलिंग की वजह से मार्ग का सही दिशा पता नही चल रहा है इस माइनर नहर पर स्थित पुल के टूटे रेलिंग का निर्माण होना अत्यंत आवश्यक है जब एसडीओ सिंचाई से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका नंबर स्विच ऑफ बता रहा था।

मेधावी हुए सम्मानित, खिले चेहरे

भिटौली,महराजगंज। द होप पब्लिक स्कूल धरमपुर में आज वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। मेधावी विद्यार्थियों को एक सम्मान समारोह के माध्यम से सम्मानित किया गया। अंकित, शिवानी, साहबान, रितेश, सुंदरम, आरिफ, जितेंद्र, अनिल, प्रिंस वर्मा, सृष्टि, कार्तिक, अंजलि अपनी अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किये। अब्दुल्लाह ,आशीष चौहान, आशुतोष ,कुणाल प्रजापति, आसिफ सिद्दीकी, आदित्य, आनंद गुप्ता, तनु दुबे, रोशनी, प्रिंस चौधरी, आमिल अपनी अपनी कक्षा में दूसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक सुग्रीव प्रसाद जायसवाल ने सभी मेधावियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अपने संक्षिप्त संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती ।प्रतिभाशाली विद्यार्थी हमेशा अपना स्थान अव्वल रखते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक राजन जायसवाल, पंकज जयसवाल ग्राम प्रधान राजनंदिनी, विनोद तिवारी,आजाद जायसवाल ,मीरा देवी, दीपा देवी, मोहर्रम अली, छेदी चौधरी, रामानंद चौधरी आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ में स्थित आर एन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव समारोह

पीपीगंज गोरखपुर। पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ में स्थित आर एन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव समारोह के दौरान प्रगति रिपोर्ट वितरण में मुख्य अतिथि विधालय की प्रबंधक निशा सिंह ने कहा कि आर एन पब्लिक स्कूल ग्रामीण क्षेत्र में नौनिहालों को अच्छी व्यवस्था और अच्छी शिक्षा मुहैया करा रही हैं। यही नन्हे मुन्ने बच्चे आने वाले कल के देश व समाज के भविष्य हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि मेरा तथा विधालय का उद्देश्य है कि गरीब बच्चों को संस्थान कम फीस में अच्छी शिक्षा और अच्छी व्यवस्था दें जिससे छात्र छात्राएं इस विधालय सै शिक्षा ग्रहण कर अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन करें।
इस मौके पर विधालय के प्रधानाचार्य विनय कुमार ने कहा कि आर एन पब्लिक स्कूल नन्हे मुन्ने बच्चों को कक्षा केजी से आठवीं कक्षा तक जो शिक्षा का इस ग्रामीण क्षेत्र में सुविधा दे रहा है। उससे जहां अभिभावक अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वहीं छात्र छात्राओं का शिक्षा के तरफ काफी रुचि लें रहें हैं।
इस मौके पर विधालय की प्रबंधक निशा सिंह ने केसी कक्षा की प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली चांदनी, द्वितीय मुस्कान, तृतीय अक्षय,एल केजी प्रथम धीरज द्वितीय साक्षी तृतीय सुमित्रा, यूकेजी में प्रथम स्थान प्रिंस, द्वितीय राजबीर, तृतीय आर एन, अंकिता, वहीं कक्षा फस्ट में प्रथम स्थान किसन, द्वितीय अभिषेक तृतीय गरिमा यादव,इसी क्रम में कक्षा दो में प्रथम स्थान अनिश द्वितीय स्थान रागीनी, तृतीय स्थान महिमा, इसी क्रम में कक्षा 3 में प्रथम स्थान गरिमा, द्वितीय स्थान सुमित, तृतीय स्थान दिव्यास, वहीं कक्षा 4 में प्रथम स्थान ज्योति, द्वितीय स्थान रेखा तृतीय स्थान सलोनी,इसी क्रम में कक्षा 5‌ में प्रथम स्थान शैली, द्वितीय बब्लू, तृतीय प्रिंस पाल, वहीं कक्षा 6 में प्रथम स्थान अभिषेक, द्वितीय अंजू, तृतीय प्रिंस पाल,इसी क्रम में कक्षा 7 में प्रथम स्थान राजन पाल, द्वितीय आस्था, तृतीय हिमांशु, वहीं कक्षा 8 में प्रथम रोशन कुमार, द्वितीय शुभम् पाल ने स्थान पा कर घर तथा विधालय का नाम रोशन किया है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से विद्यालय के शिक्षक दिनेश यादव, नेहा त्रिपाठी, रोशनी वर्मा,अनिशा वर्मा, साक्षी यादव, अनिता, दर्जनों की संख्या अभिभावक तथा विध्यालय के शिक्षक कर्मचारी मौजूद थे।