Breaking
Thu. Oct 1st, 2026

पीपीगंज कस्बा चौकी इंचार्ज नितिन श्रीवास्तव मय फोर्स भ्रमण कर उतरवाएं अनाधिकृत पोस्टर व बैनर।

पीपीगंज गोरखपुर । हिन्द अभिमान टाइम्स गोरखपुर /RPP NEWS । शनिवार  को आचार संहिता अधिसूचना जारी होते ही पीपीगंज पुलिस प्रशासन की धमक नगर पंचायत पीपीगंज सहित थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में दिखाई दी। चुनाव आचार संहिता सूचना जारी होते ही कस्बा चौकी प्रभारी नितिन श्रीवास्तव , उपनिरीक्षक गजेंद्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक अजीत कुमार यादव, उपनिरीक्षक अविनाश कुमार, कास्टेबल संजीव यादव, कास्टेबल नीलेश कुमार ,उमेश कुमार सिंह, मयफोर्स क्षेत्र में सक्रिय हो गये और नगर पंचायत पीपीगंज सहित ग्रामीण इलाकों में दौरा कर चुनाव निषेध सामग्री व बैनर पोस्टर को अपनी मौजूदगी में उतरवाए।उधर नगर पंचायत पीपीगंज के ईओ आजनेय मिश्रा, सफाई सुपरवाइजर मिथुन, सफाई सुपरवाइजर धर्मेंद्र कुमार, सुपरवाइजर सोहन गुप्ता, सफाई कर्मचारी नौमी नाथ दीवारों पर लगे पोस्टर बैनर को उतरवाए। चुनाव आचार संहिता लागू होते ही प्रशासनिक हनक दिखाई पड़ने लगी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *