Breaking
Wed. Feb 4th, 2026

2025

गोरखपुर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने सुनी जनता की समस्याएं, दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

ब्यूरो गोरखपुर। गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. गौरव ग्रोवर ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने आम जनता की समस्याओं को सुना और उनके समाधान हेतु त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी समस्याएं, जैसे भूमि विवाद, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, चोरी, और अन्य कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को रखा। डॉ. ग्रोवर ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों और अधिकारियों को जल्द से जल्द उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि प्रत्येक समस्या का समाधान निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। एसएसपी ने नागरिकों से पुलिस पर भरोसा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि उनकी टीम हर संभव मदद के लिए तत्पर है। उन्होंने जनता को साइबर अपराध और महिला सुरक्षा जैसे विषयों पर जागरूक रहने की सलाह दी। इस जनसुनवाई कार्यक्रम से लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना बढ़ी है। गोरखपुर पुलिस की यह पहल नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता देने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

सामुदायिक शौचालय का बंद रहता है ताला


भिटौली महाराजगंज। विकासखंड परतावल के ग्राम पंचायत परसा खुर्द में सामुदायिक शौचालय का ताला हमेशा बंद रहता है जिसके कारण ग्रामीण खुले में शौच के लिए विवश रहते हैं। सूचना के अनुसार उक्त ग्राम पंचायत का सामुदायिक शौचालय विगत 6 माह पूर्व बनकर तैयार हो गया था लेकिन समुचित संसाधनों के अभाव में आज तक शौचालय का ताला नहीं खुल सका जिसके कारण विवस होकर ग्रामीण शौच के लिए बाहर का रास्ता अख्तियार करते हैं ।ग्रामीणों ने बताया कि शौचालय निर्माण के बाद न तो यहां कोई सफाई कर्मी रहता है और न ही इसका देखरेख करने वाला कोई है। जब से इसका निर्माण हुआ है तभी से इसका ताला बंद रहता है। गांव के विकास अधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि उक्त नवनिर्मित शौचालय के संचालन के लिए समूह का गठन कर दिया गया है। शीघ्र ही इसके संसाधनों की व्यवस्था कर ग्रामीणों के लिए इसे खोल दिया जाएगा।

महाराजगंज: जिला पंचायत सदस्य के माता-पिता का 36 घंटे में निधन, जिले के पहले शासकीय अधिवक्ता थे रणजीत बहादुर सिंह

महराजगंज। सदर क्षेत्र के गाँव करमहा में एक दुखद घटना घटी। जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह की माता जानकी देवी के निधन के 36 घंटे बाद ही उनके पिता रणजीत बहादुर सिंह ने भी अपना प्राण त्याग दिया। जिसने लोगों की आंखों में आंसू ला दिए। रविवार को अभय सिंह की माता जानकी देवी का निधन हो गया था।जिनका दाह संस्कार त्रिमुहानी घाट पर किया गया। इसके बाद, रणजीत बहादुर सिंह ने मुखाग्नि की परम्परा को निभाया और दाह संस्कार के बाद घर लौटकर प्राण त्याग दिए। वह जनपद गठन के बाद जिले के पहले शासकीय अधिवक्ता थे। इस घटना से अभय सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया है। सोमवार की रात से ही लोग श्रद्धांजलि व सांत्वना देने करमहा गाँव पहुंचने लगे। कई लोगों ने रणजीत सिंह के निधन पर शोक जताया है।

थाने में दर्ज थी गुमशुदगी की रिपोर्ट, नहर में मिला लाश

महराजगंज/भिटौली। महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी। ग्राम सभा अमवा भैंसी के पास स्थित बड़ी नहर में एक शव बालू में धसा मिला, जिसको देखने के लिए ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पुलिस को सूचना देने के बाद, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान गिरीश राय, उम्र 55 वर्ष, पुत्र नरपत, सेमरा राजा के रूप में हुई है। उनके परिजनों ने कुछ दिन पहले भिटौली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक गिरीश राय की पत्नी जयंती देवी बीते 1 वर्ष पूर्व स्वर्गवास हो चुका हैं और मृतक गिरीश राय के दो पुत्र हैं जिनमें से एक का नाम गोविंद तथा दूसरे का नाम आकाश है जो हैदराबाद में रहकर कारपेंटर का काम करते हैं।

सिसवा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल से मिले समाजसेवी गब्बर सिंह

सिसवा/महराजगंज। सिसवा क्षेत्र के ग्रामसभा बंदी निवासी समाजसेवी गब्बर सिंह ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
समाजसेवी गब्बर सिंह ने बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री से क्षेत्र में मौजूद अघोषित बिजली कटौती, किसानों की खाद की किल्लत, बढ़ती महंगाई, और सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की लापरवाही के मुद्दे उठाए। इसके अलावा, उन्होंने क्षेत्र में जल आपूर्ति की समस्या और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
गब्बर सिंह ने कहा कि सिसवा क्षेत्र की जनता को जल, बिजली, और स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत है, ताकि उनकी जीवनशैली में सुधार हो सके। उन्होंने यह भी मांग की कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर चिकित्सा सेवाएं दी जाएं, ताकि लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज न जाना पड़े।
इस पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उनकी सभी समस्याओं को ध्यान से सुना और आश्वस्त किया कि शीघ्र ही इन मुद्दों का समाधान किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।

पीपीगंज कस्बे में सड़क जाम और अवैध अतिक्रमण एक गंभीर समस्या

पीपीगंज गोरखपुर। पीपीगंज कस्बे में सड़क जाम और अवैध अतिक्रमण एक गंभीर समस्या बन चुकी है, जिसे पुलिस प्रशासन पूरी तरह से नजरअंदाज कर रहा है। कस्बे की मुख्य सड़कों पर दुकानदारों और ठेलेवालों द्वारा अतिक्रमण किया गया है, जिससे आम जनता को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार क्षेत्र में सड़कों पर दुकानें सजाना और ठेले लगाना आम बात हो गई है, जिसके कारण वाहनों और पैदल यात्रियों के लिए जगह कम पड़ जाती है। व्यस्त समय में जाम लगने की स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाएं भी बाधित हो जाती हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार इस समस्या को लेकर प्रशासन को शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। पुलिस प्रशासन की उदासीनता और सख्ती की कमी के चलते अतिक्रमणकारियों का हौसला बढ़ता जा रहा है। इस समस्या का समाधान करने के लिए प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए नियमित अभियान चलाना और अतिक्रमणकारियों पर जुर्माना लगाना जरूरी है।

परतावल महराजगंज मार्ग पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक बाल-बाल बचा

परतावल/महराजगंज। महराजगंज जिले के परतावल महराजगंज मार्ग एनएच 730 पर हट्ठी माता के स्थान नहर पुल के समीप रविवार की रात को एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक का नंबर UP53ET8197 है। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों ने बताया की घने कोहरे के कारण ओवर टेकिंग करने पर यह दुर्घटना हुईं है। टक्कर मारने वाला वाहन मौका पाकर निकल गया। फिलहाल इस दुर्घटना में किसी पक्ष के तरफ से कोई तहरीर नही मिला है। यह हादसा एक बार फिर से सड़क सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करता है।

सेंध लगाकर लाखों की चोरी, जाँच में जुटी पुलिस, क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी से दहशत में व्यवसायी

महराजगंज। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में अमवा चौक पर स्थित हैप्पी टेन्ट और लाइट हाउस में बड़ी चोरी हुई है। चोरों ने पीछे की दीवाल में सेंध लगाकर लाखों रुपये की चोरी की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इससे पहले भी परतावल चौकी क्षेत्र में इसी तरह की चोरी हुई थी। अब अमवा चौराहे पर भी चोरी हुई है, जिससे लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही खुलासा करने का आश्वासन दिया है।श्यामदेउरवा थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक जे पी गुप्त का सड़क हादसे में एक्सीडेंट, बाल बाल बचें

गोरखपुर। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक जे. पी. गुप्त का एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में गंभीर हादसा हो गया। यह हादसा तब हुआ जब उनकी कार एक पहले से क्षतिग्रस्त खड़े ट्रक से जा टकराई। दुर्घटना में उनके पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। इस हादसे में उनकी कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के अनुसार जे. पी. गुप्त अपने पुत्र व अन्य के साथ किसी निजी कार्य से जा रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक क्षतिग्रस्त ट्रक से टकरा गई। ट्रक बिना किसी चेतावनी या संकेत के सड़क पर खड़ा था, जिससे हादसा और भी भयावह हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल जे. पी. गुप्त और उनके पुत्र को कार से बाहर निकाला और तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, उनके पुत्र के पैर में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है और उन्हें विशेष देखभाल की आवश्यकता होगी। जे. पी. गुप्त को भी हल्की चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इस हादसे ने सड़क सुरक्षा और लापरवाही से खड़े वाहनों की समस्या पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन को इस मामले में ट्रक मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। पत्रकार जगत में इस घटना से शोक और चिंता का माहौल है। एसोसिएशन के सदस्यों और उनके समर्थकों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

सपा की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती पर जोर”

पनियरा/महराजगंज। पनियरा विधानसभा क्षेत्र के जखीरा चौक पर समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक आयोजित की गई, जो कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन यादव ने की।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती पर जोर दिया और कहा कि आगामी चुनावों में सफलता प्राप्त करने के लिए हमें मतदाता सूची में अधिक से अधिक PDA (पार्टी समर्थक) मतदाताओं को जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर स्तर पर पार्टी की नीतियों का प्रचार करें और संगठन को मजबूती प्रदान करें।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. कृष्णभान सिंह सैंथवार ने कहा, “हम सभी को एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना है। मैं संकल्पित हूं कि हर कार्यकर्ता के दुःख-सुख और संघर्ष में हम साथ होंगे और पार्टी की मजबूती के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।”
इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता संतोष कृष्ण त्रिपाठी, हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, शत्रुध्न कन्नौजिया, गीता रत्ना, डॉ. राम सुधार यादव, प्रसिद्ध शर्मा और पार्टी के अन्य कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने पार्टी की मजबूती और आगामी चुनावों में सफलता की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता जताई।
यह बैठक सपा कार्यकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुई, जिसमें संगठन के विस्तार और चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की गई।