Breaking
Thu. Oct 1st, 2026

July 13, 2026

परतावल बीडीओ आवास में भरा बरसात का पानी, आवागमन में हो रही परेशानी

परतावल, महाराजगंज। जनपद के परतावल ब्लॉक में बारिश के कारण खंड विकास अधिकारी आवास परिसर जलमग्न हो गया है। मीटिंग हॉल के बगल में पानी भर जाने से एडीओ कार्यालय तक आने-जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खंड विकास अधिकारी कृष्णकांत शुक्ला के आवासीय परिसर में जलजमाव के कारण खुद खंड विकास अधिकारी को भी आने-जाने में दिक्कत हो रही है। परिसर में उचित जल निकासी की व्यवस्था न होने से बारिश के बाद यह स्थिति बन जाती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्यालय आने वाले फरियादियों को भरे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे सरकारी कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी कृष्णकांत शुक्ला ने बताया कि “परिसर में बरसात के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है, इसी वजह से जलभराव हो रहा है। समस्या को देखते हुए पानी की निकासी के लिए एक गड्ढे की खुदाई कराई जा रही है, ताकि पानी बाहर निकाला जा सके और लोगों को राहत मिल सके।”