Breaking
Fri. Jun 26th, 2026

June 2026

ग्यारह हजार बोल्ट तार पर चढ़ा शराबी कड़ी मशक्कत से उतरा नीचे


भिटौली, महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के परसा खुर्द में मंगलवार शाम चार बजे दीन दयाल नाम का एक व्यक्ति शराब के नशे में ग्यारह हजार हाईवोल्टेज तार लगे पोल पर चढ़कर तार से लटक गया। इस घटना को देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जानकारी होने पर भिटौली पुलिस मौके पर पहुंची। गनीमत रहा कि उस समय विद्युत आपूर्ति बाधित थी। आनन फानन में पुलिस प्रशासन ने विद्युत उपकेंद्र भिटौली पर सूचना देकर घटना की जानकारी दी और कुछ समय के लिए सप्लाई रोक दी गई। उसके बाद काफी समझाने बुझाने पर वह नीचे उतरा और उसकी जान बच सकी।थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया की बिजली पोल पर चढ़ा व्यक्ति शराबी है। वह शराब पीकर बिजली पोल पर चढ़ा था। काफी समझा बुझा कर उसे नीचे उतारा गया और उसके घर भेज दिया गया।

संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मिला किशोरी का शव परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप


भिटौली थाना क्षेत्र के सेमरा राजा के करमहिया टोले की घटना
रविवार सुबह सात बजे हुई घटना
भिटौली महराजगंज
रविवार की सुबह सात बजे एक किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों पडोस के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।
भिटौली थाना क्षेत्र के सेमरा राजा करमहिया टोला निवारी चंद्रशेखर चौधरी की पुत्री आंचल चौधरी उम्र 15वर्ष का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।वह कक्षा नौ में पढ़ती थी। उसके गले में तार के द्वारा गला कसने का निशान बना था।घर पर उसके पिता चंद्रशेखर,माता अमरावती व उसका छोटा भाई चंदन रहते है। सभी लोग धान की रोपाई के लिए रविवार की सुबह खेत गये थे।घर पर केवल आंचल खाना बना रही थी।चंद्रशेखर गुमटी में घर पर दुकान भी चलाते हैं ।रविवार सुबह सात बजे एक बगल की बच्ची दुकान से सामान खरीदने के लिए आई तो आंचल के घर का दरवाजा अंदर से बंद था।उसने आवाज दी तो कोई जबाब नहीं मिलने पर वह बगल से आंचल के छत के रास्ते चढ़कर उसके घर में गई
तो आंचल का शव उसके घर में चारपाई पर मिला।तब उसने बगल के लोगों को बताया तो लोगों ने शोर मचाया।तभी आंचल के माता पिता खेत से भागते हुए घर आए।बेटी का शव देख दहाड़े मारकर रोने लगे।उसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दिया। सीओ सदर अंकुर गौतम,थानाध्यक्ष भिटौली सत्येंद्र कुमार राय, एस एस आई प्रवीण सिंह, भिटौली चौकी प्रभारी यदुवीर यादव मौके पर पहुंच घटना की जांच पड़ताल किए।आंचल के परिजनो ने बगल के एक युवक पर आंचल का हत्या करने का आरोप लगाया। आंचल के परिजनों ने बताया कि घर के बगल का ही एक लड़का आंचल का एक वीडियो बनाया था जिसके माध्यम से वह आंचल से बात करने के लिए दवाव बना रहा था। विगत एक वर्ष से वह किशोरी से बात करने के लिए दबाव बना रहा था। वह कह रहा था कि यदि तुम मुझसे बात नहीं करोगी तो मैं तुम्हारा वीडियो वायरल कर दूंगा जिससे किशोरी काफी आहत में थी।
सीओ सदर अंकुर गौतम ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

सीएमओ के औचक निरीक्षण में 10 डॉक्टर व कर्मचारी मिले अनुपस्थित, वेतन कटौती का नोटिस जारी

परतावल, महराजगंज। जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. नवनाथ नगर ने शनिवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परतावल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में 10 डॉक्टर एवं कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
सीएमओ के अचानक अस्पताल पहुंचने पर पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। निरीक्षण के दौरान कई चिकित्सक और कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं मिले। अनुपस्थित कर्मचारियों में अधीक्षक अमित कुमार सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
डॉ. नवनाथ नगर ने अनुपस्थित पाए गए सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य विभाग में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा कार्य के प्रति उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर कोताही स्वीकार्य नहीं होगी।
सीएमओ की इस सख्त कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में डॉक्टरों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति की शिकायतें अक्सर मिलती रहती हैं, जिससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में विभागीय कार्रवाई से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद जगी है।