Breaking
Wed. Mar 26th, 2025

महिला सर्वोदय मंडल की सदस्यों द्वारा द्वारा जरूरतमंदों में, खाद्यान्नों का वितरण

RPP NEWS GORAKHPUR संवाददाता सुनील मणि त्रिपाठी गोरखपुर सदर तहसील प्रभारी


सिटी गोरखपुर। महिला सर्वोदय मण्डल की सदस्याओं ने डॉ. शालिनी करमचंदानी की अध्यक्षता में जरूरतमंदों की सेवा के लिए आटा, चावल, चना, दाल,तेल, चीनी,आलू,नमक, मसाला इत्यादि एकत्रित कर समाजसेवी प्रवीण श्रीवास्तव की देखरेख में वितरण के लिए दिया गया। सर्वोदय मंडल समाज में सामाजिक जागरूकता,महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण की दिशा मे प्रदूषण नियंत्रण, असहायों की सेवा जैसे विविध कार्यक्रम संपादित करती हैं।
सचिन निक्की रानी ने बताया कि हम लोग महिलाओं के मनोरंजन के लिए भी विविध कार्यक्रम संपादित करते हैं।आज की परिवेश में महिलाएं घरों से निकलकर समाज के हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं। इसी सेवा भाव के अंतर्गत आज हमारी संस्था की महिलाओं ने प्रसिद्ध समाज सेवी प्रवीण श्रीवास्तव ,जो निशुल्क भोजन वितरण का कार्य संपादित करते हैं। हमने खाद्यान्नों का वितरण किया। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षिका श्रीमती सावित्री दास, राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष श्रीमती चारु चौधरी , सचिव निक्की रानी,उषा कुमार, शशि अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, रीता अग्रवाल , रितिका चौधरी, शिखा नंदन आदि महिलाएं उपस्थित थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *