Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

आजादनगर वार्ड नंबर 6 में गुणवत्ता विहिन नाली निर्माण और सीसी रोड निर्माण पर वार्ड वासियों में आक्रोश

परतावल/महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के आजादनगर वार्ड नंबर 6 (ढाठर टोला) में गुणवत्ता विहिन नाली निर्माण और सीसी रोड निर्माण को लेकर वार्ड वासियों में काफ़ी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने कार्यवाही की मांग करते हुए निर्माण कार्य पर रोक लगाकर तत्काल कार्यवाही की मांग की है। वार्ड के सभासद प्रतिनिधि साहेब राय ने बताया कि निर्माण कार्य बिलकुल घटिया किस्म के मटेरियल से हो रहा है। उन्होंने अधिकारीयों से बात की है और जाँच कर कार्यवाई का आश्वाशन दिया है। लेकिन वार्ड के वासियों का कहना है कि अधिकारी कई बार निरिक्षण कर चुके हैं लेकिन ठेकेदार पर कोई प्रभाव नहीं है। यह कार्य लगभग 35 लाख रुपये से हो रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस कार्य की जाँच की जाए और ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की जाए। साथ ही, उन्होंने मांग की है कि इस कार्य को रोक दिया जाए और उचित गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। इस मामले में नगर पंचायत अधिकारियों को भी जवाबदेह ठहराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों ने ठेकेदार को खुली छूट दे रखी है, जिससे वह घटिया किस्म का निर्माण कार्य कर रहा है। मामले की जाँच के लिए एक टीम का गठन किया जाये, जो कि निर्माण कार्य की जाँच करे और रिपोर्ट सौंपे।

स्थाई समिति के सदस्य बनाए जाने पर मानवेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं

नूर मोहम्मद

भिटौली, महाराजगंज।सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया को उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास विभाग मंत्रालय के स्थाई समिति में स्थानीय स्वशासन संबंधी स्थाई समिति के सदस्य बनाए जाने पर भिटौली क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है। उनके इस मनोनयन पर जिला उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने समर्थकों संग प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी एवं मिष्ठान वितरित कर हर्ष व्यक्त किया। ग्राम प्रधान टीटू राय, नबीरसूल, उमाकांत, नूरआलम, अरुण चौधरी आर एन चौधरी आदि लोगों ने भी शुभकामनाएं दीं।

नायब तहसीलदार पर मिलीभगत का आरोप,कलेक्ट्रेट परिसर में ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

संजय खरवार,महराजगंज। गुरुवार दोपहर 1:00 महराजगंज तहसील सदर के नायब तहसीलदार विवेक कुमार श्रीवास्तव पर ग्राम सभा की जमीन गाटा संख्या-1463 पर दबंगों से मिलीभगत कर अवैध कब्जा कराने का आरोप लगा है। कलेक्ट्रेट परिसर में ग्राम वासियों ने जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा है। ग्रामवासियों के अनुसार, यह जमीन लंबे समय से रास्ते के रूप में उपयोग हो रही थी, लेकिन टेक्निशियन विनीत धर दूबे ने दीवार बनाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध भवन निर्माण रोकने और रास्ता बहाल करने की मांग की है। शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। इसलिए डीएम को ज्ञापन देखकर न्याय की गुहार लगाई है।

महाराजगंज: बीज विक्रेता की धोखाधड़ी, किसानों को गलत धान का बीज दिया गया

महराजगंज। महराजगंज जिले के एक गांव में किसानों ने बीज विक्रेता के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि उन्हें गलत धान का बीज दिया गया, जिससे उनकी फसल बर्बाद हो गई।

पीड़ित किसानों ने बताया कि उन्होंने खरीफ सीजन में हरित क्रांति हाइब्रिड दिलखुश-505 प्रजाति धान का बीज खरीदा था, लेकिन जब उन्होंने इसकी रोपाई की, तो पता चला कि बीज खराब है। इसके बावजूद उन्होंने उर्वरक और सिंचाई की लागत लगाई, लेकिन फसल ठीक नहीं हुई।

किसानों ने दुकानदार और उसके एजेंट से शिकायत की, लेकिन उन्हें उल्टे गली गुप्त दिया गया। किसानों का कहना है कि उन्हें आर्थिक क्षति के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक पीड़ा भी हुई है।

इस मामले में किसानों ने जिलाधिकारी से प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी लागत की क्षतिपूर्ति की मांग की है। यह मामला महाराजगंज जिले के कृषि विभाग में जांच के लिए भेजा गया है।

परतावल में कुपोषण मुक्ति अभियान: सैम एवं मैम योजना से बच्चों के पोषण स्तर में सुधार

परतावल/महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में विशेष बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषण मुक्त अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत सभी ग्राम पंचायतों में विशेष मुहिम चलाई जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लोगों को जागरूक कर रहे हैं और उन्हें महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों को विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्हें अतिरिक्त अनाज और पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया जा रहा है। इसके अलावा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की मदद से निगरानी की जा रही है।

डॉक्टर एमपी सिंह के अनुसार, अतिकुपोषित बच्चों को सामान्य बच्चों की तुलना में अधिक खाद्यान्न दिया जाता है, जिसमें गेहूं दलिया, चावल, दाल, और खाद्य तेल शामिल हैं। इससे बच्चों में कुपोषण दूर करने में मदद मिलती है और उन्हें भरपूर पोषण मिलता है।

धरमपुर चौराहे पर व्यापारियों ने हाइमास्ट लगाने की मांग की


भिटौली, महाराजगंज। उपनगर भिटौली के समीप धरमपुर चौराहे पर व्यापारियों ने हाइमास्ट लगाने की मांग की। धर्मपुर चौराहे के व्यापारियों ने बताया कि जब बिजली चली जाती है तो पूरा चौराहा अंधेरे में डूब जाता है। राहगीरों को भी आने जाने में काफी असुविधा होती है। व्यापारियों ने बताया कि बहुत पहले एक बार विधायक निधि से हाइमास्ट लगा हुआ था लेकिन जब गोरखपुर महाराजगंज मार्ग का चौड़ीकरण हुआ तब उसी दौरान पोल को हटाना पड़ा। उसके बाद दोबारा हाइमास्ट लग नहीं पाया। कई बार धर्मपुर चौराहे पर अंधेरे के कारण चोर भी अपने मंसूबे में कामयाब हो जाते हैं। धर्मपुर चौराहे के व्यापारी अमानुल्लाह सिद्दीकी, गोल्डन वर्मा, अजय यादव, महेंद्र जायसवाल, रोहित आर्य, कुंदन जायसवाल, कामरान सिद्दीकी, लालचंद गुप्ता, त्रिलोकी जायसवाल, वीरेंद्र सोनी आदि लोगों ने शासन प्रशासन से शीघ्र ही हाइमास्ट लगाने की मांग की।

रेस्टोरेंट का फीता काट कर विधायक ने किया उद्घाटन

पनियरा,महाराजगंज । पनियरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल बड़हरा के चौरी तिराहे पर नवें वर्ष की मंगल वेला पर क्षेत्र के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने द स्टार ढाबा का फीता काट कर उद्घाटन किया।और कहा कि रोजगार आय का प्रमुख साधन है । रोजगार हर व्यक्ति को करना चाहिए । रोजगार से आदमी असीमित धन कमा सकता है । रोजगार जितना बढ़ेगा उतना ही आय बढ़ेगी । बेरोजगार होकर घूमने से अच्छा है आदमी कोई रोजगार कर लें आज के दौर में फास्ट फूड की मांग बढ़ गयी है । फास्ट फूड का रोजगार कम पूंजी में सबसे अच्छा रोजगार है । जिसके लिए ढाबा के संचालक अहसानुल हक के प्रति आभार व्यक्त किया।इस दौरान उनके साथ ब्लाक प्रमुख पनियरा वेदप्रकाश शुक्ल , भाजपा के जिला महामंत्री बबलू यादव ,योगी यादव , मंडल अध्यक्ष रुपेश शर्मा , राजेश पाल ,सगीर अहमद , शिवकुमार यादव , रविन्द्र यादव रमेश यादव , अष्टभुजा अग्रहरी , अवधेश सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे ।

संपादक द्वारा दिया गया नव वर्ष की 2025 शुभकामनाएं

नव वर्ष की शुभकामनाएं!

प्रिय पाठकों और सहयोगियों, नव वर्ष की पहली किरण के साथ, हम एक नए अध्याय की शुरुआत करते हैं। यह समय आशा, उमंग और नई संभावनाओं का है। हमें अपने अतीत के अनुभवों से सीखने और भविष्य के लिए नई योजनाएं बनाने का अवसर मिलता है। हमारे अखबार और लगातार 8 वर्षों से आपका से करता डिजिटल माध्यम द्वारा आर.पी.पी न्यूज़ के लिए, यह वर्ष नए चुनौतियों और अवसरों का होगा। हम आपके लिए और भी बेहतर सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा लक्ष्य आपको सटीक, निष्पक्ष और उपयोगी जानकारी प्रदान करना है।हमारे पाठकों के लिए, हम आपके समर्थन और विश्वास के लिए आभारी हैं। आपकी प्रतिक्रिया और सुझाव हमें और भी बेहतर बनाने में मदद करते हैं। साथ ही हम अपने सहयोगियों का कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना करते हैं। आपकी मेहनत और लगन ही हमारे अखबार को सफल बनाती है। नव वर्ष की इस शुभ अवसर पर, हम सभी के लिए शांति, समृद्धि और खुशी की कामना करते हैं। आइए हम एक साथ मिलकर एक नए और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ें।

धन्यवाद और नव वर्ष 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!

आपका- राजन पटेल, संपादक:- हिन्द अभिमान टाइम्स, राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र, संस्थापक- RPP NEWS, अध्यक्ष- हिन्द अभिमान फाउंडेशन ट्रस्ट, महराजगंज, भारत

महराजगंज में घर तोड़ने का मामला: 27 अधिकारियों पर मुकदमा, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज में सड़क चौड़ीकरण के लिए घरों को तोड़ने की कार्रवाई में 27 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है, जिनमें 26 नामजद आरोपी हैं। यह कार्रवाई याचिकाकर्ता मनोज टिबरेवाल की तहरीर के आधार पर की गई है।इस मामले में तत्कालीन डीएम, एडीएम, एडिशनल एसपी, और कोतवाल सहित कई अधिकारी आरोपी हैं। कोर्ट ने यूपी सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि रातों-रात लोगों के घरों को बुलडोजर से नहीं गिराया जा सकता।सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में यूपी सरकार को मनोज टिबरेवाल को 25 लाख रुपये का अंतरिम मुआवजा देने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने कहा था कि प्रक्रिया का पालन किए बिना घरों में घुसना और तोड़ना अराजकता है।इस मामले में कोर्ट ने यूपी सरकार को कड़ी फटकार लगाई थी। कोर्ट ने कहा था कि घरों को तोड़ने से पहले उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया था। कोर्ट ने यह भी कहा था कि घरों को तोड़ने के लिए कोई नोटिस नहीं दिया गया था।इस मामले में अब 27 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है, जिनमें 26 नामजद आरोपी हैं। यह कार्रवाई याचिकाकर्ता मनोज टिबरेवाल की तहरीर के आधार पर की गई है।

मदरसा बैजौली के बच्चे वार्षिक शैक्षणिक टूर पर रवाना

वरिष्ठ पत्रकार रिजवानुल्लाह खान की रिपोर्ट,परतावल/महराजगंज। महराजगंज के बैजौली में स्थित मदरसा अहले सुन्नत मिफ्ताहुल क़ुरआन के बच्चों को वार्षिक शैक्षणिक टूर पर भेजने के लिए एक समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में प्रधानाचार्य मौलाना अब्दुल मुस्तफा खान मिस्बाही ने बच्चों को संबोधित किया और उन्हें शिक्षा के महत्व पर बल दिया।

इसके बाद बस को हरी झंडी दिखाकर बच्चों को रवाना किया इस शैक्षणिक टूर के दौरान बच्चे गोरखपुर के प्रमुख स्थलों का भ्रमण करेंगे, जिनमें तारा मंडल, नौका विहार, रेलवे म्यूजियम और मुबारक खान शहीद स्मारक शामिल हैं।

इस अवसर पर गुड्डू यादव, इम्तेयाज अहमद, कतवारू पूर्व पोस्टमैन इब्राहिम खान और पूर्व प्रधान सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। मदरसा प्रशासन ने बच्चों के लिए इस शैक्षणिक टूर का आयोजन किया है, जिससे वे अपने ज्ञान को बढ़ा सकें और नई चीजें सीख सकें।