Breaking
Fri. May 1st, 2026

नगर पंचायत पीपीगंज में अंधेरा दूर, उजाला लाइट लग जाने से मिलीं राहत

RPP NEWS GORAKHPUR संवाददाता अनिल कुमार कि रिपोर्ट

गोरखपुर। पीपीगंज नगर पंचायत वार्ड नंबर 5 में पिछले महीनों से चली आ रही अंधेरे की समस्या का अंत हो गया है। इस क्षेत्र में सड़क की लाइटें खराब होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों की गतिविधियां भी बढ़ गई थीं। स्थानीय निवासी वार्ड नंबर 5 वीर बहादुर नगर के संजय ने बताया पोल पर लाइट लग जाने से अब चोरी जैसी घटनाएं कम होने की उम्मीद है। हम सभी बहुत खुश हैं। सड़क पर लाइटों के लगने से न केवल लोगों को रात में आने-जाने में आसानी होगी बल्कि क्षेत्र में सुरक्षा भी बढ़ेगी। स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए नगर पंचायत पीपीगंज के अधिशासी अधिकारी आंजनेय मिश्रा व नगर पंचायत पीपीगंज के सभी अधिकारियों एंव कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *