Breaking
Mon. Jun 15th, 2026

June 15, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मिला किशोरी का शव परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप


भिटौली थाना क्षेत्र के सेमरा राजा के करमहिया टोले की घटना
रविवार सुबह सात बजे हुई घटना
भिटौली महराजगंज
रविवार की सुबह सात बजे एक किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों पडोस के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।
भिटौली थाना क्षेत्र के सेमरा राजा करमहिया टोला निवारी चंद्रशेखर चौधरी की पुत्री आंचल चौधरी उम्र 15वर्ष का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।वह कक्षा नौ में पढ़ती थी। उसके गले में तार के द्वारा गला कसने का निशान बना था।घर पर उसके पिता चंद्रशेखर,माता अमरावती व उसका छोटा भाई चंदन रहते है। सभी लोग धान की रोपाई के लिए रविवार की सुबह खेत गये थे।घर पर केवल आंचल खाना बना रही थी।चंद्रशेखर गुमटी में घर पर दुकान भी चलाते हैं ।रविवार सुबह सात बजे एक बगल की बच्ची दुकान से सामान खरीदने के लिए आई तो आंचल के घर का दरवाजा अंदर से बंद था।उसने आवाज दी तो कोई जबाब नहीं मिलने पर वह बगल से आंचल के छत के रास्ते चढ़कर उसके घर में गई
तो आंचल का शव उसके घर में चारपाई पर मिला।तब उसने बगल के लोगों को बताया तो लोगों ने शोर मचाया।तभी आंचल के माता पिता खेत से भागते हुए घर आए।बेटी का शव देख दहाड़े मारकर रोने लगे।उसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दिया। सीओ सदर अंकुर गौतम,थानाध्यक्ष भिटौली सत्येंद्र कुमार राय, एस एस आई प्रवीण सिंह, भिटौली चौकी प्रभारी यदुवीर यादव मौके पर पहुंच घटना की जांच पड़ताल किए।आंचल के परिजनो ने बगल के एक युवक पर आंचल का हत्या करने का आरोप लगाया। आंचल के परिजनों ने बताया कि घर के बगल का ही एक लड़का आंचल का एक वीडियो बनाया था जिसके माध्यम से वह आंचल से बात करने के लिए दवाव बना रहा था। विगत एक वर्ष से वह किशोरी से बात करने के लिए दबाव बना रहा था। वह कह रहा था कि यदि तुम मुझसे बात नहीं करोगी तो मैं तुम्हारा वीडियो वायरल कर दूंगा जिससे किशोरी काफी आहत में थी।
सीओ सदर अंकुर गौतम ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।