Breaking
Thu. Oct 1st, 2026

बालाजी का लगा दरबार सुंदरकांड के साथ भक्तों ने किया महाप्रसाद ग्रहण

आकाश मध्देशिया जिला ब्यूरो चीफ गोरखपुर ।

पीपीगंज गोरखपुर ।हिन्द अभिमान टाइम्स /RPP NEWS पीपीगंज फल मंडी में बालाजी का भव्य दरबार सजाया गया । कार्यक्रम का आयोजन फल मंडी में किया गया। सुबह 12 बजे से सुंदरकांड का पाठ किया गया। आरती के बाद भक्तों ने भजनों का आनंद लिया। पाठ के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। सभी ने बालाजी के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम के आयोजक ने बताया बालाजी सेवक मंडल द्वारा यह कार्यक्रम पिछले कई सालों से आयोजित किया जाता है। इस साल भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।सुंदरकांड रामायण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें हनुमान जी द्वारा सीता जी की खोज का वर्णन है। सुंदरकांड का पाठ करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *