Breaking
Thu. Oct 1st, 2026

January 12, 2025

शिकारगढ़ के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी घायल

महारजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के शिकारगढ़ के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी घायल महाराजगंज के एक निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज मेरी जानकारी के अनुसार जमुई पंडित निवासी घनश्याम अपनी पत्नी को लेकर अपने घर की तरफ जा रहे थे की विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें घनश्याम की पत्नी रुक्मणी बुरी तरीका से घायल हो गई आसपास के लोगों ने निजी साधन से उनको महाराजगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है

छेड़छाड़ में वांछित आरोपी गिरफ्तार

घुघली। घुघली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट “एन बी डब्लू” के तहत एक वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया।

आरोपी प्रमोद पुत्र रुदल, निवासी ग्राम पंचायत बारीगांव “ब्राह्मण टोला” पर धारा 452, 354, और 504 IPC के तहत छेड़छाड़, घर में घुसकर मारपीट, और गाली-गलौज के आरोप हैं। पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।