January 22, 2025

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ, पीपीगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन-पूजन

आकाश मध्देशिया ब्यूरो चीफ गोरखपुर

पीपीगंज गोरखपुर। गोरखपुर के पीपीगंज नगर पंचायत स्थित दुर्गा माता मंदिर में श्री राम जन्मभूमि के प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन कर कार्यक्रम आयोजित किया। चेयरमैन लक्ष्मण विश्वकर्मा ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रामभक्तों की पाँच सौ वर्षों की तपस्या पूर्ण हुई और राम मंदिर का निर्माण संभव हुआ।

इस ऐतिहासिक अवसर को सौभाग्य बताते हुए उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पशुपति नाथ अग्रहरि ने की। इस आयोजन में निवर्तमान मंडल अध्यक्ष राकेश चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदम्बा अग्रहरि, जिला सहसंयोजक अनिल अग्रहरि, बिंद्रासन चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष मनोज अग्रहरि, वेद प्रकाश दुबे, लालजी विश्वकर्मा, पत्रकार आकाश मध्देशिया सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में हवन-पूजन के माध्यम से राम मंदिर की प्रतिष्ठा का स्मरण कर भगवान राम के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई। कार्यक्रम ने भक्तों में धार्मिक उत्साह और भाजपा कार्यकर्ताओं में एकजुटता को मजबूती प्रदान की।

लक्ष्मीपुर देउरवा में हो रही फिल्म की शूटिंग उमड़ रही लोगों की भीड़

वेदांती प्रोडक्शन के बैनर तले फिल्म प्रोडक्शन नं 1की शूटिंग

भिटौली,महराजगंज। महराजगंज जिले के लक्ष्मीपुर देउरवा में वेदांती प्रोडक्शन के बैनर तले फिल्म प्रोडक्शन नं 1की शूटिंग चल रही है।जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। फिल्म के प्रोडयूसर प्राग पी.चौधरी, डायरेक्टर कलीम शेख, डीओपी विजय मिश्रा,कोप्रोडयूसर निलेश जय प्रकाश सुतार,फिल्म लेखक संदीप सिंह लोकल प्रोडक्शन अभय सिंह,प्रोडक्शन हेड जय तिवारी,गीत लेखक पवन मिश्रा, म्यूजिक रामप्रकाश ठाकुर,फाइट मास्टर अरुण सिंह,आर्टिस्ट-सुदेश बेरी,अजित पंडित,युवराज गुप्ता,अजय रावत,सुप्रिया पाठक,सुविज्ञा,कशिश शाह,प्रेम आर्या, के अलावा लोकल कलाकार अजय जायसवाल व मुन्ना तिवारी की टीम व बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे रहे।