January 27, 2025

धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

भिटौली, महाराजगंज। विकासखंड परतावल के धर्मपुर में स्थित होप पब्लिक स्कूल में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मपुर सुग्रीव प्रसाद जायसवाल जी ने सरस्वती माता का पूजन करके झंडा रोहण किया और उसके बाद बच्चों ने एक शानदार झांकी निकालकर सभी का मन मोह लिया झांकी में बच्चों ने एक शानदार रोबोट बनाया हुआ था जो सबके लिए आकर्षण केंद्र था। एक ऐसा रोबोट जो आर्टिफिशियल इंटलीजेंस टेक्नोलॉजी पर आधारित था। इसके उपरांत बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से सभी का मन मोह लिया ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परतावल के ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा ने बच्चों को अपने अभिवादन में शिक्षा, देश, सुरक्षा, व उम्मीद के बारे में चर्चा किया और उन्हें आशीर्वाद दिया।
इस दौरान संस्था के राजन जायसवाल, पंकज जायसवाल, शंभू शरण चौबे, बृजमोहन पांडेय, महातम विश्वकर्मा, अभिषेक जायसवाल, रवींद्र प्रजापति, बाबूलाल साहनी, सीमा जायसवाल, चांदनी, निकिता गुप्ता, अंकिता, सुनीता सिंह,लक्ष्मी त्रिपाठी,लक्ष्मी मद्धेशिया आदि छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

विद्यालय के किचन का ताला तोड़ कर बड़ी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

परतावल/महराजगंज। जनपद के परतावल ब्लाक में स्थित कंपोजिट विद्यालय बैजौली में एक बड़ी चोरी की घटना घटी है। अज्ञात चोरों ने 26 जनवरी 2025 की रात्रि में विद्यालय के किचन का ताला तोड़कर बड़ी मात्रा में सामग्री चोरी कर ली।

चोरी गई सामग्री में प्लेट 90 अदद, गिलास 92 पीस, गैस सिलेंडर 2 पीस, गैस चूल्हा 1 पीस, अभरा 2 पीस, परात 5 पीस, देग 4 पीस, ड्रम स्टील 2 पीस, स्टील बाल्टी 2 अदद, कढ़ाई बड़ा 1 पीस, जग 4 पीस, पलटा 2 पीस, छनोटा 1 पीस, और फ्राईपेन 1 पीस शामिल हैं।इस घटना के संबंध में प्रधानाध्यापक अतिकुर रहमान ने श्याम देवरवा थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि तहरीर मिली है और इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश में जुट गई है।